VIDEO : भतीजी की शादी में राजपाल यादव बने मेजबान, खुद आगे बढ़कर किया बारातियों का स्वागत

Rajpal Yadav Niece Wedding : वीडियो में राजपाल यादव का सरल अंदाज देखने को मिल रहा है. वे फिल्म स्टार की छवि को पीछे छोड़कर अपने परिवार के बीच पूरी तरह रमे हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में उन्हें बारात के स्वागत के दौरान परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-मजाक करते और मेहमानों की आवभगत में व्यस्त देखा जा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • राजपाल यादव अपने पैतृक गांव शाहजहांपुर में भतीजी की शादी में पारिवारिक रंग में पूरी तरह शामिल हुए.
  • दो दिन पहले चेक बाउंस मामले में जमानत पर रिहा होने के बाद उन्होंने शादी के समारोह में सक्रिय भागीदारी निभाई.
  • राजपाल यादव ने बारात का स्वागत स्वयं किया और मेहमानों का गर्मजोशी से अभिवादन किया.

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के पैतृक गांव में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, जहां वे अपनी भतीजी के विवाह समारोह में पूरी तरह पारिवारिक रंग में रंगे नजर आए. दो दिन पहले ही जमानत पर रिहा होने के बाद गांव पहुंचे राजपाल ने न केवल शादी की रस्मों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, बल्कि बारात का स्वागत भी स्वयं आगे बढ़कर किया.

यहां राजपाल यादव फिल्मी चकाचौंध से दूर एक जिम्मेदार पारिवारिक सदस्य की भूमिका में दिखे. उन्होंने समारोह में आए मेहमानों का गर्मजोशी से अभिवादन किया और परिजनों के साथ खुशियां साझा कीं. अभिनेता की मौजूदगी और घर में शादी के दोहरे उत्सव ने पूरे गांव के माहौल को खुशनुमा बना दिया.

वीडियो में राजपाल यादव का सरल अंदाज देखने को मिल रहा है. वे फिल्म स्टार की छवि को पीछे छोड़कर अपने परिवार के बीच पूरी तरह रमे हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में उन्हें बारात के स्वागत के दौरान परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-मजाक करते और मेहमानों की आवभगत में व्यस्त देखा जा सकता है. अपनों के बीच समय बिताते हुए राजपाल के चेहरे की खुशी साफ बयां कर रही है कि वे इस पारिवारिक मेल-मिलाप और उत्सव के हर पल का भरपूर आनंद ले रहे हैं.

Advertisement

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बीते सोमवार को चेक बाउंस मामलों के संबंध में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की सजा पर अंतरिम निलंबन प्रदान किया. न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की एकल-न्यायाधीश पीठ ने 18 मार्च तक उनकी जेल से रिहाई का आदेश दिया. यह आदेश शिकायतकर्ता कंपनी के बैंक खाते में 1.5 करोड़ रुपए जमा होने की सूचना मिलने के बाद दिया गया.

ये भी पढ़ें : -  राजपाल यादव ने भतीजी की शादी में सलमान खान के गाने पर उड़ाया गरदा, धोती-कुर्ता में ताबड़तोड़ डांस

Advertisement
Featured Video Of The Day
अब 3 घंटे का सफर सिर्फ 45 मिनट में! लखनऊ-कानपुर के बीच हवा से बातें करेंगी गाड़ियां
Topics mentioned in this article
Rajpal Yadav
Salman Khan
Hello Brother
Rajpal Yadav Niece
Rajpal Yadav Niece Wedding