25,00000 की पार्टी एंट्री तो एक रील के 76,00000 रुपये चार्ज करते हैं ओरी, बताया कहां-कहां से होती है मोटी कमाई

पिछले कुछ समय से ओरी सोशल मीडिया की दुनिया में छाए हुए हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी इनकम को लेकर खुलासा किया है, जिसने नेटीजन्स को हिला दिया है. ओरी का मानना है कि आज की डिजिटल दुनिया में पर्सनल ब्रांडिंग ही असली ताकत है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एक रील से 76 लाख, Orry ने बताया कमाई का सीक्रेट
NDTV

सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले ज्यादातर लोग ओरी को जरूर जानते होंगे. बॉलीवुड सितारों के साथ उनकी तस्वीरें, पार्टियों में मौजूदगी और उनका अलग अंदाज अक्सर चर्चा में रहता है. लेकिन लंबे समय से लोगों के मन में एक सवाल था कि आखिर ओरी करते क्या हैं और उनकी कमाई कहां से होती है. अब खुद ओरी ने अपनी कमाई और बिजनेस मॉडल को लेकर खुलकर बात की है. उनके खुलासे ने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान भी किया है और ये दिखाया है कि आज के दौर में पर्सनल ब्रांडिंग कितनी बड़ी ताकत बन चुकी है.

ये भी पढ़ें; मनोज बाजपेयी नहीं, ये सुपरस्टार था 'द फैमिली मैन' की पहली पसंद, 150 फिल्मों में किया काम, अमिताभ बच्चन-रजनीकांत से भी ज्यादा अमीर

पॉडकास्ट में किया बड़ा खुलासा

हाल ही में ओरी, Kavya Karnatac के पॉडकास्ट में नजर आए, जहां उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ और कमाई के बारे में काफी सारी बात की. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पहचान और लोकप्रियता को एक बिजनेस में बदल दिया है. इंटरव्यू के दौरान उनकी कमाई से जुड़ी बातें सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं.

Advertisement

एक डील से कमाए 76 लाख रुपये

अपनी कमाई के बारे में बात करते हुए ओरी ने बताया कि उनकी आमदनी का बड़ा हिस्सा ब्रांड कोलैबोरेशन और पेड अपीयरेंस से आता है. उन्होंने दावा किया कि पिछले महीने उन्होंने सिर्फ एक डील या एक रील से 76 लाख रुपये कमाए थे. उनका ये बयान सुनकर कई लोग हैरान रह गए. 

शादी, बर्थडे और डिनर में शामिल होने के लेते हैं फीस

ओरी ने बताया कि उनका काम सिर्फ सोशल मीडिया पोस्ट तक  नहीं है. उन्होंने कहा कि लोग उन्हें अपने पर्सनल प्रोग्राम्स में बुलाने के लिए भी फीस देते हैं. उनके मुताबिक, किसी शादी, बर्थडे पार्टी, डिनर या दूसरे खास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वे 15 लाख से 25 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि लोग उन्हें लंच, डिनर या शादी में शामिल होने के लिए "बुक" कर सकते हैं. कार्यक्रम में पहुंचने के बाद वे मेहमानों से मिलते हैं, तस्वीरें खिंचवाते हैं, बातचीत करते हैं और पूरे इवेंट का हिस्सा बनते हैं.

पर्सनल ब्रांडिंग की ताकत

Advertisement

ओरी का मानना है कि आज के समय में ध्यान खींचना और लोगों के बीच पहचान बनाना भी एक बड़ा बिजनेस बन चुका है. उन्होंने कहा कि अब सिर्फ प्रोडक्ट ही नहीं, बल्कि लोगों की पब्लिक इमेज और सोशल मीडिया मौजूदगी भी वैल्यू रखती है. यही वजह है कि उनकी पहचान और लोकप्रियता उनके लिए कमाई का जरिया बन गई है.

अपने सिग्नेचर पोज पर भी की बात

इंटरव्यू के दौरान ओरी ने अपने मशहूर सिग्नेचर पोज का भी जिक्र किया. उन्होंने मजाक में कहा कि भारत में सिर्फ दो लोगों के पोज सबसे ज्यादा पहचान में आते हैं, एक शाहरुख खान और दूसरे वो खुद. उनका ये बयान भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा.

Featured Video Of The Day
BJP के खिलाफ हल्लाबोल में जो थे सबसे आगे, वही तृणमूल छोड़ सबसे पहले भागे
Topics mentioned in this article
Orry
Orry Income
Orry  net Worth
Orry Age
Bollywood