राजपाल यादव को जेल पहुंचाने वाली फिल्म को यहां फ्री में देख सकते हैं आप, फैन्स बोले- आओ इसे हिट कराएं

राजपाल यादव की तमाम फिल्में आपने देखी होंगी लेकिन क्या आपने वो फिल्म देखी जिसकी वजह से वो आज जेल में बंद हैं. अगर नहीं तो फ्री में देख डालिए अभी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजपाल यादव की अता पता लापता साल 2012 में रिलीज हुई थी.
Social Media
नई दिल्ली:

पिछले तीन दिन से राजपाल यादव का नाम चर्चा में है. राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. आज (12 फरवरी) उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होने वाली है. चेक बाउंस मामला क्या है? दरअसल राजपाल यादव ने साल 2010 में अता पता लापता नाम से एक फिल्म बनाने के लिए कर्ज लिया था. इसे समय पर चुकाने में वो नाकाम रहे इसी के चलते उन्हें जेल जाना पड़ा. अब ये फिल्म थी कौनसी और इसे किसने देखा किसने नहीं इस बात का अंदाजा इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लग सकता है. 11 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने महज 38 लाख रुपये कमाए थे. अब उस वक्त तो इस फिल्म को ज्यादा लोगों ने नहीं देखा लेकिन अब लोग इस नाम में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं.

कहां देख सकते हैं अता पता लापता ?

अगर आप भी इस फिल्म को देखना चाहते हैं और ये पता लगाना चाहते हैं कि आखिर ऐसा क्या बन गया था जिसने राजपाल यादव को कर्ज में डुबो दिया. फिल्म का नाम तो आप जानते ही हैं अता पता लापता अगर इसे आप ओटीटी पर देखने की सोच रहे हैं तो आपको इसके लिए एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है. इसे आप बिल्कुल फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव को मिल रही मदद पर पत्नी राधा यादव का पहला रिएक्शन, फिल्म इंडस्ट्री वालों को कहा...

आज से चार साल पहले AKB एंटरटेनमेंट के पेज पर इस फिल्म को अपलोड किया गया था. इसे यूट्यूब पर अबतक 186K व्यू मिल चुके हैं. राजपाल यादव केस चर्चा में आने के बाद एक बार फिर लोग इस पेज पर आ रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, कौन कौन राजपाल यादव जी की खबर सुनकर यह फिल्म देखने आया है. एक ने लिखा, ये फिल्म इतनी हिट करवाओ कि राजपाल यादव को सपोर्ट मिल सके. एक ने कमेंट किया, चलो ये मूवी हिट करवाते हैं. एक ने लिखा, इस फिल्म को फिर से रिलीज किया जाए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज को पहले ही हो चुका था राजपाल यादव के संकट का आभास! दो महीने पहले दी थी ये नसीहत

Featured Video Of The Day
नॉर्वे को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, ऐसे पलट दी बाजी
Topics mentioned in this article
Rajpal Yadav
Rajpal Yadav News
Rajpal Yadav Update
Rajpal Yadav Case
Sonu Sood
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case
Rajpal Yadav Movie
Ata Pata Laapata Movie
Ata Pata Laapata On OTT
Ata Pata Laapata On Youtube
Rajpal Yadav Flop Movie
Rajpal Yadav Bail News