विज्ञापन
Story ProgressBack

माधुरी दीक्षित के साथ प्रियंका चोपड़ा ने रामलीला फिल्म के गाने राम चाहे लीला चाहे गाने पर किया ऐसा डांस, वीडियो फैंस बोले- एक्सिलेंट

माधुरी के साथ प्रियंका चोपड़ा भी एक ही स्टेज पर हो तो ये फैंस के लिए डबल गिफ्ट की तरह होता है. ऐसा ही पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.

Read Time: 3 mins
माधुरी दीक्षित के साथ प्रियंका चोपड़ा ने रामलीला फिल्म के गाने राम चाहे लीला चाहे गाने पर किया ऐसा डांस, वीडियो फैंस बोले- एक्सिलेंट
रामलीला के गाने पर प्रियंका चोपड़ा के साथ माधुरी दीक्षित ने लगाई आग
नई दिल्ली:

जब भी माधुरी दीक्षित का जिक्र होता है तो हर किसी का दिल धक-धक करने लगता है. पिछले कई दशकों से माधुरी के फैंस लगातार बढ़ रहे हैं और उनको पसंद करने वाले करोड़ों लोग हैं. ऐसे में माधुरी दीक्षित जब भी किसी स्टेज पर नजर आती हैं तो उनके फैंस वहीं थम जाते हैं. अब अगर माधुरी के साथ प्रियंका चोपड़ा भी एक ही स्टेज पर हो तो ये फैंस के लिए डबल गिफ्ट की तरह होता है. ऐसा ही पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जिसमें इन दोनों कमाल की एक्ट्रेसेस को एक साथ डांस करते देखा जा सकता है.

एक स्टेज पर प्रियंका और माधुरी

दरअसल ये वीडियो एक रियलिटी डांस शो का है, जिसमें माधुरी दीक्षित और प्रियंका चोपड़ा नजर आ रही हैं. दोनों ही व्हाइट आउटफिट में दिख रही हैं, प्रियंका ने जहां व्हाइट ब्लेजर और पैंट पहनी है... वहीं धक-धक गर्ल माधुरी साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं. ये दोनों खूबसूरत एक्ट्रेस जब स्टेज पर पहुंचती हैं तो वहां मौजूद लोग अपना दिल थाम लेते हैं.

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-

रामलीला के गाने पर लगाई आग

वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म रामलीला के गाने पर डांस कर रही हैं, रामलीला में प्रियंका चोपड़ा को राम चाहे लीला... गाने में देखा गया था. इस गाने पर प्रियंका के साथ माधुरी दीक्षित भी डांस कर रही हैं. कमाल की बात ये है कि प्रियंका के गाने पर माधुरी दीक्षित के स्टेप और एक्सप्रेशन काफी शानदार हैं, वो इस दौरान स्टेज पर प्रियंका से भी बेहतर अदाएं दिखाते हुए डांस कर रही हैं. आखिर में प्रियंका भी उनकी अदाओं की तारीफ करती है और हाथ जोड़कर उन्हें धन्यवाद देती दिख रही हैं. साथ ही इस जबरदस्त परफॉर्मेंस को सामने बैठे करण जौहर भी एन्जॉय करते दिख रहे हैं. कुल मिलाकर दोनों ने रामलीला के गाने पर स्टेज पर आग सी लगा दी.

लोगों ने की माधुरी की तारीफ

वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं और कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि माधुरी दीक्षित व्हाइट ड्रेस में किसी खूबसूरत परी सी लग रही हैं, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि माधुरी के ग्रेस और चार्म को कोई भी बीट नहीं कर सकता है. बाकी यूजर भी माधुरी दीक्षित की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. हालांकि इसमें कुछ प्रियंका के फैंस भी हैं, जो उनकी तारीफ भी कर रहे हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
'इरुवर' नहीं ये होती ऐश्वर्या राय की डेब्यू फिल्म, इस वजह से करना पड़ गया था इंकार, 28 साल बाद रिलीज होगा सीक्वल
माधुरी दीक्षित के साथ प्रियंका चोपड़ा ने रामलीला फिल्म के गाने राम चाहे लीला चाहे गाने पर किया ऐसा डांस, वीडियो फैंस बोले- एक्सिलेंट
वही स्माइल, वही एक्सप्रेशन, प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल ने जब रामलीला के गाने पर किया डांस तो लोग बोले-  सेम देसी गर्ल
Next Article
वही स्माइल, वही एक्सप्रेशन, प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल ने जब रामलीला के गाने पर किया डांस तो लोग बोले- सेम देसी गर्ल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;