रामानंद सागर के पोते शिव सागर को राम के तौर पसंद नहीं आए रणबीर कपूर, बताया मेकर्स से क्या हुई गलती

शिव सागर से एनडीटीवी ने खास बातचीत की और उनसे उनके उस बयान के बारे में पूछा, जिसमें उन्होंने निमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि पर्सनली वह रणबीर कपूर को राम के किरदार में एक्सेप्ट नहीं कर सकते.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
रामानंद सागर के पोते शिव सागर को राम के तौर पसंद नहीं आए रणबीर कपूर
NDTV

दूरदर्शन पर प्रसारित हुए धारावाहिक ‘रामायण' के निर्देशक रामानंद सागर के पोते और प्रेम सागर के बेटे शिव सागर ने अपने दादा की याद में और पिता का सपना पूरा करते हुए कर्जत स्थित अपने फार्म हाउस में भगवान श्रीराम का मंदिर बनवाया और सोमवार को श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की. 1987 में प्रसारित हुए इस धारावाहिक का कोई जोड़ नहीं है और आज भी रामायण पर अगर कोई फिल्म या धारावाहिक बनता है, तो लोग उसकी तुलना रामानंद सागर की ‘रामायण' से ही करते हैं. शिव सागर से एनडीटीवी ने खास बातचीत की और उनसे उनके उस बयान के बारे में पूछा, जिसमें उन्होंने निमित मल्होत्रा की ‘रामायण' में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि पर्सनली वह रणबीर कपूर को राम के किरदार में एक्सेप्ट नहीं कर सकते. 

क्या बोले शिव सागर

इस बयान के पीछे की वजह बताते हुए शिव सागर ने कहा, “नहीं, देखिए, मैं पर्सनली किसी के अगेंस्ट नहीं हूं. हम खुद क्रिएटिव फील्ड से हैं, इसलिए समझते हैं कि क्रिएटिव फील्ड में कुछ क्रिएटिव लिबर्टीज लेनी पड़ती हैं. हम लोग भी कभी-कभी लेते हैं. लेकिन हमारा जो स्कूल ऑफ थॉट है, हमें बचपन से इतिहास और माइथोलॉजी को लेकर जो ट्रेनिंग मिली है, वह सागर स्कूल ऑफ थॉट है. हम लोग ज्यादा भक्ति रस में खेलते हैं.”

ये Video भी देखें: 2025 के 'Dhurandhar'.., Kantara, Chhaava, 2026 का 'King' कौन? Border 2, Battle Of Galwan या Ramayana

हमारी रिसर्च भी बहुत ऑथेंटिक होती है, क्योंकि इन चीजों से लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं. यह जीवित भगवान हैं. यह कोई माइथोलॉजी नहीं है, यह अपना इतिहास है. आज भी लोग राम जी, हनुमान जी और शिव जी की पूजा करते हैं. जैसे ग्रीक गॉड्स हैं, उनकी आज ग्रीस में कोई पूजा नहीं कर रहा है, ज्यूस की या किसी और की. लेकिन ये जीवित भगवान हैं, इसलिए लोगों की इच्छाएं और भावनाएं इनसे जुड़ी हुई हैं.”

Advertisement

नोन फेस एक बैगेज

उन्होंने आगे कहा, “हमारा स्कूल हमेशा इसके लिए नई कास्टिंग करने में विश्वास रखता है. हम लोग नोन फेसेज लेते हैं, क्योंकि नोन फेसेज के साथ कोई बैगेज नहीं होता. किसी कलाकार का पास्ट और हिस्ट्री होता है, जो कई बार उसके निभाए जाने वाले कैरेक्टर को थोड़ा डिस्टर्ब करता है.

जैसे पापा जी की ‘रामायण' में भी और हमने जो भी ‘रामायण' बनाई, उसमें हमेशा फ्रेश कास्टिंग और फ्रेश फेस लिए, क्योंकि कोई बैगेज नहीं रहता है. इसलिए किसी नोन फेस को लेना मैं एक फायदा मानता हूं.

Advertisement

लेकिन जैसे उन्होंने अरुण गोविल जी को लिया, वो मेरे हिसाब से बहुत अच्छा था, क्योंकि उनको दशरथ का रोल दिया है. मैं मानता हूं कि यह बहुत स्मार्ट कास्टिंग थी. ‘रामायण' की जो अपनी ऑडियंस है, पापा जी की ‘रामायण' ओजी ‘रामायण' है. उसको कोई बीट नहीं कर पाएगा, कोई भी. वो बन गई, वो कोई दिव्य कृपा थी, जो भी बन गई. तो उससे कम से कम इनको जो फैन ऑडियंस है, उसका थोड़ा फायदा मिलेगा.” 

शिव सागर के मुताबिक, रामानंद सागर की ‘रामायण' दर्शकों के लिए सिर्फ एक धारावाहिक नहीं, बल्कि आस्था और भावनाओं से जुड़ा अनुभव है. ऐसे में रामायण पर बनने वाली नई फिल्मों या धारावाहिकों में कास्टिंग के साथ-साथ इन भावनाओं का भी ध्यान रखना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: कंगना रनौत की फटकार पर भड़के BDO अधिकारी, एसोसिएशन ने जताया कड़ा विरोध

Featured Video Of The Day
Saharanpur Mosque Demolition के बाद कुएं पर क्यों मच गया क्लेश?
Topics mentioned in this article
Shiv Sagar
Ramanand Sagar
Ranbir Kapoor
Shiv Sagar On Ranbir Kapoor
Ranbir Kapoor Ram Look