राजपाल यादव 18 मार्च को कोर्ट में होंगे पेश? सुनवाई में क्या-क्या होगा? अदालत ने कॉमीडियन को दिए दो ऑप्शन

राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 18 मार्च को सुनवाई होने वाली है. जानिए इस सुनवाई से पहले उनके वकील ने क्या जानकारी दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजपाल यादव 18 मार्च को पहुंचेंगे कोर्ट?
Social Media
नई दिल्ली:

अभिनेता राजपाल यादव से जुड़े मामले में दिल्ली की अदालत में अगली सुनवाई अब नजदीक आ गई है. इस मामले की सुनवाई 18 मार्च को होने वाली है और इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. गौरतलब है कि इससे पहले अदालत ने राजपाल यादव की अंतरिम जमानत स्वीकार कर ली थी. अदालत ने यह राहत इसलिए दी थी क्योंकि मामले में करीब एक करोड़ पचहत्तर लाख रुपये जमा किए गए थे. इसके साथ ही अदालत ने राजपाल यादव की भतीजी की शादी को भी ध्यान में रखते हुए उन्हें अस्थायी राहत दी थी, ताकि वे पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हो सकें.

अब 18 मार्च को होने वाली सुनवाई में मामले को लेकर आगे की दिशा तय हो सकती है. अदालत ने पिछली सुनवाई के दौरान कहा था कि अगली तारीख पर राजपाल यादव चाहें तो अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हो सकते हैं या फिर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी सुनवाई से जुड़ सकते हैं. हालांकि सूत्रों की मानें तो राजपाल यादव इस बार अदालत में खुद पेश हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव की छोटी बिटिया बजरंगी भाईजान की मुन्नी से भी है क्यूट, मासूमियत देख कहेंगे- 'बेटा ऐसी ही रहना'

इस सुनवाई के दौरान राजपाल यादव की ओर से उनके वकील भास्कर उपाध्याय अदालत में पक्ष रखेंगे. बताया जा रहा है कि इस बार उनकी कोशिश होगी कि मामले को मेरिट के आधार पर सुना जाए, जिसके बाद अदालत आगे की कार्रवाई पर फैसला ले सकती है.

Advertisement

हाल ही में राजपाल यादव ने इस मामले को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस  भी की थी. इस दौरान उन्होंने अपनी तरफ की पूरी कहानी सामने रखते हुए बताया कि किस तरह पांच करोड़ रुपये समय के साथ बढ़कर करीब नौ करोड़ रुपये तक पहुंच गया. राजपाल ने इस बात को भी सामने रखा कि ये कर्ज नहीं बल्कि फिल्म में इन्वेस्टमेंट था. 

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव बचपन में पाई-पाई को थे मोहताज, किताबें खरीदने के लिए नहीं होते थे पैसे, दूध बेचकर किया है गुजारा

Advertisement

अब 18 मार्च की सुनवाई को इस पूरे मामले में अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसी दिन अदालत में दोनों पक्षों की दलीलों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया की दिशा तय हो सकती है.

Featured Video Of The Day
गठबंधन में 'बड़े भाई' की कशमकश!; कांग्रेस ने मांगी आधी सीटें
Topics mentioned in this article
Rajpal Yadav
Rajpal Yadav News
Rajpal Yadav Update
Rajpal Yadav Case
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case