ना 300, ना 400... 'जन नायगन' को हिट होने के लिए करनी होगी इतनी कमाई, विजय की सबसे महंगी फिल्म पर लगा है बड़ा दांव

विजय की फिल्म 'जन नायगन' का बजट 300 से 500 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है. ऐसे में फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट बनने के लिए करीब 700 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की कमाई करनी पड़ सकती है. इस बीच फिल्म का सेंसर सर्टिफिकेट भी चर्चा में है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सीएम विजय की जन नायगन को हिट होने के लिए करनी होगी इतनी कमाई!
NDTV

साउथ सुपरस्टार अब मुख्यमंत्री बन चुके विजय की फिल्म 'जन नायगन' रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. कभी सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर विवाद, तो कभी इसके भारी-भरकम बजट को लेकर चर्चा हो रही है. फिल्म पर 300 या 400 करोड़ नहीं, बल्कि करीब 500 करोड़ रुपये तक खर्च होने की बात कही जा रही है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इतनी महंगी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट बनने के लिए कितनी कमाई करनी होगी? आइए जानते हैं 'जन नायगन' के सामने खड़े सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस चैलेंज के बारे में. चूंकि विजय अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन चुके हैं, इसलिए कई लोगों का मानना है कि ये फिल्म उनकी आखरी फिल्म साबित हो सकती है.

ये पढ़ें; 24 साल पहले श्रेया घोषाल ने सिर्फ रिहर्सल में गाया था ये गाना, बन गया शाहरुख खान की फिल्म का कल्ट सॉन्ग, आज भी सदाबहार

करीब 500 करोड़ रुपये तक बताया जा रहा है बजट

एच. विनोद के निर्देशन में बनी 'जन नायगन' का बजट करीब 300 से 500 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है. यही वजह है कि यह विजय के करियर की सबसे महंगी फिल्मों में गिनी जा रही है. हाल ही में मद्रास हाई कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान भी फिल्म निर्माताओं की ओर से करीब 500 करोड़ रुपये के निवेश का जिक्र किया गया.

हिट होने के लिए कितनी करनी होगी कमाई?

फिल्म कारोबार के सामान्य ट्रेंड को देखें तो किसी बड़े बजट की फिल्म को हिट माने जाने के लिए अपने बजट से काफी ज्यादा कमाई करनी पड़ती है. ऐसे में अगर 'जन नायगन' का बजट करीब 500 करोड़ रुपये माना जाए, तो इसे बॉक्स ऑफिस पर करीब 700 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करना होगा. तभी फिल्म को सुरक्षित और सफल कारोबार करने वाली फिल्मों की श्रेणी में रखा जा सकेगा.

Advertisement

सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर भी फंसा है मामला

फिल्म फिलहाल अपने सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर भी चर्चा में है. मद्रास हाई कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने अदालत को बताया कि फिल्म पर अंतिम फैसला अभी लिया जाना बाकी है. बोर्ड के अनुसार, पहले सुझाए गए 14 बदलाव अंतिम नहीं हैं और फिल्म की सर्टिफिकेशन प्रक्रिया अभी जारी है. फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और प्रियामणि भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

Featured Video Of The Day
आजम खान के जौहर यूनिवर्सिटी का क्या है विवाद?
Topics mentioned in this article
CM Vijay
Jana Nayagan
Jana Nayagan Advance Booking
Jana Nayagan Budget
Vijay