विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2018

Padmaavat रिलीज पर बोलीं दीपिका पादुकोण, बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी फिल्म

फिल्म की कमाई पर दीपिका कहती हैं, "मैं वैसी नहीं हूं जो बॉक्स ऑफिस कमाई से उत्साहित हो. लेकिन इस बार कहना ही पड़ेगा, क्योंकि मुझे लगता है फिल्म कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी."

Padmaavat रिलीज पर बोलीं दीपिका पादुकोण, बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी फिल्म
'पद्मावत' को लेकर इमोशनल हुईं दीपिका पादुकोण.
  • अवॉर्ड नाइट में बनारसी साड़ी लुक में दिखीं दीपिका पादुकोण
  • फिल्म को मिली प्रतिक्रिया से बेहद खुश हूं: दीपिका
  • 'पद्मावत' कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी: दीपिका
मुंबई: संजय लीला भंसाली की विवादों से घिरी फिल्म 'पद्मावत' आखिरकार गुरुवार (25 जनवरी) को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. करणी सेना और अन्य राजनीतिक दलों द्वारा विरोध प्रदर्शन के बाद फिल्म पर रोक लगा दी गई थी. सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बावजूद राजस्थान, गोवा, मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में फिल्म रिलीज नहीं हो पाई है. रिलीज के एक दिन पहले 'पद्मावत' की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मुंबई में आयोजित इंडियाज मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड्स 2018 के रेड कारपेट पर बनारसी साड़ी लुक में उतरीं. मीडिया से बातचीत करते हुए दीपिका काफी इमोशनल हो गईं.

India’s Most Stylish Awards 2018 में पहुंचीं बॉलीवुड की 'पद्मावती', ऑन-स्क्रीन पति शाहिद कपूर समेत ये सेलेब्स आए नजर

विवादों से घिरी फिल्म के बारे में दीपिका पादुकोण ने कहा, "हर चीज का वक्त आता है. फिल्म के बारे में हर तरफ बात हो रही है. लोगों से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिले हैं, जो कि काबिलेतारीफ है. मैं इस वक्त बहुत इमोशन और उत्साहित हूं. कई विवाद झेलने के बाद फिल्म रिलीज हो पाई है और लोगों से इसे शानदार प्रतिक्रिया मिली है. अपने काम पर मिली तारीफ से बेहद खुश हूं."

Padmaavat Movie Review: जानें क्यों देखनी चाहिए संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत'
 
deepika padukone

इंडियाज मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड्स 2018 के रेड कारपेट पर दीपिका पादुकोण.


फिल्म की कमाई पर दीपिका कहती हैं, "मैं वैसी नहीं हूं जो बॉक्स ऑफिस कमाई से उत्साहित हो. लेकिन इस बार कहना ही पड़ेगा, क्योंकि मुझे लगता है फिल्म कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी."

दीपिका पादुकोण ने खोल दिया दिल का राज, इस स्टार को बताया इंडस्ट्री का बेस्ट Kisser

मालूम हो कि, फिल्म में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती, शाहिद कपूर ने चित्तौड़ के राजा रतन सिंह और रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया है.

VIDEO: ‘पद्मावत’ पर फसाद जारी, तीन राज्यों में हिंसक घटनाएं ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone, Padmaavat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com