राजपाल यादव ने 'खराब एजुकेशन' वाले बयान पर की प्रियदर्शन की आलोचना, बोले- वह मुझे नहीं जानते

राजपाल यादव के मुताबिक, प्रोफेशनल सेटबैक को व्यक्ति के एजुकेशनल बैकग्राउंड से लिंक नहीं किया जाना चाहिए. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Priyadarshan Rajpal Yadav Remark: प्रियदर्शन के कमेंट पर राजपाल यादव ने दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

फिल्ममेकर प्रियदर्शन के एक्टर की हाल की परेशानियों के लिए "खराब एजुकेशन" को वजह बताया था, जिस पर अब एक्टर राजपाल यादव ने रिएक्शन दिया है. स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने 9 करोड़ के चेक बाउंस केस में रिहा होने के बाद प्रियदर्शन के कमेंट पर कहा, यह बिल्कुल गलत है. प्रियनजी को पता नहीं मैं कौन हूं. मैं अच्छा पढ़ा लिखा इंसान हूं. मैं 11 साल की उम्र से 55 की उम्र तक लगातार काम कर रहा हूं. यहां तक की बड़े बड़े लोग एक वक्त पर मुसीबत में फंस जाते हैं. लेकिन इसका उनकी पढ़ाई से लेना देना नहीं है. अगर मैं कम पढ़ा लिखा होता तो मैं 25-30 साल यहां सर्वाइव नहीं कर पाता. 

राजपाल यादव ने कही ये बात

एक्टर ने आगे कहा है कि ऐसी सोच को उनसे और उनकी जर्नी से नहीं जोड़ा जाना चाहिए. उनके मुताबिक व्यक्ति के प्रोफेशनल सेटबैक को पढ़ाई के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए. 

ये भी पढे़ं- राजपाल यादव भी यूट्यूब से कमाएंगे पैसा! दो वीडियो में बताई 5 से 8 करोड़ के कर्ज की कहानी, हुए इतने सब्सक्राइबर

प्रियदर्शन ने राजपाल यादव के लिए कही थी ये बात

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि मिड डे को दिए इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने कहा, मैं राजपाल को 20 साल से जानता हूं. मैंने उन्हें पहली बार जंगल में देखा था और उनकी परफॉर्मेंस देखकर हैरान रह गया था. मेरी पहली फिल्म उनके साथ मालामाल वीकली थी और उसके बाद वह मेरी कई फिल्मों में नजर आए. मैंने प्रोड्यूसर्स (जुबली फिल्म्स) को मेरी अगली फिल्म में राजपाल की फीस बढ़ाने के लिए कहा है, जितनी वह ले रहे थे उससे ज्यादा. हम उन्हें बचाना चाहते हैं. प्रोड्यूसर्स तैयार हैं. राजपाल मेरी फिल्म में विलेन है. मैं उनकी प्रॉब्लम के बारे में जानता हूं. इसी लिए मैं हर फिल्म में राजपाल को साइन करता हूं. मैं उन्हें एड फिल्म्स के लिए भी पुश कर रहा हूं. उस बेचारे लड़के ने ब्लंडर कर दिया  अपनी खराब एजुकेशन की वजह से. वह अच्छे आदमी हैं. 

राजपाल यादव का चेक बाउंस मामला

बता दें दिल्ली हाई कोर्ट के 2012 के चेक-बाउंस केस में बकाया चुकाने के लिए और समय मांगने की उनकी अर्जी खारिज कर दी थी तब राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था. इसके बाद  17 फरवरी को अंतरिम राहत देते हुए 18 मार्च तक उनकी सजा को सस्पेंड किया गया है.  

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव ने कहा- फिल्म चल जाए तो सब अच्छा फिल्म डूब जाए तो बॉलीवुड खराब, खुद को बताया 'राजा'

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ड्रोन, मिसाइल अटैक... ईरान ने US बेस पर हमले का वीडियो किया जारी | BREAKING NEWS