Friday 20 Nov OTT Release: 9 फिल्में और वेब सीरीज हो रहीं रिलीज, तमन्ना-सिद्धार्थ की द वन भी शामिल

Friday 20 Nov OTT Release: इस वीकेंड पर नेटफ्लिक्स ( Netflix) से लेकर जियो हॉटस्टार ( Jio Hotstar) और सोनी लिव ( SonyLiv) तक कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं. इनमें कॉमेडी से लेकर के सस्पेंस से भरपूर और थ्रिलर वाली फिल्में भी शामिल हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Friday 20 Nov OTT Release: शुक्रवार को लगने वाला है मनोरंजन का तड़का
Youtube
नई दिल्ली:

इस शुक्रवार को आपके पास एंटरटेनमेंट का एक ऐसा डोज मिलने वाला है, कि शायद ही आप घर से बाहर निकलने की सोच पाएं. इस वीकेंड पर नेटफ्लिक्स ( Netflix) से लेकर जियो हॉटस्टार ( Jio Hotstar) और सोनी लिव ( SonyLiv) तक कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं. इनमें कॉमेडी से लेकर के सस्पेंस से भरपूर और थ्रिलर वाली फिल्में भी शामिल हैं. तो चलिए जानते हैं इस वीकेंड पर रिलीज होने वाली सीरीज और फिल्मों के बारे में जिनको आप अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं. 

ढिंढोरा 2 (Dhindora 2) - Netflix

20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर भुवन बाम की ढिंढोरा 2 रिलीज हो रही है. यूट्यूब स्टार भुवन बाम एक बार फिर से अपने कई अलग-अलग मजेदार किरदारों के साथ वापसी ले रहे हैं. इस बार टीटू मामा अपना पुराना कर्ज चुकाने के साथ ससुराल वालों से अपने रिश्ते सुधारते दिखेंगे.

पर्सी जैक्सन एंड द ओलंपियंस सीजन 3 (Percy Jackson & the Olympians Season 3) - JioHotstar

जियो हॉटस्टार पर रिक रिओर्डन की फेमस बुक 'द टाइटन्स कर्स' पर बनी सीरीज का तीसरा पार्ट स्ट्रीम किया जाएगा. इस पार्ट में पर्सी जैक्सन अपने दोस्तों को कैद से छुड़ाने के लिए एक खतरनाक मिशन में जाएंगे. वहीं दूसरी तरफ विलेन क्रोनोस ओलंपस पर कब्जा करने की कोशिश में रहेगा, जिसको रोकने के लिए पर्सी और उसके दोस्त समय के साथ दौड़ लगाते दिखेंगे.

तीन तिगाड़ा (Teen Tigada) - ZEE5

20 नवंबर को ही जी5 पर एक यंग कपल की कहानी दिखाई जाएगी, जिसमें वो परिवार की उम्मीदों और माता-पिता बनने के साथ ही बड़े फैसले लेंगे. ये एक इमोशनल और मजेदार कहानी है, जिसमें क्रिकेटर बनने का सपना देखने वाली आसमानी और म्यूजिशियन मानस की जिंदगी में अचानक एक बड़ा मोड़ आता है. ऐस में परिवार और करियर के बीच चल रही उथल-पुथल को दिखाया जाएगा. 

Advertisement

हाइकू (Haiku) - Netflix

20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर एक तमिल रोमांटिक फिल्म रिलीज होगी, जिसमें कॉलेज का पहला प्यार सिर्फ शक और पजेसिव बिहेवियर की वजह से ये रिश्ता खत्म हो जाता है. लेकिन सालों बाद जब उसकी जिंदगी में प्यार दूसरी बार दस्तक देता है, तो उसे अपनी पुरानी गलतियों का एहसास होता है. जिसके बाद वो रिश्तों की संभालना और उनकी इज्जत करना सीखता है. 

स्टेप्स (Steps) - Netflix

अगर आपको एनिमेटेड फिल्में देखना पसंद हैं और आपके घर में बच्चे हैं तो नेटफ्लिक्स पर इस शुक्रवार एक मजेदार एनिमेटेड कॉमेडी फिल्म सिंड्रेला की सौतेली बहन लिलिथ की कहानी दिखाई जाएगी, जो गलती से फेयरी गॉडमदर की जादुई छड़ी चोरी कर लेती है और इसके बाद पूरे राज्य में अफरा-तफरी मचा देती है. बच्चों के साथ देखने के लिए ये एक परफेक्ट फिल्म है.

Advertisement

ऑन बिहाफ ऑफ माय सन (On Behalf of My Son) - Netflix

20 नवंबर को ही नेटफ्लिक्स पर एक इमोशनल कहानी आने वाली है. जिसमें एक मां विसेंटीना के बेटे की गलती की वजह से एक भयंकर बस एक्सीडेंट हो जाता है. जिसके बाद वो अपने दुख को भुलाकर उन सभी परिवारों से मिलने जाती है, जो उस हादसे में घायल हुए हैं. वो हर किसी के पास जाकर अपने बेटे की गलती की माफी मांगती है. 

प्राइमटाइम प्रीचर्स (Primetime Preacher$) - Netflix

अगर आपको रियल लाइफ बेस्ट डॉक्यूमेंट्री देखना पसंद है, तो नेटफ्लिक्स पर आने वाली सीरीज आपको जरूर पसंद आएगी. इसमें 1980 के दशक के अमेरिका की एक अलग दुनिया दिखाई गई है. इसमें तीन फेमस धर्मगुरुओं- जिम बैकर, जेरी फालवेल और जिमी स्वैगर्ट के बीच की आपसी दुश्मनी, पॉलिटिकल पॉवर ताकत और टीवी पर धर्म के नाम पर चलने वाले काले सच को सामने लाया गया है. 

परफेक्ट लायर्स (Perfect Liars) - Amazon Prime Video

अमेजॉन प्राइम पर 20 नवंबर को आने वाली ये एक स्पेनिश मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज है. ये एक ऐसा कहानी है जो आपको शुरू से लेकर आखिर तक बांधे रखेगी. ये कहानी है एक ऐसे शख्स की जो अपने भाई की मौत का सच जानने के लिए एक कॉलेज में एडमिशन लेती है.

ये भी पढ़ें: न बड़े स्टार, न करोड़ों का बजट, 30 साल से बेटे का इंतजार करते मां-बाप की कहानी ने जीते 18 इंटरनेशनल अवॉर्ड

Advertisement

द वन ( The Vvaan) - Amazon Prime

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' भी 20 नवंबर को अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हो जाएगी. बता दें कि हाल ही में मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट की भी घोषणा की है.

Featured Video Of The Day
राम कथा में बाबा बागेश्वर ने ऐसे किया टी राजा का स्वागत!
Topics mentioned in this article
Friday OTT Release
The Vvaan Ott Release
Weekend OTT Release
Bollywood
Entertainment

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं