ना ईशा देओल ना ही आलिया भट्ट, अपनी बायोपिक के लिए हेमा मालिनी ने चुनी 1000 करोड़ की 3 फिल्में देने वाली सुपरस्टार

अगर कभी ड्रीम गर्ल की जिंदगी बड़े पर्दे पर दिखाई गई, तो उनका किरदार कौन निभाएगा? इस सवाल का जवाब अब खुद उन्होंने दे दिया है. 60 साल के फिल्मी सफर के जश्न में किया गया उनका खुलासा अब फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हेमा की बायोपिक के लिए बॉलीवुड की ये खूबसूरत एक्ट्रेस पहली पसंद
NDTV

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की जिंदगी अगर कभी बड़े पर्दे पर उतरी, तो उनका किरदार कौन निभाएगा? ये सवाल सालों से फैंस के मन में घूम रहा था. अब खुद हेमा मालिनी ने इस सस्पेंस से पर्दा उठा दिया है. उन्होंने ऐसा नाम लिया है, जिसे सुनने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग यही कह रहे हैं कि इससे बेहतर चॉइस शायद ही कोई हो सकती है. 60 साल के फिल्मी सफर का जश्न मना रहीं हेमा मालिनी ने साफ कर दिया कि अगर उनकी बायोपिक बनती है, तो वो उसमें दीपिका पादुकोण को देखना चाहेंगी.

ये भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स पर नहीं थम रहा इस फिल्म का क्रेज, रिलीज के 24 घंटे में ही बन गई नंबर वन

क्यों लिया दीपिका का नाम?

एक खास कार्यक्रम में जब हेमा मालिनी से उनकी बायोपिक को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बिना देर किए दीपिका पादुकोण का नाम लिया. हेमा ने कहा कि अगर दीपिका चाहें तो वो उनका रोल कर सकती हैं. उन्होंने दीपिका की तारीफ करते हुए कहा कि वो खूबसूरत हैं, टैलेंटेड हैं और इस किरदार के साथ पूरा इंसाफ कर सकती हैं. हेमा के इस जवाब ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.

Advertisement

दोनों के बीच पहले से है खास कनेक्शन

हेमा और दीपिका का रिश्ता नया नहीं है. साल 2017 में जब हेमा मालिनी की बायोग्राफी लॉन्च हुई थी, तब भी उन्होंने दीपिका को ही इसके लिए चुना था. इतना ही नहीं, दीपिका की पहली फिल्म 'ओम शांति ओम' में उनका 'शांतिप्रिया' वाला किरदार भी काफी हद तक हेमा मालिनी की स्टार इमेज से इंस्पायर्ड माना जाता है. ऐसे में अगर ये बायोपिक कभी बनती है, तो दीपिका का नाम फैंस को बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं होगा.

60 साल के सफर में आया सबसे बड़ा बयान

हेमा मालिनी ने ये बात उस शाम कही, जब उनके 60 साल के फिल्मी सफर का जश्न मनाया जा रहा था. इस खास मौके पर उनके हिट गानों की शानदार पेशकश हुई और बॉलीवुड के कई बड़े स्टार भी उन्हें सम्मान देने पहुंचे. सभी ने उनके लंबे करियर और शानदार काम की जमकर तारीफ की.

Advertisement

मां को दिया अपनी सफलता का श्रेय

इस मौके पर हेमा मालिनी ने अपनी मां जया चक्रवर्ती को याद करते हुए कहा कि उनकी मां हर मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़ी रहीं. उन्होंने माना कि परिवार का साथ ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा. हालांकि उनकी बेटी ईशा देओल वायरल इन्फेक्शन की वजह से इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन सकीं. आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण पठान, जवान और कल्कि जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. इन तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है.

Featured Video Of The Day
दिल्ली में यमुना में नहाने गए 4 बच्चे डूबे! 5वें दोस्त लकी ने बताया आंखों देखा खौफनाक मंजर
Topics mentioned in this article
Hema Malini
Deepika Padukone
Alia Bhatt
Esha Deol
Hema Malini Biopic