विज्ञापन

Pati Patni Aur Woh Do Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई पति पत्नी और वो दो, जानें कैसी है आयुष्मान खुराना की फिल्म

Pati Patni Aur Woh Do Review: 'पति पत्नी और वो दो' सिनेमाघरों में 15 मई को रिलीज हो गई है. इसमें आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं. जानें कैसी है फिल्म, पढ़ें रिव्यू. 

Pati Patni Aur Woh Do Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई पति पत्नी और वो दो, जानें कैसी है आयुष्मान खुराना की फिल्म
Pati Patni Aur Woh Do Review: आयुष्मान खुराना की पति पत्नी और वो दो का रिव्यू
नई दिल्ली:

आयुष्मान खुराना की लेटेस्ट फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' सिनेमाघरों में आज रिलीज हो गई है. इसमें वह प्रजापति पांडे का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं, जो तीन महिलाओं के बीच घिरे हुए हैं. आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह भी हैं. उनके साथ विजय राज, तिग्मांशु धूलिया और दुर्गेश कुमार ने भी भरपूर साथ दिया है. पति पत्नी और वो दो का डायरेक्शन मुदस्सर अजीज ने किया है. जबकि भूषण कुमार, रेणु रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. यह 2019 की हिट ‘पति पत्नी और वो' फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म है. आइए जानते हैं कैसी है फिल्म, पढ़ें मूवी रिव्यू...

पति पत्नी और वो दो की कहानी

पति पत्नी और वो दो की कहानी फॉरेस्ट ऑफिसर आयुष्मान खुराना की है जिन्होंने प्रजापति पांडे का किरदार निभाया है. वामिका गब्बी आयुष्मान की बीवी हैं, जो पेशे से एक रिपोर्टर हैं. फिल्म की शुरुआत तेंदुआ पकड़ने से होती है. वहीं सारा अली खान की एंट्री आयुष्मान खुराना की पुरानी दोस्त के तौर पर होती है. सारा अली खान की जान बचाने के लिए आयुष्मान कुछ ऐसा करता है, जिसकी वजह से फिल्म में पति पत्नी और वो दो का सिलसिला शुरू होता है. दोस्त की हेल्प के चक्कर में आयुष्मान खुराना मुसीबत में पड़ जाते हैं. रकुलप्रीत का किरदार आयुष्मान की बीवी की दोस्त का है. लेकिन आखिर में ऐसा घालमेल होता है, फिल्म कॉमेडी ऑफ एरर्स बनकर रह जाती है. कहानी सिम्पल है. कुछ भी सेंसेशनल और नया नहीं है. लेकिन कॉमेडी अच्छी है. आखिर में थोड़ी खिंच जाती है, और इसका अंत कुछ जाना-पहचाना सा लगता है. 

यह भी पढ़ें: Kartavya Review: 'कर्तव्य' में सैफ अली खान के गरम तेवर, फिर कहां चूकी नेटफ्लिक्स फिल्म- पढ़ें मूवी रिव्यू

'पति पत्नी और वो दो' डायरेक्शन

फिल्म में आयुष्मान जिस दोस्त की मदद कर रहा है उसका सच पता लगाने के लिए उसकी जर्नलिस्ट बीवी काम में लगी है. फिल्म में पुराने गानों का इस्तेमाल किया गया है, जो सिचुएशन के मुताबिक फिट बैठता है. पंचायत के बनराकस यानी दुर्गेश कुमार भी फिल्म में नजर आते हैं, जो लोगों को हंसाते हैं. जबकि फिल्म में आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुलप्रीत सिंह इंटरवल तक अपने किरदार को बखूबी निभाते हुए दिख रहे हैं. वहीं विजय राज की एक्टिंग भी फिल्म में जान डालती है. मुदस्सर अजीज ने फिल्म को मुश्किल नहीं बनाया है. काफी आसान रखा है. हालांकि अंत तोड़ा खिंच जाता है, लेकिन फिल्म हंसाती है और मजा दिलाती है. 

'पति पत्नी और वो दो' कास्ट की एक्टिंग

पति पत्नी और वो दो में एक्टिंग की बात करें तो आयुष्मान खुराना कमाल के हैं. एक्सप्रेशन परफेक्ट हैं. रोल के लिए परफेक्ट हैं. कई सीन में तो वो सारी हदें पार कर जाते हैं. रकुल प्रीत सिंह का टॉम बॉय टाइप का रोल जमता है, और इस रोल में वह एकदम सटीक है. वामिका और सारा भी ठीकठाक हैं. दुर्गेश कुमार और विजय राज की कॉमिक टाइमिंग फिल्म को मजेदार बनाती है. तिग्मांशु धूलिया का छोटा लेकिन देसी और मजेदार किरदार है.  

'पति पत्नी और वो दो' वर्डिक्ट

मुदस्सर अजीज ने फिल्म को अच्छे से हैंडल किया है. जोक मजेदार है. कहानी बहुत ही ऑब्वियस है. गानें ठूंसे गए लगते हैं. लेकिन एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग फिल्म को मजेदार बनाती है. सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म है. हैप्पी एंडिंग हैं. क्या वाकई आयुष्मान खुराना तीन लड़कियों के फेर में हैं? ये तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा, लेकिन एक हल्की-फुल्की कॉमिक मूवी है, जिसमें कहानी थोड़ी और सॉलिड होती, एंड थोड़ा और नयापन समेटे हुए तो भौकाल कट जाता.

रेटिंग: 2.5/5 स्टार
डायरेक्टर: मुदस्सर अजीज
एक्टर: आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह, वामिका गब्बी, सारा अली खान, विजय राज, तिग्मांशु धूलिया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com