रामायण में कैसा है रणबीर कपूर का लुक, दूरदर्शन के राम ने खोला फिल्म से जुड़ा राज

अरुण गोविल 39 साल पहले रामानंद सागर के मशहूर टीवी धारावाहिक 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभा चुके हैं. ऐसे में अब अरुण गोविल ने बताया है कि फिल्म के अंदर रणबीर कपूर का लुक कैसा होगा इस पर खुलासा किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रामायण में कैसा है रणबीर कपूर का लुक

'रामायण' इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में रणबीर कपूर, साईं पल्लवी, यश, सनी देओल और अरुण गोविल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. 'रामायण' में रणबीर कपूर राम की भूमिका में नजर आने वाले हैं. वहीं अरुण गोविल फिल्म के अंदर राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे. अरुण गोविल 39 साल पहले रामानंद सागर के मशहूर टीवी धारावाहिक 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभा चुके हैं. ऐसे में अब अरुण गोविल ने बताया है कि फिल्म के अंदर रणबीर कपूर का लुक कैसा होगा इस पर खुलासा किया है. 

ये भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection Day 11: कबीर सिंह और टाइगर 3 से आगे निकली सनी देओल की बॉर्डर 2, 11वें दिन भी बम्पर कलेक्शन

अरुण गोविल ने बताया रणबीर कपूर का लुक 

पीटीआई को इंटरव्यू देते हुए अरुण गोविल ने कहा कि नितेश तिवारी की यह फिल्म बहुत अच्छी लग रही है. पूरी टीम ने इसमें बहुत मेहनत की है. मुख्य अभिनेता रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में बहुत अच्छे लग रहे हैं. उन्होंने कहा, "रणबीर एक अच्छे अभिनेता हैं और अच्छे इंसान भी. भगवान का किरदार निभाने के लिए अच्छी और शुद्ध आत्मा की जरूरत होती है. इंसान भी बहुत अच्छा होना चाहिए."

कब रिलीज होगी रामायण

अरुण गोविल ने यह भी बताया कि भगवान के किरदार में रूप-रंग बहुत महत्वपूर्ण होता है. जब लोग अभिनेता को देखें तो उन्हें भगवान जैसा महसूस हो. उन्होंने कहा कि जब कोई भगवान की भूमिका निभाता है तो उसमें दिव्यता दिखनी चाहिए, ताकि दर्शक सोचें कि 'भगवान ऐसे भी हो सकते हैं'. फिल्म 'रामायण' दो भागों में बन रही है. इसका पहला हिस्सा इस दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम हैं, साई पल्लवी सीता मां का किरदार निभा रही हैं, यश रावण के रूप में हैं, सनी देओल हनुमान जी हैं, रवि दुबे लक्ष्मण हैं और अमिताभ बच्चन जटायु की भूमिका में हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
राजनीति के 'मनहूस' बंगले! डीके शिवकुमार क्यों नहीं गए CM आवास? | Kachehri
Topics mentioned in this article
Ramayana
Ramayana Film
Nitesh Tiwari Ramayana
Ranbir Kapoor
Ranbir Kapoor Tiwari