Netflix Top 10 Movies in Pakistan: पाकिस्तान को लगा भारतीय जासूसों का चस्का, नेटफ्लिक्स टॉप 10 में 3 फिल्में पड़ोसी मुल्क के खिलाफ

Netflix Top 10 Movies in Pakistan: पाकिस्तान के लोगों को भारतीय जासूसों की कहानियों का चस्का लग चुका है. तभी तो बेशक फिल्म उनके खुद के मुल्क के खिलाफ है, लेकिन ऑडियंस इन्हें देखकर भरपूर मजा ले रहे हैं. धुरंधर 2 के हंगामे के बीच जानें पाकिस्तान में क्या चल रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Netflix Top 10 Movies in Pakistan: पाकिस्तान अपने ही खिलाफ बनी फिल्में देख रहा, नेटफ्लिक्स पर भारतीय जासूसी फिल्मों का हंगामा
नई दिल्ली:

Netflix Top 10 Movies in Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बावजूद पड़ोसी मुल्क के नेटफ्लिक्स यूजर्स भारतीय जासूसों और युद्ध फिल्मों के दीवाने नजर आते हैं. नेटफ्लिक्स पाकिस्तान के टॉप 10 मूवीज लिस्ट में तीन भारतीय फिल्में ऐसी हैं जो सीधे पाकिस्तान के खिलाफ थीम वाली हैं. इनमें से एक फिल्म तो लगातार 52 दिन से ट्रेंडिंग चार्ट पर किंग बनकर छाई हुई है. ये ट्रेंड न सिर्फ पाकिस्तानी ऑडियंस की पसंद दिखाता है बल्कि बॉलीवुड की कहानियों की कट्टर लोकप्रियता का भी सबूत है. आइए एक नजर डालते हैं कि पाकिस्तान में चल रहा किस भारतीय फिल्म का सिक्का...

यह भी पढ़ें: ओटीटी के सामने आमिर खान ने टेके घुटने, यूट्यूब के बाद अब इस ओटीटी पर रिलीज करेंगे ‘सितारे जमीन पर'

नेटफ्लिक्स पाकिस्तान टॉप 10 फिल्में | Netflix Top 10 Movies in Pakistan 

  1. पीकी ब्लाइंडर्ड: द इमॉर्टल मैन
  2. बॉर्डर 2
  3. वॉर मशीन, 
  4. अनोरा
  5. धुरंधर 
  6. ग्लैडिएटर 2
  7. मेड इन कोरिया
  8. विकेड
  9. तलवार
  10. राजी

धुरंधर, बॉर्डर 2 और राजी | Dhurandhar, Border 2, Raazi

इस लिस्ट में तीन फिल्में ऐसी हैं जो पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को सीधे-सीधे निशाने पर लेती हैं: बॉर्डर 2, धुरंधर और राजी. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा में है रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर धुरंधर. फिल्म में रणवीर सिंह अंडरकवर भारतीय एजेंट की भूमिका में हैं जो कराची के अंडरवर्ल्ड और आतंकवादी नेटवर्क में घुसपैठ करते हैं. यह फिल्म 52 दिन से लगातार ट्रेंडिंग में टॉप 5 में बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: इस डायरेक्टर के लकी चार्म हैं Akshay Kumar, एक साथ बनाई 6 फिल्में, सारी की सारी सुपरहिट

Advertisement

दूसरी फिल्म बॉर्डर 2, 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है. बॉर्डर फिल्म की तरह ही इसमें भारतीय जवानों की बहादुरी दिखाई गई है. रिलीज के तुरंत बाद यह टॉप 2 पर पहुंच गई. 

तीसरी फिल्म आलिया भट्ट की 2018 की हिट स्पाई थ्रिलर राजी है. इसमें आलिया भट्ट पाकिस्तान में भारतीय जासूस बनकर घुसती हैं. 21 दिन से टॉप 10 में बनी हुई यह फिल्म अब भी पाकिस्तान में सबसे ज्यादा देखी जा रही है.

Advertisement

फिल्म विशेषज्ञों का कहना है कि बॉलीवुड की हाई-ऑक्टेन स्पाई और वॉर स्टोरीज पाकिस्तानी ऑडियंस को इसलिए पसंद आ रही हैं क्योंकि इनमें एक्शन, इमोशन और सस्पेंस का परफेक्ट मिक्स है. कुल मिलाकर ये ट्रेंड एक बात साफ करता है, सिनेमा की दुनिया में दुश्मनी का कोई बॉर्डर नहीं होता.

Featured Video Of The Day
Crude Oil Price Today | Trump के बयान के बाद कच्चे तेल की कीमत गिरी | BREAKING NEWS | US Iran War