मनोज तिवारी के प्रतिद्वंदी थे रवि किशन, कहा- भोजपुरी इंडस्ट्री को उन्होंने दिलाई पहचान

Manoj Tiwari Exclusive: भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी ने NDTV से कहा-'रवि किशन जब थे तो भोजपुरी इंडस्ट्री कुछ नहीं थी' 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मनोज तिवारी ने कहा- रवि किशन प्रतिद्वंदी थे
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार्स में मनोज तिवारी और रवि किशन का नाम हमेशा से चर्चा में रहा है. दोनों की दुश्मनी की कई खबरें भी आईं. लेकिन अब दोनों एक ही राजनीतिक पार्टी बीजेपी के राजनेता हैं और दोनों अच्छे दोस्त बन चुके हैं. इसके अलावा कई शो को होस्ट भी कर चुके हैं. हालांकि कई बार यह सवाल उठता है कि भोजपुरी सिनेमा को पहचान दिलाने का श्रेय किसको जाता है तो हाल ही में मनोज तिवारी ने एनडीटीवी से कहा कि उनकी जब 30 लाख के बजट में 66 करोड़ कमाने वाली फिल्म आई तो उसने नई फिल्मों को एक रास्ता दिया. 

मनोज तिवारी ने कहा- हम आए इंडस्ट्री को बहुत बड़ी बनाए

मनोज तिवारी से जब पूछा गया कि आप रवि किशन को इंडस्ट्री में लाए या रवि किशन आपको इंडस्ट्री में लाए तो उन्होंने कहा, नहीं रवि किशन इंडस्ट्री में पहले से थे. लेकिन ये लोग जब थे तो इंडस्ट्री कुछ भी नहीं थी. हम आए इंडस्ट्री को बहुत बड़ी बनाए. हमारी फिल्म ने 30 लाख रुपए की फिल्म ने 66 करोड़ का बिजनेस किया. हमने इन लोगों को पैसा लेना सिखाया कि आप लोग पैसे मांगों मेहनत का. 

ये भी पढे़ं- बॉबी देओल की शादी की 4 फोटो, 2 तो धर्मेंद्र ने की थीं शेयर, एक में दिखीं मां प्रकाश कौर, मनाई 30वीं वेडिंग एनिवर्सरी

Advertisement

मनोज तिवारी की फिल्म ने कमाए थे 66 करोड़ रुपए

आगे जब कहा गया कि भोजपुरी फिल्मों को पहचान मनोज तिवारी ने दिलाई तो उन्होंने कहा, हमारी फिल्मों ने दिलाया. अब दुनिया जाने. हमने तीसरे दौर की भोजपुरी. हमारी फिल्म से शुरू हुई. ससुरा बड़ा पैसा वाला. 30 लाख की फिल्म थी और 66 करोड़ का बिजनेस किया. उस एक फिल्म से दो हजार फिल्म पैदा हुई. 

मनोज तिवारी ने बताया- रवि किशन को 30 दिन के मिलते थे 25000

रवि किशन को 25000 रुपए मिलते थे और आपको एक लाख रुपए मिलते थे पूछने पर मनोज तिवारी ने कहा, नहीं हमको एक दिन का डेढ लाख मिलता था. जब उनको 25000 तीस दिन का मिलता था. हम प्रतिद्वंदी थे. आज प्रतिद्वंदी नहीं हैं. आज हम उनको भी अपनी बीजेपी में ले आए. तो आज हम लोग एक ही साथ हैं. लेकिन ये बात सही है कि उसको 25 हजार मिलता था फिल्म का.  

Advertisement

ये भी पढे़ं- अजित कुमार से देर रात मिलने नंगे पैर आए CM विजय, तृषा कृष्णन भी दिखीं साथ, वीडियो हो रहा वायरल

Featured Video Of The Day
चांद की दौड़ तेज़! अमेरिका Vs चीन आमने-सामने
Topics mentioned in this article
 Manoj Tiwari
Ravi Kishan
Exclusive
Bollywood
Entertainment