चार फिल्मों में चला एक ही गाना, दो फिल्में हिट, तीसरी ने की बम्पर कमाई, आइकॉनिक सॉन्ग की पूरी कहानी

क्या एक गाना चार फिल्मों में आ सकता है? ये एक जरूरी सवाल है, लेकिन बॉलीवुड की चार फिल्मों में एक ही गाना बज चुका है. आइए जानते हैं इस बॉलीवुड सॉन्ग की पूरी कहानी?

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
49 साल से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है ये गाना, चार फिल्मों में मचाया तहलका
YouTube
नई दिल्ली:

49 साल पहले रिलीज हुआ उषा मंगेशकर का यह सदाबहार गाना आज भी डांस फ्लोर की जान बना हुआ है. पहली बार 1977 में फिल्म 'इंकार' में हेलन पर फिल्माया गया 'मुंगड़ा मुंगड़ा' ने तुरंत सनसनी मचा दी. इसके बाद 'अंदर बाहर' (1984), सनी देओल की ब्लॉकबस्टर 'घायल' (1990) और 2019 में 'टोटल धमाल' में सोनाक्षी सिन्हा के साथ रीक्रिएट होकर यह गाना चार पीढ़ियों तक पहुंच गया. दो फिल्में हिट, एक ने बम्पर कमाई की और चौथी ने नया तड़का लगाया. बोल, धुन और एनर्जी का ऐसा अनोखा कॉम्बिनेशन कि समय के साथ इसका जादू कभी कम नहीं हुआ. यह है बॉलीवुड के सबसे अनोखे गानों की कहानी.

हेलन पर फिल्माया गया और बन गया सनसनी

इस गाने को उषा मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी, जबकि इसे हेलन पर फिल्माया गया था. गाना रिलीज होते ही लोगों की जुबान पर चढ़ गया. इसके बोल, संगीत और हेलन के डांस ने ऐसा रंग जमाया कि देखते ही देखते ये उस दौर का सुपरहिट गाना बन गया.

ये भी पढ़ें: मोहम्मद रफी का 7 मिनट का एवरग्रीन गाना, 57 साल पहले राज कुमार पर था फिल्माया, आशिकों के टूटे दिलों को दिया सुकून

Photo Credit: फोटो: IMDb.com

विनोद खन्ना और विद्या सिन्हा स्टारर 'इंकार' एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म थी. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा 'मुंगड़ा मुंगड़ा' की हुई. आज भी जब पुराने सुपरहिट गानों की बात होती है तो इस गाने का नाम जरूर लिया जाता है. यही वजह है कि इसे बॉलीवुड के सबसे यादगार गानों में गिना जाता है.

Advertisement

दूसरी फिल्म में भी चला मुंगड़ा का जादू

साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म 'अंदर बाहर' में भी 'मुंगड़ा मुंगड़ा' सुनाई दिया. फिल्म में अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, मुनमुन सेन और किम जैसे सितारे नजर आए थे. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही, लेकिन गाने की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई. दर्शकों ने एक बार फिर इस गाने को खूब पसंद किया.

सनी देओल की सुपरहिट फिल्म तक पहुंचा गाना

इसके बाद साल 1990 में रिलीज हुई 'घायल' में भी 'मुंगड़ा मुंगड़ा' को शामिल किया गया. सनी देओल, मीनाक्षी शेषाद्रि और अमरीश पुरी स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 21 करोड़ रुपये का कारोबार किया. फिल्म ने कई बड़े अवॉर्ड भी जीते और उस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल रही.

Advertisement

29 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौटा

'घायल' के बाद इस गाने ने लंबा इंतजार करवाया, लेकिन साल 2019 में ये फिर नए अंदाज में लौट आया. फिल्म 'टोटल धमाल' में 'मुंगड़ा मुंगड़ा' को रीक्रिएट किया गया. इस बार गाना सोनाक्षी सिन्हा पर फिल्माया गया था. पुराने गाने का तड़का और नए दौर का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया. फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और हिट साबित हुई.

आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल

बहुत कम गाने ऐसे होते हैं जो कई पीढ़ियों के बीच अपनी पहचान बनाए रखते हैं. 'मुंगड़ा मुंगड़ा' उन्हीं चुनिंदा गानों में शामिल है. चार फिल्मों का हिस्सा बन चुका ये गाना आज भी शादी-पार्टी और डांस फ्लोर की रौनक बना हुआ है. शायद यही वजह है कि 49 साल बाद भी इसका जादू पहले जैसा कायम है.

ये भी पढ़ें- Welcome To The Jungle का ट्रेलर, मेकर्स ने सेट पर खर्च किए डेढ करोड़, जानें कितना है बजट और कितने हैं फिल्म

Featured Video Of The Day
कोटा में रेंट पर नहीं मिली थार, तो पत्थर मारकर तोड़े शीशे, CCTV आया सामने
Topics mentioned in this article
Mungda Song
Evergreen Bollywood Song