14 साल से हर शादी ब्याह की शान है मनोज तिवारी का भोजपुरी गाना, पति पत्नी की नोकझोंक, नया वर्जन और भी ज्यादा हिट

मनोज तिवारी का एक गाना 14 साल पहले आया था. ये इतना पॉपुलर हुआ कि लोगों ने अपनी बेटियों का नाम रिंकी रखना शुरू कर दिया. ये गाना प्राइम वीडियो की वेब सीरीज पंचायत में बजा तो खूब पसंद किया गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मनोज तिवारी का 14 साल पुराना गाना आज भी बै भोजपुरी का नंबर वन सॉन्ग, पंचायत सीरीज ने बनाया पॉपुलर
youtube
नई दिल्ली:

मनोज तिवारी जाने माने भोजपुरी सुपरस्टार और राजनेता हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई हिट गाने और फिल्में दीं. वहीं बिग बॉस जैसे शोज में भी नजर आए. जबकि इन दिनों उनकी बेटी रीति तिवारी की शो में चर्चा हो रही है. इस बीच शो में ही नहीं बल्कि इसके बाहर एक गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो मनोज तिवारी का 14 साल पुराना सबसे पॉपुलर गाना है, जो आज शादी ब्याह की शान है. भोजपुरी गाने की खास बात यह है कि इसमें पति पत्नी की नोकझोंक को दिखाया गया है. यहां तक कि इसे नाइजीरियाई सिंगर सैमुअल सिंह ने भी अपने वर्जन में रिलीज किया था, जो काफी पॉपुलर हो चुका है. 

मनोज तिवारी का 14 साल पुराना पॉपुलर गाना

 हम बात कर रहे हैं पॉपुलर भोजपुरी गाना रिंकिया के पापा की, जिसे बिग बॉस ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब सुनने को मिल रहा है. यह 2012 में आई एल्बम उपरवाली के चक्कर में के साथ रिलीज किया गया था. 

ये भी पढ़ें- Gen z के दौर में आया 70s की फील देने वाला गाना, जवान सुनील दत्त, राजेश खन्ना, जितेंद्र आए नजर, लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का म्यूजिक, श्रेया घोषाल की आवाज ने बनाया कल्ट

रिंकिया के पापा गाने का मतलब

रिंकिया के पापा के गाने की पॉपुलर लाइनें हैं, “चट देनी मार देली खिच के तमाचा… ही ही ही हंस देलेन… रिंकीया के पापा” इसका मतलब है गाना पति-पत्नी के झगड़े से है, जिसमें पत्नी पति को थप्पड़ मारती है और पति हंसता रहता है. जबकि पति को पत्नी रिंकिया के पापा के नाम से पुकारती है.  

Advertisement

नाइजीरियाई सिंगर ने बनाया नया वर्जन

2012 में आए इस गाने को शुरुआत में भोजपुरी इलाकों में काफी पसंद किया गया. वहीं पार्टियों, शादियों और रील्स में यह खूब सुनने को मिला और भोजपुरी का आइकॉनिक गाना बन गया, जिसकी पहचान मनोज तिवारी बनें. इसके बाद 2018 में नाइजीरियाई सिंगर सैमुएल सिंह ने मनोज तिवारी के पॉपुलर भोजपुरी गाने का कवर वर्जन बनाया, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फेमस हो गया. वहीं हाल ही में बिग बॉस 20 के प्रीमियर पर मनोज तिवारी जब अपनी बेटी रीति को बिग बॉस में छोड़ने आए थे तो भी यह गाना बजा था. 

ये भी पढे़ं- दुल्हन की एंट्री पर बजने वाला गाना, मोहब्बत नहीं मौत का है जश्न, पिता की मौत से मिली प्रेरणा, कैलाश खेर की आवाज में सुपरहिट  

Advertisement
Featured Video Of The Day
हैट्रिक मेडल के बाद रोशिबिना देवी ने बताई दिल की बात
Topics mentioned in this article
Manoj Tiwari
Rinkiya Ke Papa
Manoj Tiwari Bhojpuri Song
Bhojpuri Song
Hindi Songs