राजेश खन्ना की सबसे बड़ी फ्लॉप में था उनके करियर का सबसे हिट गाना, 50 साल से समझी जा रही थी सुपरहिट, किशोर के सुर, आनंद के बोल ने बनाया अमर

राजेश खन्ना ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी, लेकिन उनके करियर की एक ऐसी फिल्म भी थी जो बॉक्स ऑफिस पर तो फ्लॉप हुई, लेकिन इस फिल्म का गाना इतना सुपरहिट हुआ कि सालों तक लोगों को पता ही नहीं लगा कि ये गाना किस फिल्म का है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
राजेश खन्ना की फ्लॉप फिल्म का ये गाना हुआ सुपरहिट
नई दिल्ली:

राजेश खन्ना ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी, उनका अंदाज और ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आती थी. सिर्फ फिल्में ही नहीं बल्कि आज भी उनके कई गाने हैं जो लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल रहते हैं. बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में होती हैं जिनकी कहानी तो दर्शकों को नहीं पसंद आती है. लेकिन उसके गाने सदाबहार हो जाते हैं. राजेश खन्ना के करियर में भी एक ऐसी ही फिल्म है जो बॉक्स ऑफिस पर तो कोई कमाल नहीं कर पाई लेकिन उसका गाना इतना हिट हुआ, कि कई सालों तक लगा कि ये किसी सुपरहिट फिल्म का ही गाना है. आइए जानते हैं राजेश खन्ना की इस फ्लॉप फिल्म के सुपरहिट गाने के बारे में.

50 साल पुरानी फिल्म का हिट गाना

राजेश खन्ना के करियर में कई ऐसी फिल्में हैं, जिनकी पहचान आज भी उनके गानों की वजह से होती है. जिसमें से एक है साल 1976 में आई फिल्म 'महबूबा'. इस फिल्म में राजेश खन्ना और हेमा मालिनी की जोड़ी नजर आई थी. इसका डायरेक्शन शक्ति सामंत ने किया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खासा कमाल नहीं कर पाई थी. लेकिन इसके बावजूद भी इसका गाना 'मेरे नैना सावन भादों' आज भी लोगों की जुबान पर बना हुआ है. किशोर कुमार की दर्दभरी आवाज, आनंद बख्शी के बोल और आर.डी. बर्मन के संगीत ने इस गाने को ऐसा बनाया कि इसकी सक्सेस के आगे फिल्म का फ्लॉप होना छुप गया और गाना अमर हो गया. 

क्या थी फिल्म का कहानी 

फिल्म महबूबा की कहानी की बात करें तो, शक्ति सामंत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राजेश खन्ना ने सूरज और प्रकाश का किरदार निभाया था. फिल्म की कहानी  पुनर्जन्म पर आधारित थी. फिल्म में हेमा मालिनी रत्ना और झुमरू के रोल में नजर आई थीं. इसके अलावा इस फिल्म में प्रेम चोपड़ा, योगिता बाली, आशा सचदेव और असरानी ने भी अभिनय किया था. फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट के बावजूद 'महबूबा' बॉक्स ऑफिस पर कोई खासा कमाल नहीं कर पाई. यही वजह है कि इसे राजेश खन्ना की फ्लॉप फिल्मों मे गिना जाता है, मगर इस फिल्म का गाना सुपरहिट हुआ.

ये भी पढ़ें: नुसरत साब की कव्वाली पर बना था माधुरी दीक्षित का ये गोदभराई सॉन्ग, 32 साल से आज भी घर-घर गूंजती है लता मंगेशकर की आवाज

Advertisement

किशोर कुमार की आवाज ने गाने में भर दिया दर्द

'मेरे नैना सावन भादों' के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे, और इसका संगीत आर.डी. बर्मन ने तैयार किया था. इस गाने के दो वर्जन रिकॉर्ड हुए थे जिसमें एक किशोर कुमार ने गाया था, तो दूसरा वर्जन लता मंगेशकर की आवाज में. दोनों ही वर्जन लोगों के दिलों मे जगह बनाने में कामयाब रहे. किशोर कुमार के वर्जन में जुदाई, इंतजार और अधूरे प्यार का दर्द साफ महसूस होता है. 

आज भी करोड़ों बार सुना जा रहा है

इस गाने को लोगों ने कितना पसंद किया है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज के समय में भी सारेगामा म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर किशोर कुमार के वर्जन को सितंबर 2026 तक 94 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं लता मंगेशकर के वर्जन को 6.35 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं. यानी जिस फिल्म को रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर खासा सफलता तो नहीं मिली, लेकिन इसके इस गाने को लोग आज भी याद करते हैं. 
 

Featured Video Of The Day
UN में भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब - 'पाकिस्तान रात में आतंकवाद, दिन में सुरक्षा की बात करता है'
Topics mentioned in this article
Rajesh Khanna Songs
Kishor Kumar Songs
Hema Malini Songs
Hindi News
Bollywood