15 days ago

Rajpal Yadav Live Updates: राजपाल यादव इन दिनों गंभीर कानूनी संकट से जूझ रहे हैं. वे वर्तमान में दिल्ली की तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं. इस मामले में उन्हें कुल 9 करोड़ रुपये चुकाने हैं, जिसके लिए बॉलीवुड और अन्य क्षेत्रों से कई हस्तियों ने मदद का हाथ बढ़ाया है. सोनू सूद ने उन्हें फिल्म में रोल ऑफर किया और साइनिंग अमाउंट दिया, गुरमीत चौधरी, तेज प्रताप यादव जैसे लोगों ने आर्थिक सहायता प्रदान की. अजय देवगन, सलमान खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी उनकी मदद के लिए आगे आकर समर्थन दिया है, कुछ ने काम ऑफर किया तो कुछ ने सीधे आर्थिक सहयोग का वादा किया. आज इस मामले की सुनवाई दिल्ली हाई कोर्ट में हुई, लेकिन जमानत याचिका खारिज कर दी गई. कोर्ट ने राजपाल यादव की पिछली प्रतिबद्धताओं को न निभाने पर फटकार लगाई और कहा कि वे जेल इसलिए गए क्योंकि उन्होंने अपने वादे पूरे नहीं किए. अब मामले की अगली सुनवाई 16 फरवरी को होगी. बता दें कि फरवरी 2026 में दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर उन्होंने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया था, जहाँ वे 6 महीने की सजा काट रहे हैं.

यह मामला चेक बाउंस से जुड़ा है, जिसमें लगभग 9 करोड़ रुपये का बकाया शामिल है. मामला 2010 का है, जब राजपाल यादव ने अपनी पहली निर्देशित फिल्म 'अता पता लापता' के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से करीब 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था. फिल्म फ्लॉप होने के कारण कर्ज चुकता नहीं हो सका. ब्याज, जुर्माने और देरी के कारण राशि बढ़कर लगभग 9 करोड़ हो गई, लोन चुकाने के लिए दिए गए कई चेक बाउंस हो गए, जिसके चलते कंपनी ने 7 अलग-अलग केस दायर किए.

2018 में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया और 6 महीने की सजा सुनाई. सत्र न्यायालय ने 2019 में इसे बरकरार रखा. दिल्ली हाई कोर्ट में अपील चली, जहां जून 2024 में सजा पर स्टे मिला, लेकिन शर्त थी कि वे समझौता राशि चुकाएंगे. कोर्ट ने कई बार समय दिया, 2025 में उन्होंने 75 लाख रुपये जमा किए, लेकिन बाकी राशि नहीं चुकाई. कोर्ट ने उनके बार-बार वादे तोड़ने को निंदनीय बताया और फरवरी 2026 में सरेंडर का अंतिम आदेश दिया. 5 फरवरी 2026 को राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया. जेल में 6 महीने की सजा काटनी होगी, लेकिन कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, सजा काटने से कर्ज माफ नहीं होगा, बकाया राशि अभी भी चुकानी पड़ेगी. आइए जानते हैं कि राजपाल यादव केस के लेटेस्ट अपडेट्स क्या हैं.

Rajpal Yadav News Live Updates | राजपाल यादव न्यूज लाइव अपडेट्स

Feb 16, 2026 17:47 (IST)

Rajpal Yadav Case Updates Live: राजपाल यादव के केस में कोर्ट में आज क्या हुआ

दिल्ली उच्च न्यायालय ने चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव की अस्थायी रिहाई को मंजूरी दे दी है. अधिवक्ता अवनीत सिंह सिक्का ने कहा, 'आज उनकी निलंबन याचिका लंबित थी. सुनवाई के अंतिम दिन राजपाल यादव के वकील ने मामले की योग्यता पर बहस की. मामले की परिस्थितियों और मेरी दलीलों को ध्यान में रखते हुए, न्यायालय मामले की योग्यता पर सुनवाई करने के लिए इच्छुक नहीं था. आज उनके वकील ने मामले की योग्यता पर बहस नहीं की और इसके बजाय राजपाल यादव के नाम पर 1.5 करोड़ रुपये की सावधि जमा राशि लेकर आए और हमें भुगतान करने की पेशकश की. मैंने कहा कि यह सावधि जमा राशि हमारे किसी काम की नहीं है क्योंकि यह राजपाल यादव के नाम पर है और मेरा मुवक्किल इसका उपयोग नहीं कर सकता. न्यायालय ने उन्हें निर्देश दिया कि या तो मेरे मुवक्किल के नाम पर डिमांड ड्राफ्ट जारी करें या मेरे मुवक्किल के बैंक खाते में राशि हस्तांतरित करें.'


Feb 16, 2026 15:47 (IST)

दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में एक्टर राजपाल यादव की सजा पर अंतरिम रोक लगा दी है. न्यायालय ने राहत पर विचार करते हुए पाया कि अभियुक्त के बैंक खाते में 1.5 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं. न्यायालय ने इस शर्त पर सजा निलंबित करने का आदेश दिया कि यादव 1 लाख रुपये का निजी मुचलका और इतनी ही राशि की एक जमानत प्रस्तुत करें. वह 18 मार्च तक हिरासत से बाहर रहेंगे, जब न्यायालय इस मामले की दोबारा सुनवाई करेगा.

Feb 13, 2026 16:14 (IST)

Rajpal Yadav News Live Updates: राजपाल यादव की मदद करेंगे एएसपी अनुज चौधरी

न दिनों आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद राजपाल पर लगभग 9 करोड़ रुपए का कर्ज है. फिल्म जगत के तमाम सितारे उनकी मदद के लिए आगे आए हैं. इस बीच फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) में तैनात एएसपी अनुज चौधरी ने भी मदद की बात कही है. अनुज चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर राजपाल यादव की मदद का ऐलान किया. उन्होंने कहा, "राजपाल यादव जैसे कलाकारों ने हमें सालों तक हंसाया, मुश्किल वक्त में मुस्कुराने की वजह दी. जो लोगों को खुशी देते हैं, उन्हें अकेला नहीं छोड़ना चाहिए. मैं राजपाल की कॉमेडी और आध्यात्मिक विचारों से व्यक्तिगत रूप से प्रभावित हूं." उन्होंने एक वाक्य का जिक्र करते हुए कहा, "जीवन का एक भी सेकंड व्यर्थ न गंवाएं, क्योंकि वह वापस नहीं आता. मैं अपनी सैलरी अकाउंट से 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का वादा करता हूं. यह राशि बड़ी नहीं है, लेकिन अपनी क्षमता के अनुसार मदद करना चाहता हूं."

Feb 13, 2026 12:44 (IST)

Rajpal Yadav LIVE Updates: केआरके ने राजपाल यादव के केस में किया नया दावा

एक्टर केआरके ने दावा करते हुए एक्स पर लिखा, राजपाल यादव के भाई ने कहा है कि उन्हें कोई पैसा किसी से भी अभी तक नहीं मिला है. सभी लोग राजपाल को हेल्प करने की सिर्फ खबर दे रहे हैं. वो भी पब्लिसिटी के लिए.

Feb 13, 2026 11:06 (IST)

Rajpal Yadav LIVE Updates: राजपाल यादव के भाई ने कहा- शुक्रिया

राजपाल यादव के छोटे भाई ने NDTV से कहा- हमें ना सिर्फ फिल्म इडस्ट्री और दूसरे लोगों से मदद मिल रही है. जो लोग झूठी खबरें फैला रहे हैं कि हमें कोई मदद नहीं मिल रही है. यह दावे गलत हैं. हम सभी का शुक्रिया अदा करते हैं. 

Feb 13, 2026 10:11 (IST)

Rajpal Yadav in Jail LIVE Updates: 21 फरवरी को होनी है राजपाल यादव की भतीजी की शादी

राजपाल यादव को बेल नहीं मिली है. जबकि अब 16 फरवरी को दूसरी डेट दी गई है, जिसके चलते सवाल खड़ा हो रहा है कि एक्टर 21 फरवरी को अपनी भतीजी की शादी में शामिल हो पाएंगे या नहीं? 

Advertisement
Feb 13, 2026 08:11 (IST)

Rajpal Yadav News Live Updates: राजपाल यादव ने चुका दी है 5 करोड़ रुपये के कर्ज की आधी रकम, वकील ने दी जानकारी

राजपाल यादव चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में हैं. हालांकि 12 फरवरी को केस की सुनवाई हुई. लेकिन एक्टर को बेल नहीं मिली. लेकिन अब टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, राजपाल यादव के वकील भास्कर उपाध्याय ने बताया कि एक्टर ने 5 करोड़ की आधी रकम चुका दी है.  

Feb 12, 2026 20:50 (IST)

Rajpal Yadav News Live Updates: राजपाल यादव के पास के ढेर सारी कार का कलेक्शन

राजपाल यादव इन दिनों भले मुश्किल में हों लेकिन उनके पास अन्य सितारों की तरह कई कार हैं. उनके पास महिंद्रा थार रोक्स, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, महिंद्रा स्कॉर्पियो, होंडा एकॉर्ड और हुंडई क्रेटा है. 

Advertisement
Feb 12, 2026 20:25 (IST)

Rajpal Yadav News Live Updates: इन कलाकारों के साथ हिट फिल्में दे चुके हैं राजपाल यादव

राजपाल यादव की कॉमेडी और फिल्मों को दर्शक खूब पसंद करते हैं. उन्होंने अक्षय कुमार के साथ सबसे ज्यादा हिट फिल्में दी हैं. उसमें भूल भूलैया, गरम मसाला, फिर हेरा फेरी, दे देना दन, भागम भाग और वक्त जैसी फिल्में दी हैं. फिल्म पार्टनर और मुझसे शादी करोगी में सलमान खान के साथ राजपाल यादव की काफी शानदार जोड़ी देखने को मिली थी. 

Feb 12, 2026 19:54 (IST)

Rajpal Yadav News Live Updates: राजपाल यादव की दूसरी पत्नी राधा यादव कौन हैं?

राजपाल यादव के लिए, उनकी पत्नी राधा यादव हमेशा ताकत और सपोर्ट का सोर्स रही हैं, जो ज़िंदगी के हर मोड़ पर उनके साथ खड़ी रहीं. दोनों की मुलाकात 2001 में कनाडा में अनिल शर्मा की फिल्म 'द हीरो' की शूटिंग के दौरान हुई थी, और उनका रिश्ता जल्द ही 10 मई, 2003 को शादी में बदल गया. राधा से पहले, राजपाल की एक और शादी हुई थी, लेकिन दुख की बात है कि उनकी पहली पत्नी बेटी को जन्म देने के तुरंत बाद गुजर गईं.

Advertisement
Feb 12, 2026 18:00 (IST)

Rajpal Yadav News Live Updates: पंचायत के मेकर्स भी करेंगे राजपाल यादव की मदद, किया ये ऐलान

‘पंचायत’, ‘कोटा फैक्ट्री’, ‘गुल्लक’ जैसे कई आइकॉनिक शो के मेकर्स द वायरल फीवर (TVF) ने भी राजपाल यादव की इस मुश्किल घड़ी में उनकी मदद करने का फैसला किया है. राजपाल यादव को 9 करोड़ लोन डिफॉल्ट मामले में जेल की सजा सुनाई गई, जिसके बाद सलमान खान, अजय देवगन और वरुण धवन जैसे सितारों ने उनका समर्थन किया. अब टीवीएफ ने भी एक्टर के साथ खड़े होने का फैसला लिया है और इस मुश्किल समय में उनका साथ देने का वादा किया है, साथ ही उनके साथ काम करने की इच्छा भी जताई है. अपने सोशल मीडिया पर TVF ने लिखा: 'इस मुश्किल घड़ी में हम राजपाल यादव जी के साथ मजबूती से खड़े हैं. राजपाल यादव जी, हर दौर में आपके काम ने लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाई है. हम आपके साथ हैं और आपका पूरा समर्थन करते हैं. हम सच में एक दिन आपके साथ कुछ खास बनाना चाहेंगे। एक ऐसी सीरीज़, जिसमें दर्शक आपकी उस जादूगरी को और करीब से देख सकें जो आप अपने साथ लेकर चलते हैं. हमेशा आपके लिए दुआ करते रहेंगे, टीम TVF.'

Feb 12, 2026 16:39 (IST)

Rajpal Yadav News Live Updates: अनूप जलोटा ने राजपाल यादव को दिए पांच लाख रुपये

भजन सम्राट अनूप जलोटा बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए हैं. हाल ही में एक वीडियो स्टेटमेंट में अनूप जलोटा ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने यादव की मदद करने का फैसला किया है और इसलिए वह भी अपने दोस्त के लिए 5 लाख रुपये डोनेट करेंगे. अनूप जलोटा ने कहा, 'मुझे पता चला है कि मेरे दोस्त राजपाल यादव किन परेशानियों का सामना कर रहे हैं. वह अब जेल में हैं. उतार-चढ़ाव जिंदगी का हिस्सा हैं. हमें अपने दोस्तों की मदद करनी चाहिए. मुझे पता है कि बहुत से लोग मदद के लिए आगे आए हैं. मैं भी उन्हें 5 लाख रुपये भेज रहा हूं. मुझे उम्मीद है कि इससे उन्हें मदद मिलेगी.'

Advertisement
Feb 12, 2026 15:29 (IST)

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case Verdict LIVE: राजपाल यादव को राहत नहीं, 16 फरवरी है अगली तारीफ

फिल्म अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से फिलहाल नहीं मिली राहत. राजपाल यादव की सजा निलम्बित कर जमानत पर रिहा किए जाने की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मुरली प्रोजेक्ट कंपनी को नोटिस जारी किया है. सोमवार 16 फरवरी को जमानत याचिका पर आगे सुनवाई होगी. शाहजहांपुर में अपनी भतीजी की शादी मे शामिल होने के लिए राजपाल यादव ने जमानत पर रिहाई मांगी है. फिलहाल 5 फरवरी से राजपाल तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं. लगभग 15 साल पहले अपनी फिल्म अता पता लापता में उधार लेकर लगाए गए करोड़ों रुपए में से नौ करोड़ रुपए ना लौटा पाने के मामले पर राजपाल यादव के वकीलों ने कोर्ट से समय मांगा. राजपाल यादव के वकील ने कहा कि पैसे को लेकर अभी राजपाल यादव से निर्देश लेने हैं.

Feb 12, 2026 14:48 (IST)

Rajpal Yadav News Live Updates: राजपाल यादव की पहली पत्नी कौन थी?

सवाल: राजपाल यादव की पहली पत्नी कौन थी?

जवाब: राजपाल यादव की पहली पत्नी का नाम करुणा यादव था. इनकी शादी 1992 में हुई थी. पहले बच्चे के जन्म के वक्त कुछ कॉम्पलिकेशन के चलते उनका निधन हो गया.

Feb 12, 2026 14:47 (IST)

Rajpal Yadav News Live Updates: राजपाल यादव की पहली फिल्म कब आई थी?

सवाल: राजपाल यादव की पहली फिल्म कब आई थी?

जवाब: राजपाल यादव की पहली फिल्म साल 1999 में आई थी. इस फिल्म का नाम दिल क्या करे थे. राजपाल स्कूल के चौकीदार के रोल में थे.

Feb 12, 2026 13:11 (IST)

Rajpal Yadav Bail Hearing Live Updates: राजपाल यादव केस में सुनवाई ढाई बजे शुरू होगी

दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव से कहा कि भले ही अदालत को उनसे सहानुभूति हो, लेकिन कानून को अपना काम करना होगा. अदालत ने गौर किया कि उन्होंने पहले के अदालती आदेश के बावजूद आत्मसमर्पण नहीं किया और दूसरी बार निर्देश मिलने के बाद ही ऐसा किया. यादव के वकील ने उनके बड़े भाई की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत की अर्जी दी. वकील ने अदालत को आश्वासन दिया कि शेष राशि तुरंत जमा कर दी जाएगी और कहा कि फिल्म उद्योग के सदस्यों और अन्य लोगों ने आर्थिक सहायता प्रदान की है. मामले की सुनवाई दोपहर 2:30 बजे होगी. इस बात की जानकारी आईएएनएस ने एक्स पर दी है.

Feb 12, 2026 12:52 (IST)

Rajpal Yadav News Live Updates: कहां हुआ था राजपाल यादव का जन्म?

सवाल: कहां हुआ था राजपाल यादव का जन्म?

जवाब: राजपाल यादव का जन्म 16 मार्च 1971 में उत्तर प्रदेश के कुंद्रा में हुआ था.

Feb 12, 2026 11:44 (IST)

Rajpal Yadav News Live Updates: राजपाल यादव केस की सुनवाई आज, जानें कहां हैं उनकी पत्नी, दिल्ली या मुंबई?

राजपाल यादव केस की दिल्ली हाई कोर्ट में आज सुनवाई है. उन पर 9 करोड़ रुपये का कर्ज है और यह मामला चेक बाउंस का है. इस सब के बीच यह सवाल उठ रहा है कि उनकी पत्नी राधा इस समय कहां हैं, दिल्ली या मुंबई? तो आपको बता दें कि वे इस दिल्ली में हैं. 

Feb 12, 2026 11:18 (IST)

Rajpal Yadav Bail Hearing Live Updates: इस प्लेटफॉर्म पर फ्री में देखें राजपाल यादव की 'अता पता लापता'

अगर आप राजपाल यादव की उस फिल्म को देखना चाहते हैं और ये पता लगाना चाहते हैं कि आखिर ऐसा क्या बन गया था जिसने राजपाल यादव को कर्ज में डुबो दिया तो आप ठीक जगह पर आए हैं. फिल्म का नाम तो आप जानते ही हैं अता पता लापता अगर इसे आप ओटीटी पर देखने की सोच रहे हैं तो आपको इसके लिए एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है. इसे आप बिल्कुल फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं.

यहां देखें राजपाल यादव की फुल मूवी

Feb 12, 2026 09:50 (IST)

Rajpal Yadav Bail Hearing Live Updates: राजपाल यादव केस की कोर्ट में सुनवाई आज, पढ़ें डिटेल्स

राजपाल यादव इस वक्त दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं. उन्हें नौ करोड़ रुपये का कर्ज चुकाना है. सलमान खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सोनू सूद और मीका सिंह जैसे नामचीन सेलेब्रिटी उनकी मदद के लिए आगे आए हैं. आज यानी 12 फरवरी को उनके केस की दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई है. बताया जा रहा है कि कोर्ट में दोपहर एक बजे उनके केस की सुनवाई होनी है. उनके फैन्स को इंतजार है कि उनके चहेते एक्टर के केस में अगली कार्यवाही क्या होगी.

Feb 12, 2026 07:46 (IST)

Rajpal Yadav News Live Updates: राजपाल यादव की मदद के लिए यस मैडम कंपनी के CEO ने निकाल ये तरकीब

राजपाल यादव के लिए फिल्म इंडस्ट्री के बाद अब ब्यूटी सर्विसेज कंपनी येस मैडम के CEO मयंक आर्य ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. मयंक आर्य ने सोनू सूद के सोशल मीडिया पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि वे सोनू की बात से पूरी तरह सहमत हैं. उन्होंने अनाउंसमेंट की कि राजपाल यादव येस मैडम की एक एड फिल्म का हिस्सा बनेंगे.  CEO ने अपनी टीम को इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के निर्देश भी दे दिए हैं.

Feb 12, 2026 06:23 (IST)

Rajpal Yadav News Live Updates: मीका सिंह ने राजपाल यादव को दिए 10

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह एक्टर राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए हैं और उन्होंने 11 लाख रुपये डोनेट किए हैं. इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'अपनी पोस्ट के बाद मुझे सच में गर्व महसूस हो रहा है. सबको एक साथ आते देखना बहुत अच्छा लग रहा है. हमारी इंडस्ट्री इसी एकता के लिए जानी जाती है. लेकिन मेरी एक छोटी सी रिक्वेस्ट है कि प्लीज सिर्फ अनाउंसमेंट पोस्ट न करें.'

Feb 11, 2026 20:38 (IST)

Rajpal Yadav News Live Updates: राजपाल यादव की पत्नी ने दिया रिएक्शन

राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने पीटीआई से कहा, "हर कोई उनके साथ खड़ा रहा है. इंडस्ट्री ने सपोर्ट किया है. मदद के लिए आगे आने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद."

Feb 11, 2026 20:01 (IST)

Rajpal Yadav News Live Updates: राजपाल यादव के परिवार को उनकी जमानत की उम्मीद

9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के केस में कल सुनवाई होनी है. ऐसे में उनका परिवार कोर्ट से जमानत की उम्मीद लगाए बैठा है. राजपाल यादव की मदद के लिए कई कलाकार आगे आए हैं. 

Feb 11, 2026 19:42 (IST)

Rajpal Yadav News Live Updates: राजपाल यादव की 11 लाख रुपये से मदद करेंगे मीका सिंह

इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के मदद के लिए मीका सिंह भी आगे आए हैं. उन्होंने एक्टर की 11 लाख रुपये से मदद करने का ऐलान किया है. राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में जेल में बंद हैं.

Feb 11, 2026 19:23 (IST)

Rajpal Yadav News Live Updates: भूल भुलैया 3 की एक्ट्रेस रोज सरदाना ने राजपाल यादव की तारीफ

भूल भुलैया 3 की एक्ट्रेस रोज सरदाना ने राजपाल यादव की तारीफ की है, जिसमें उन्होंने दिग्गज एक्टर के साथ काम करने के अपने अनुभव को याद किया और कहा है कि वह जमीन से जुड़े इंसान हैं. 

Feb 11, 2026 19:04 (IST)

Rajpal Yadav News Live Updates: राजपाल यादव के परिवार को उम्मीद

19 फरवरी को राजपाल यादव की भतीजी की शादी है और परिवार को पूरी उम्मीद है की वो शादी के जश्न में जरूर शामिल होंगे.

Feb 11, 2026 18:44 (IST)

Rajpal Yadav News Live Updates: राजपाल यादव के घर जश्न की तैयारी

मुसीबत की घड़ी में राजपाल यादव के घर कौनसे जश्न की तैयारी चल रही है तो बता दें कि उनके बड़े भाई श्रीपाल यादव की बेटी की शादी है. उनके घर पर फिलहाल इसी की तैयारी जोरों पर है. 

Feb 11, 2026 18:24 (IST)

Rajpal Yadav News Live Updates: पहले भी राजपाल यादव की मदद कर चुके है नवाजुद्दीन सिद्दीकी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने राजपाल यादव की मदद करने का ऐलान किया है. यह पहली बार नहीं है जब नवाजुद्दीन ने राजपाल यादव की मदद की हो. इससे पहले भी वह करीब 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दे चुके हैं. हालांकि, उन्होंने कभी इस बात का जिक्र सार्वजनिक रूप से नहीं किया. उनके करीबी बताते हैं कि नवाजुद्दीन हमेशा ऐसे काम चुपचाप करना पसंद करते हैं और उन्हें सुर्खियां बनाना अच्छा नहीं लगता.

Feb 11, 2026 17:21 (IST)

Rajpal Yadav News Live Updates: क्या राज कपूर और गुरुदत्त ने किया राजपाल यादव को दीवालिया?

कॉमेडियन राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के कर्ज़ से जुड़े मामले में तिहाड़ जेल में हैं. ये पैसे उन्होंने 2012 में रिलीज़ हुई अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण में लगाए थे. सूत्रों के मुताबिक, यह रकम फिल्म में निवेश के तौर पर लगाई गई थी. फिल्म नहीं चल पाई, जिससे निवेश पर ब्याज बढ़ता चला गया और राजपाल यादव पैसा वापस नहीं कर पाए. इस फिल्म का निर्देशन भी राजपाल यादव ने किया था और इसमें मुख्य भूमिकाओं में ओम पुरी, असरानी, राजपाल यादव, गोविंद नामदेव, दारा सिंह और आशुतोष राणा जैसे कलाकार नजर आए थे. इस फिल्म को रिलीज होने में करीब दो साल का समय लगा, जिसकी वजह से लगाए गए पैसों पर ब्याज बढ़ता गया. फिल्म का खर्च शुरुआत में करीब 6 करोड़ रुपये था, जो बढ़ते-बढ़ते करीब 20 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया. फिल्म रिलीज़ हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कामयाब नहीं हो पाई.

Feb 11, 2026 16:04 (IST)

Rajpal Yadav LIVE Updates: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने राजपाल यादव के लिए किया 'गुप्तदान'

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने लंबे समय के दोस्त राजपाल यादव की फिर से मदद की है. सूत्रों के अनुसार, नवाजुद्दीन ने राजपाल की इस मुश्किल घड़ी में चुपचाप आर्थिक सहायता प्रदान की है. उन्होंने इस मदद को सार्वजनिक करने से परहेज किया, क्योंकि वे व्यक्तिगत मामलों को निजी रखना पसंद करते हैं और नेकी को सुर्खियों में नहीं लाना चाहते. उनके करीबियों का कहना है कि राजपाल के प्रति उनका समर्थन सच्ची दोस्ती पर आधारित है, न कि प्रचार या लोकप्रियता के लिए. दोनों अभिनेताओं के बीच शुरुआती संघर्ष के दिनों से गहरा रिश्ता रहा है. पहले भी नवाजुद्दीन ने राजपाल को 10 लाख रुपये की मदद दी थी. यह मदद उद्योग में दोस्ती की मिसाल है.

Feb 11, 2026 15:17 (IST)

Rajpal Yadav LIVE Updates: राजपाल यादव की मदद को आगे सलमान खान और अजय देवगन

राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने एक्टर को लेकर चौंकाने वाली जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने मदद का हाथ बढ़ाया है. यही नहीं, अजय देवगन और डेविड धवन ने भी मदद की बात कही है. इस तरह बॉलीवुड़ इस मौके पर राजपाल यादव के साथ मजबूती से खड़ा है. 

Feb 11, 2026 15:15 (IST)

Rajpal Yadav Hearing Live Updates: राजपाल यादव को कब मिल सकती है जमानत? कब है कोर्ट में सुनवाई?

राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी इंडियन एक्सप्रेस को बताया है कि एक्टर के मामले की सुनवाई कल कोर्ट में है. जिसके बाद ही उनकी जमानत और इस मामले में आगे क्या कार्यवाही होगी, साफ हो सकेगा. वैसे राजपाल यादव की फैमिली उम्मीद जता रही है कि एक्टर को जल्द ही जमानत मिल सकती है.

Feb 11, 2026 14:52 (IST)

Rajpal Yadav LIVE Updates: राजपाल यादव ने बताया था ये कर्ज नहीं निवेश है...

जेल जाने से पहले राजपाल यादव ने अपने बड़े भाई श्रीपाल यादव को कॉल किया था. श्रीपाल ने बताया, जाने से पहले उन्होंने हमें फोन किया था और कहा था, 'भैया, किसी बात की चिंता मत करना.' उन्होंने हमें भरोसा दिलाया कि पैसा उधार नहीं लिया गया था, बल्कि निवेश के तौर पर दिया गया था. उन्होंने कुछ कागजों पर साइन किए थे, जिनके बारे में हमें यही बताया गया था कि ये निवेश से जुड़े दस्तावेज हैं. बाद में जब फिल्म आगे नहीं बढ़ पाई, तो उन दस्तावेजों के आधार पर इसे कर्ज के रूप में दिखाया गया और भुगतान की मांग शुरू हुई. हमने फिल्म के क्रेडिट्स में संबंधित व्यक्ति का नाम प्रोड्यूसर के रूप में भी देखा है.

Feb 11, 2026 12:51 (IST)

Rajpal Yadav LIVE Updates: 19 फरवरी को राजपाल यादव की भतीजी का शादी, भाई को जमानत का इंतजार

राजपाल यादव इस वक्त दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं. उन्हें नौ करोड़ रुपये का कर्ज चुकाना है. इसी बीच उनके बड़े भाई ने एनडीटीवी से खास बातचीत की है. राजपाल यादव के भाई श्रीपाल यादव ने बातचीत में घर में चल रही तैयारियों के बारे में बताया. उनके बड़े भाई श्रीपाल यादव की बेटी की शादी है. उनके घर पर फिलहाल इसी की तैयारी जोरों पर है. श्रीपाल यादव ने कहा, 'हमारे मन में पूरा विश्वास है कि कल को वो बाहर आएंगे. घर में हमारी बिटिया की शादी भी है और उसकी पूरी तैयारी चल रही है.'

(पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

Feb 11, 2026 12:25 (IST)

Rajpal Yadav News Live Updates: 'अता पता लापता' फिल्म की वजह से कर्ज में डूबे राजपाल यादव, जानें बजट और कलेक्शन

राजपाल यादव की फिल्म अता पता लापता उनके करियर का अहम पड़ाव साबित हुई. जिसने उनके करियर की दशा और दिशा ही बदल दी और उन्हें मुश्किल में डाल दिया. इस फिल्म को उन्होंने सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक सपने की तरह देखा. फिल्म बनी, रिलीज हुई, लेकिन दर्शकों का साथ नहीं मिला. राजपाल यादव ने इस फिल्म को खुद डायरेक्ट किया. फिल्म में लीड रोल भी राजपाल ने ही निभाया. इस फिल्म का बजट करीब 11 करोड़ रुपये बताया जाता है. वहीं इसकी कमाई सुनेंगे तो आपको भी झटका लग जाएगा. 11 करोड़ में बनी इस फिल्म ने विकीपीडिया के मुताबिक महज 38 लाख रुपये कमाए थे. ये फिल्म साल 2012 में आई थी. 

Feb 11, 2026 12:03 (IST)

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case LIVE: राजपाल यादव के भाई श्रीपाल यादव से खास बातचीत

राजपाल यादव के भाई श्रीपाल यादव से जब एनडीटीवी ने बात की तो पूछा कि क्या जेल जाते वक्त वो भावुक हो गए थे. इस पर उन्होंने कहा, हम अपने अनुभव से कह सकते हैं कि ये बातें सही नहीं लगतीं. वो हमारे छोटे भाई हैं, हम साथ पढ़े हैं, एक कमरे में रहे हैं, एक ही बिस्तर पर सोए हैं. हमें पूरा भरोसा है कि चाहे कितनी भी बड़ी मुसीबत क्यों न हो, वो किसी के सामने गिड़गिड़ा या रो नहीं सकते. और न ही ऐसी बातें कर सकते हैं. जाने से पहले उन्होंने हमें फोन किया था और कहा था, “भैया, किसी बात की चिंता मत करना.” उन्होंने हमें भरोसा दिलाया कि पैसा उधार नहीं लिया गया था, बल्कि निवेश के तौर पर दिया गया था.

(पूरा इंटरव्यू पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

Feb 11, 2026 11:17 (IST)

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case LIVE: तिहाड़ जेल में क्यों बंद हैं राजपाल यादव?

राजपाल यादव दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं. मामला 2010 का है, जब राजपाल यादव ने बतौर निर्देश अपनी पहली फिल्म 'अता पता लापता' के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से करीब 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था. फिल्म फ्लॉप होने के कारण कर्ज चुकता नहीं हो सका. ब्याज, जुर्माने और देरी के कारण राशि बढ़कर लगभग 9 करोड़ हो गई, लोन चुकाने के लिए दिए गए कई चेक बाउंस हो गए, जिसके चलते कंपनी ने 7 अलग-अलग केस दायर किए.

Feb 11, 2026 11:12 (IST)

Rajpal Yadav News Live Updates: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने जब याद की थी राजपाल यादव की दरियादिली, कहा था- उनका घर लंगर जैसा था

राजपाल यादव इस समय में तिहाड़ जेल में बंद हैं. इसी बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी का राजपाल यादव के बारे में बात करते हुए एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नवाजुद्दीन कहते हैं, 'जब राजपाल को अच्छा काम मिल रहा था, तो वे बहुत से लोगों को खाना खिलाते थे. जब हम इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे थे, तब उन्होंने हमारा साथ दिया. उन्होंने कभी भी मदद करने से मुंह नहीं मोड़ा. उन्होंने कई संघर्षरत अभिनेताओं की मदद की है. उनका घर लंगर जैसा था—कोई भी आकर खाना खा सकता था. वे बहुत मजाक करते हैं, लेकिन असल में वे बहुत ही संवेदनशील इंसान हैं.'

Feb 11, 2026 11:04 (IST)

Rajpal Yadav LIVE Updates:पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने राजपाल यादव को भेजा एडवांस

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा भी राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए हैं. उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा है, “आइए हम सब मिलकर हमारे सीनियर एक्टर राजपाल यादव सर की मदद करें. मैं उन्हें अपने आगामी वीडियो में से एक में फीचर होने के लिए एडवांस भेज रहा हूं. सोनू सूद पाजी, आप ने जो शुरू किया है, उस पर आगे बढ़ेंगे.'

Feb 11, 2026 10:57 (IST)

Rajpal Yadav LIVE Updates: FWICE ने की राजपाल यादव की मदद की अपील, कहा- यह दान नहीं, एकजुटता

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) ने भारतीय फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री से अभिनेता राजपाल यादव के लिए एकजुटता और समर्थन की भावुक अपील की है. राजपाल यादव  वर्तमान में गंभीर वित्तीय संकट और जेल की सजा का सामना कर रहे हैं.  FWICE ने निर्देशकों, कलाकारों और तकनीशियनों से नैतिक और आर्थिक मदद की गुहार लगाई है. योगदान सीधे राजपाल यादव को या FWICE के माध्यम से किया जा सकता है. संगठन के अध्यक्ष बी एन तिवारी और अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि यह दान नहीं, बल्कि एकजुटता का आह्वान है. छोटी-छोटी मदद से बड़ा बदलाव आ सकता है.

Feb 11, 2026 10:49 (IST)

Rajpal Yadav News Live Updates: राजपाल यादव को 10 लाख रुपये देगा ये एक्टर

एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान उर्फ केआरके ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि वे राजपाल यादव के लिए 10 लाख रुपये देने को तैयार हैं. उन्होंने बॉलीवुड के सभी लोगों से अपील की है कि सब मिलकर 5 करोड़ रुपये इकट्ठा करें, ताकि राजपाल यादव जेल से जल्दी बाहर आ सकें. केआरके का कहना है कि अगर राजपाल सिर्फ 5 करोड़ रुपये ही चुकाते हैं, तो वे तुरंत रिहा हो सकते हैं. उन्होंने लिखा, 'चलो सब मिलकर उनकी मदद करें.'

Featured Video Of The Day
Iran Israel War News: इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, President House पर बरसाए Bomb | War BREAKING