Pushpa 2 Japan Box Office Collection: जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 इंडियन फिल्मों में शामिल हुई पुष्पा 2, 14 दिनों में की इतनी कमाई

Pushpa 2 Japan Box Office Collection: पुष्पा 2 जापान बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 भारतीय फिल्मों में शामिल हो गई है. जबकि फिल्म ने आमिर खान की धूम को पीछे छोड़ दिया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Pushpa 2 In top 10 highest-grossing Indian films in Japan: जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 इंडियन फिल्मों में पुष्पा 2 हुई शामिल
नई दिल्ली:

Pushpa 2 Japan Box Office Collection: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2 द रूल, जिसे सुकुमार ने डायरेक्ट किया है. वह 16 जनवरी को जापान में पुष्पा कुनरिन के नाम से जापान में फिल्म को रिलीज किया गया, जो 2024 में भारत में रिलीज हुई थी. फिल्म के स्टार्स ने जापान में मूवी का प्रमोशन किया था. जबकि फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन काफी स्लो था. लेकिन बावजूद इसके पुष्पा 2 केवल 14 दिनों में जापान की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है और आमिर खान की धूम 3 को पछाड़ दिया है. 

पुष्पा 2 की जापान में 14 दिनों में कमाई

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, पुष्पा 2 ने 14 दिनों में 6.06 करोड़ यानी 105 मिलियन येन का कलेक्शन किया है. वहीं आमिर खान की धूम 3, जिसने 104.5 मिलियन येन (6.03 करोड़) की कमाई की थी. उसे पछाड़ दिया है. इसी के साथ जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 भारतीय फिल्मों की लिस्ट में 10वें नंबर पर पुष्पा 2 द रूल की एंट्री हो गई है. वहीं फिल्म को टोक्यो और ओसाका में काफी पसंद किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- Dhurandhar Box Office: धुरंधर ने पुष्पा 2, एनिमल, जवान को छोड़ा पीछे, ओटीटी पर बनीं नंबर वन, बॉक्स ऑफिस पर भी कमाई है जारी

जापान की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्में

टॉप 10 फिल्मों की बात करें तो नंबर वन पर आरआरआर है, जिसका कलेक्शन 2.42 बिलियन येन यानी 139.79 करोड़ है. यह पहली और इकलौती फिल्म है, जिसने 2 बिलियन का आंकड़ा जापान में हासिल किया है. जबकि पुष्पा 2 को नौंवे स्पॉट पर आने के लिए रजनीकांत की एनथीरान को 109.6 मिलियन येन कमाई करके हटाना होगा.  

जापान की टॉप 8 हाइएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्में

आरआर आर ¥ 2.42 बिलियन येन ( 139.73 करोड़ )
मुथु ¥ 405 मिलियन ( 23.39 करोड़)
बाहुबली 2: द कन्क्लूजन ¥ 305 मिलियन ( 17.61 करोड़ )
3 इडियट्स: ¥ 170 मिलियन  ( 9.81 करोड़)
इंग्लिश विंगलिश: ¥ 160 मिलियन ( 9.24 करोड़ )
द लंच बॉक्स: ¥ 150 मिलियन ( 8.66 करोड़ )
साहो: ¥ 131 मिलियन ( 7.56 करोड़)
मगधीरा: ¥ 130.1 मिलियन ( 7.51 करोड़) 

ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Japan Box Office Day 1: जापान में झुक गया 'पुष्पा', पुष्पा 2 की पहले दिन बिकी सिर्फ 886 टिकटें

Advertisement

पुष्पा 2 के बारे में 

2024 में रिलीज हुई पुष्पा 2 द रूल में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल लीड रोल में नजर आए थे. वहीं फिल्म ने 1871 करोड़ की कमाई दुनियाभर में हासिल की थी. और कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था. 

 

Featured Video Of The Day
Delhi Liquor Policy Case में Arvind Kejriwal और Manish Sisodia बरी