बॉबी देओल के हनीमून पर गई थीं ये एक्ट्रेस, 28 साल पहले पति-पत्नी के बीच बनीं कबाब में हड्डी? बताई वजह

एक्ट्रेस ने एक थ्रोबैक वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी कि जब बॉबी देओल अपनी पत्नी तान्या आहूजा के साथ हनीमून पर गए थे तो वह भी उनके साथ थीं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बॉबी देओल और तान्या आहूजा के हनीमून पर प्रीति जिंटा
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अपने करियर की शुरुआती फिल्म ‘सोल्जर' की यादें ताजा करते हुए एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. इस पोस्ट के साथ उन्होंने बॉबी देओल के साथ जुड़ा दिलचस्प और मजेदार किस्सा भी बताया. ये किस्सा उनके पहले आउटडोर शूट और बॉबी के हनीमून से जुड़ा है. प्रीति ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘सोल्जर' का एक क्लिप शेयर किया जिसमें बॉबी देओल के साथ उनका रोमांटिक सीन है.  वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म का पॉपुलर गाना ‘महफिल में बार-बार' बज रहा था. पोस्ट करते हुए प्रीति ने बॉबी देओल को टैग किया और लिखा कि ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग के दौरान बॉबी और उनकी पत्नी तान्या देओल के हनीमून पर वे भी साथ थीं.

क्या था प्रीति का कैप्शन?

प्रीति ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “देखो बॉबी, मुझे क्या मिला. मैं तुम्हारी हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी कि तुमने ऑस्ट्रेलिया में मेरे पहले आउटडोर शूट को इतना यादगार बना दिया. और हां तुम्हारे हनीमून पर थर्ड व्हील बनकर मुझे बहुत मजा आया.” यह पोस्ट देखकर बॉलीवुड फैंस काफी खुश हुए. प्रीति और बॉबी की दोस्ती ‘सोल्जर' के समय से ही काफी मजबूत रही है.

कब हुई थी शूटिंग?

फिल्म ‘सोल्जर' (1998) की शूटिंग तब हुई जब बॉबी देओल ने हाल ही में तान्या आहूजा से शादी की थी (30 मई 1996). तान्या एक बड़े बिजनेस परिवार से हैं और उनका अपना फर्नीचर ब्रांड ‘द गुड अर्थ' है. शादी के कुछ समय बाद ही ‘सोल्जर' की शूटिंग शुरू हुई जिसमें बॉबी और प्रीति लीड रोल में थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Trisha Krishnan Net Worth: तृषा कृष्णन के नाम है करोड़ों की जायदाद, नेटवर्थ से लेकर लग्जरी गाड़ियों की कलेक्शन तक जानें सबकुछ

अब्बास-मस्तान के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म एक्शन, सस्पेंस और रोमांस से भरी थी. इसमें राखी गुलजार, सुरेश ओबेरॉय और दलीप ताहिल जैसे कलाकार भी थे. फिल्म रिलीज होते ही ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 29 साल का हीरो, बॉक्स ऑफिस पर दी 4150 करोड़ की फिल्म, ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीन पर अब शुरू हुआ विवाद

Featured Video Of The Day
महाराष्ट्र में डूब गईं सड़कें! भयंकर लैंडस्लाइड, थमी ट्रेनों की आवाजाही!
Topics mentioned in this article
Preity Zinta Shared A Video Soldier Movie
Preity Zinta Was With Bobby Deol Honeymoon
Bobby Deol Honeymoon Story Preity Zinta
Preity Zinta Instagram
Preity Zinta Photos