विज्ञापन

पेप्सी शर्मा का निधन, हरियाणवी इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार सीने में दर्द के चलते पहुंचे थे अस्पताल, हुई मौत

मशहूर हरियाणवी कलाकार पेप्सी शर्मा के निधन की खबर ने अचानक सभी को हैरान कर दिया है. वह ना केवल हरियाणा बल्कि उत्तर प्रदेश और दिल्ली तक मशहूर थे. उनका जाना हरियाणवी इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा नुकसान है.

पेप्सी शर्मा का निधन, हरियाणवी इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार सीने में दर्द के चलते पहुंचे थे अस्पताल, हुई मौत
पेप्सी शर्मा का निधन
Social Media
नई दिल्ली:

हरियाणवी इंडस्ट्री के मशहूर आर्टिस्ट पेप्सी शर्मा का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि उनके सीने में अचानक दर्द हुआ और इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज शुरू हुआ लेकिन कोई कोशिश उनकी जान बचाने के लिए काफी नहीं रही. पेप्सी शर्मा गाजियाबाद के जिले के निवाड़ी क्षेत्र स्थित पतला गांव के रहने वाले थे. उन्होंने हरियाणवी लोक कला और रागिनी गाने से अपनी खास पहचान बनाई थी.

पेप्सी उत्तर प्रदेश केवल हरियाणा तक सीमित नहीं थे. उन्होंने दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में स्टेज शो किए. उनकी परफॉर्मेंसेज में ग्रामीण और लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलती थी. पेप्सी कई तरह के स्टेज शो करते थे, मेलों और रागिनी इवेंट में भी गाया करते थे. उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया. हरियाणवी इंडस्ट्री के लिए इसे बड़ा झटका बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: दीपिका कक्कड़ की दोबारा होने वाली है सर्जरी? शोएब इब्राहिम ने शेयर की हेल्थ अपडेट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com