डायरेक्टर नितेश तिवारी की 'रामायणम्' के ट्रेलर ने ऑनलाइन कई तरह की बहस छेड़ी है. फिलहाल फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है और इसके बाद से इसके कैरेक्टर्स और प्रेजेंटेशन को लेकर कई तरह की बातें हो रही है. यहाी नहीं, सीता के रोल से लेकर उनकी जूलरी को लेकर के अलग-अलग सवाल उठ रहे हैं. अब इन्हीं सबके बीच एक नई बहस छिड़ गई है, जिसमें रानी कैकेयी के रोल प्ले करना वाली लारा दत्ता के लुक को लेकर बात हो रही है. बता दें कि रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की रामायणम् दिवाली 2026 पर रिलीज हो रही है. नितेश तिवारी इससे पहले दंगल और छिछोरे जैसी फिल्में बना चुके हैं. जानें ऐसा क्या हुआ कि कैकेयी बनी लारा दत्ता के लुक को देखकर लोगों को एकता कपूर के धारावाहिकों की याद आ गई .
लारा की साड़ी और हेयर स्टाइल पर उठे सवाल
लारा दत्ता को कैकेयी के रोल में देखकर कुछ लोग हैरान थे. इसके साथ ही लोग उनकी डिजाइनर साड़ी जहाँ कई लोग उन्हें देखकर हैरान थे, वहीं कुछ लोगों ने उनकी डिजाइनर साड़ी, सिली हुई ब्लाउज और सैलून स्टाइल सेट हुआ बालों पर सवाल उठाए हैं. दर्शकों का कहना है कि ये मॉडर्न स्टाइलिंग फिल्म के पौराणिक माहौल से मेल नहीं खाती.
रामायणम् के ट्रेलर में लारा दत्ता हरे रंग का ब्लाउज और सुनहरे बॉर्डर वाली मैरून साड़ी पहने नजर आ रही हैं. उनके बाल परफेक्टली सेट हैं और कंधे के एक तरफ हैं. उन्होंने कोई जूलरी नहीं पहनी है. दर्शकों को उनका ये स्टाइल काफी बनावटी लगा. क्योंकि उस युग में इस तरह के ब्लाउज, साड़ी और हेयर स्टाइल नहीं होते थे. उनका लुक उस समय के हिसाब से कुछ ज्यादा ही मॉर्डन लगा.
लारा के लुक ने कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. कुछ यूजर्स ने उनकी कास्टयूम डिजाइन पर सान उठाए, तो किसी ने इस सीन को देखने के बाद स्टार प्लस के सीरियल को याद कर लिया.
एक यूजर ने लिखा कि रामायणम् के लिए लारा दत्ता अपने कपड़े खुद लेकर आई थीं.
एक यूजर ने पोस्ट किया, मॉडर्न सारी, पकफेक्ट हेयर स्टाइल.. क्या ये सच में श्रेता युग है?
एक यूजर ने लारा के लुक को देखकर एकता कपूर का सीरीयल का बता दिया.
त्रेता युग में भारी स्टोन एम्ब्रॉयडरी और कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज वाली प्लेन रॉ सिल्क साड़ी कौन डिजाइन करता था?