Mardaani 3 Review: 'लड़की है लड़ सकती है', जानें कैसी है रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3', पढ़ें मूवी रिव्यू

Mardaani 3 Movie Review: बॉर्डर 2 से टकराने बॉक्स ऑफिस पर रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. जानें कैसी है फिल्म.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Mardaani 3 Review In Hindi: मर्दानी 3 का रिव्यू हिंदी में, जानें कैसी है रानी मुखर्जी की फिल्म
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मर्दानी 3 फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है.
  • मर्दानी 3 में रानी मुखर्जी लीड और जानकी बोदीवाला रोल में हैं.
  • जानें कैसी है रानी मुखर्जी की मर्दानी 3
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Mardaani 3 Movie Review: जनवरी के आखिरी शुक्रवार यानी 30 जनवरी को रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2' रिलीज हो गई है. 23 जनवरी को रिलीज हुई सनी देओल की 'बॉर्डर 2' पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. अब रानी मुखर्जी की मचअवेटेड फिल्म 'मर्दानी 3' बॉक्स ऑफिस की कसौटी पर आ चुकी है. मर्दानी फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2014 में आई थी. इसका दूसरा पार्ट 2019 में आया. मर्दानी 3 का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है. फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद भी हैं. आइए जानते हैं कि बॉर्डर 2 के इस शोर के बीच कैसी है मर्दानी 3. पढ़ें मूवी रिव्यू...

यह भी पढ़ें: Mardaani 3 Review, Box Office Collection Live Updates: कैसी है रानी मुखर्जी की मर्दानी 3? बॉक्स ऑफिस पर क्या है हाल

मर्दानी 3 की स्टोरी | Mardaan 3 Story

रानी मुखर्जी की कहानी बुलंदशहर से शुरु होती है, जहां लड़कियों को किडनैप किया जाता है. दरअसल, अम्मा एक गैंग चलाती है, जो लड़कियों को किडनैप करने का काम करती है. एक दिन वो एक बड़े अफसर की बेटी को किडनैप कर लेती है, जिसके बाद पूरा खेल बदल जाता है और रानी मुखर्जी इस केस की तहकीकात करने में लग जाती है. इस बड़े अफसर की बेटी के साथ उनके यहां काम करने वाले शख्स की भी बेटी होती है. इस तरह इन किडनैपिंग के पीछे चाइल्ड बैगर गैंग का तो हाथ होती ही है, लेकिन वह कुछ ऐसा कर रहे होते हैं जो बहुत ही खौफनाक होता है. कहानी का विषय अच्छा है. लेकिन ट्रीटमेंट बेहद खराब. अगर आपके फिल्मों के शौकीन है तो हर सस्पेंस को आसानी से क्रैक करते चले जाते हैं. डायरेक्टर फिल्म में पेस नहीं रख सके हैं. इस तरह एक मजबूत टॉपिक भी हल्का पड़कर रह जाता है.

'मर्दानी 3' का डायरेक्शन | Mardaan 3 Direction

'मर्दानी 3' में डायरेक्शन के मामले में अभिराज गच्चा खा गए हैं. उनके पास एक ऐसी फ्रेंचाइजी थी जिसकी दर्शकों के बीच फैन फॉ़लोइंग है. फिल्म के विलेन और पेस इसकी ताकत रहे हैं. लेकिन यह अम्मा के नाम का खौफ तो गढ़ा गया, लेकिन अम्मा का रंग पूरा जमने नहीं दिया गया. इस तरह अम्मा नाम कौ हौवा सिर्फ नाम का निकला काम का नहीं. फिर डायरेक्शन में पैनापन मिसिंग है. कुल मिलाकर बेहद औसत निर्देशन.

'मर्दानी 3' में एक्टिंग | Mardaani 3 Acting

रानी मुखर्जी शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में तीसरी बार लौटी हैं. उन्होंने पूरी शिद्दत के साथ काम किया है. डायलॉग पूरी जान से बोलने की कोशिश की गई है. कहीं-कहीं गुस्से में वो बहुत ज्यादा लाउड हो जाती हैं. अम्मा निराश करती हैं. फिल्म का कोई भी कैरेक्टर असर नहीं डालता है. कुल मिलवाकर सब एवरेज है.

'मर्दानी 3' वर्डिक्ट | Mardaani 3 Verdict

मर्दानी सीरीज के फैन हैं तो जरूर इस फिल्म को देख सकते हैं, हालांकि थोड़ी निराशा ही हाथ लगेगी. रानी मुखर्जी के फैन हैं तो कतई मिस मत करिएगा. लेकिन फास्ट पेस थ्रिलर की उम्मीद कर रहे हैं, तो दिल टूट सकता है. शानदार एक्टिंग की उम्मीद कर रहे हैं तो जोर का झटका लग सकता है. लॉजिक तलाशेंगे तो दिल-दिमाग दोनों ही नहीं लगेंगे. 

Advertisement

रेटिंग: 2.5 स्टार
डायरेक्टर: अभिराज मीनावाला
कलाकार: रानी मुखर्जी, जानकी बोदीवाला, मल्लिका प्रसाद

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti |UP Politics: Bhagwat-Yogi मुलाकात, '27 विजय की बात, Muslim वोट टारगेट? Mic On Hai
Topics mentioned in this article