'नमाजी बहुत अच्छे होते हैं', मौलाना संग तीसरी शादी करना चाहती हैं राखी सावंत, बोलीं- अब भी फातिमा हूं

राखी सावंत हमेशा ही खबरों में रहना पसंद करती हैं और शायद इसी लिए उन्हें ड्रामा क्वीन का टैग दिया गया है. अब राखी ने अपनी शादी को लेकर कुछ ऐसा कहा है कि हर कोई हैरान रह गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मौलाना से शादी करना चाहती हैं राखी सावंत

राखी सावंत हमेशा ही खबरों में रहना पसंद करती हैं और शायद इसी लिए उन्हें ड्रामा क्वीन का टैग दिया गया है. अब राखी ने अपनी शादी को लेकर कुछ ऐसा कहा है कि हर कोई हैरान रह गया. राखी सावंत पहले ही दो बार शादी कर चुकी हैं और अब वो एक बार फिर शादी की बात कर रही हैं. उन्होंने एक बार हिंदू रीति रिवाज तो दोबारा मुस्लिम मान्यताओं के हिसाब से शादी की. दूसरी शादी के लिए उन्होंने अपना धर्म भी बदल लिया था. ऐसे में अब क्या कह दिया है राखी सावंत ने, जिससे वह एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं? आइए जानते हैं.

राखी के किस बयान पर बवाल

राखी से पूछा गया कि क्या दूसरी शादी टूटने के बाद उन्होंने फिर धर्म बदला और वह हिंदू बन चुकी हैं. इस पर राखी सावंत ने कहा कि, "मैं तो किसी मौलाना संग शादी करने के लिए मर रही हूं. मेरी बहन सना खान ने एक मौलाना संग शादी की है. मुफ्ती भाई से, वो 5 वक्त का नमाज पढ़ते हैं. जो नमाजी होते हैं वो बहुत अच्छे होते हैं. मुफ्ती भाई मस्जिद में रहते हैं".

राखी ने कहा कि वह अब भी मुस्लिम धर्म को मानती हैं. उनका नाम फातिमा है. दरअसल राखी ने दो शादियां की थी. पहली शादी उन्होंने रितेश सिंह से की थी और दूसरी शादी आदिल खान दुर्रानी से की. राखी ने जब आदिल खान संग निकाह किया था तो उन्होंने अपना धर्म बदल लिया. राखी ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि मुस्लिम धर्म अपनाने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर फातिमा कर लिया है.

अब भी हैं मुस्लिम राखी सावंत 

अब एक बयान में उन्होंने कहा कि भले ही आदिल के साथ उनका तलाक हो गया है लेकिन वो अब भी फातिमा ही है. उन्होंने अपना धर्म दोबारा नहीं बदला. वह अब भी किसी मुस्लिम मौलाना से शादी करने का इंतजार कर रही हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'उम्र बढ़ रही है, कब तक मटकोगी?', शिल्पा शेट्टी ने ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब, वीडियो हुआ वायरल

Featured Video Of The Day
संतों का ऐलान, 'सनातन बोर्ड' है समाधान? अयोध्या से विशेष धर्म संसद
Topics mentioned in this article
Rakhi Sawant
Rakhi Sawant News
Rakhi Sawant Latest
Rakhi Sawant Marriage
Rakhi Sawant Video