Ramayana Movie Ticket Price: कितने रुपये की मिल रही है रामायण की टिकट? जानें दिल्ली एनसीआर और मुंबई के टिकट प्राइस

Ramayana Movie Ticket Price: अब तक नहीं देखी है रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म रायायण तो जानें कितने में बुक होगी फिल्म की टिकट. किस शहर में कितना है टिकट का प्राइज.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Ramayana Movie Ticket Price: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ देखने के लिए कितनी ढीली करनी होगी जेब?
IMDB
नई दिल्ली:

Ramayana Movie Ticket Price: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म 'रामायण' ने रिलीज होने के 8 दिनों बाद भी अपने नाम कई नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच एक अलग ही तरह का एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. फिल्म के शानदार विजुअल्स और वीएफएक्स को बड़े पर्दे पर देखने के लिए लोग थिएटरों का रुख कर रहे हैं. फिल्म की एडवांस बुकिंग में ही इसने करोड़ों की कमाई कर ली थी. लेकिन अगर आपने अभी तक रामायण नहीं देखी है, और थिएटर में जाकर देखने की सोच रहे हैं तो, क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म को देखने के लिए आपको कितने रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं? अगर आप भी BookMyShow पर रामायण की टिकट बुक करने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं अलग-अलग शहरों और फॉर्मेट में टिकट की कीमत कितनी है.

दिल्ली में 339 रुपये से शुरू हुई थी टिकट की कीमत

बात करें दिल्ली शहर की तो यहां पर रामायण की शुरुआती बुकिंग के दौरान टिकट की कीमतों में काफी अंतर देखने को मिला था. PVR ECX चाणक्यपुरी में सुबह 9 बजे के 3D शो के टिकट की कीमत 338.98 रुपये से 406.78 रुपये के बीच रखी गई थी. बता दें कि इसमें GST जुड़ा हुआ नहीं था. वहीं, रात 11:45 बजे के शो के लिए टिकट की कीमत 474.58 रुपये से 559.32 रुपये तक पहुंच गई थी.

अगर आप फिल्म को IMAX 3D में देखने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. दिल्ली-NCR में कुछ IMAX 3D प्रीमियम रिक्लाइनर सीटों की कीमत 1,550 रुपये से लेकर 2,400 रुपये तक रखी गई थी.

मुंबई में 3170 रुपये तक पहुंची थी रामायण की टिकट

अगर आप मुंबई शहर में रहते हैं तो वहां पर इस फिल्म के टिकट की कीमतों ने खूब चर्चा बटोरी थी. खासतौर पर प्रीमियम रिक्लाइनर सीटों का प्राइज काफी ज्यादा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के PVR ICON, फीनिक्स पैलेडियम में कुछ शाम के शो के लिए रिक्लाइनर सीट के टिकट की कीमत 3,170 रुपये पहुंच गई थी.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 20 Records Broken By Ramayana: रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 8 दिनों में बनाए 20 बड़े रिकॉर्ड

नोएडा में कितने की है रामायण की टिकट

वहीं, बात करें नोएडा के PVR सुपरप्लेक्स, मॉल ऑफ इंडिया में 4DX शो के टिकट की तो शुरुआत में टिकट की कीमत 650 से शुरु होकर लास्ट शो के टिकट की कीमत 820 रुपए तक पहुंची थी. इससे साफ है कि फिल्म देखने का खर्च शहर, अलग-अलग थिएटर, सीट और स्क्रीनिंग फॉर्मेट के हिसाब से बदल रहा है.

Advertisement

3 घंटे 15 मिनट की है फिल्म, BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड

रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, काजल अग्रवाल और अनुपम खेर ने भी काम किया है. 3 घंटे 15 मिनट की फिल्म को 2D, IMAX 2D, 3D के साथ कई दूसरे फॉर्मेट में रिलीज किया गया है. इसके साथ ही फिल्म को लगभग 40 भाषाओं में डब करके रिलीज किया गया है. बुकिंग के मामले में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है. 9 नवंबर को फिल्म ने BookMyShow पर महज एक घंटे में 1,11,830 टिकट बेचकर रिकॉर्ड बनाया. इस तरह फिल्म ने 'धुरंधर 2' और 'पुष्पा 2' के एक घंटे में टिकट बिकने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

Featured Video Of The Day
Agniveer New Rules: अग्निवीरों की शादी और एक्सटेंशन पर हो सकते हैं ये बड़े बदलाव?
Topics mentioned in this article
Ramayana Film
Ramayana Movie Ticket
Ndtv Hindi
Bollywood
Entertainment

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं