कुमार सानू के 5 सुपरहिट गाने, आज भी हर प्लेलिस्ट में हैं शामिल, नंबर 3 वाले के हैं 315 मिलियन व्यूज

कुमार सानु 90 के दशक के वो सिंगर थे जिनकी आवाज को रोमांस, प्यार और दिल की फीलिंग्स को बयां करने के लिए जाना जाता था. आइए जानते हैं कुमार सानु के 5 सदाबहार गाने जिनको कुमार सानू को सुपरस्टार बनाया, बल्कि 90s के रोमांटिक म्यूजिक को भी एक नई पहचान दी.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Kumar Sanu 5 Superhit Songs: कुमार सानु के 5 सुपरहिट गाने
Youtube
नई दिल्ली:

90 के दशक में जब प्यार का इजहार करने की बात आती थी, या फिर किसी की यादों में खोना हो या फिर महफिस में रोमांस का रंग जमाना हो, उस दौर में कुमार सून की आवाज हर एहसास के लिए बिल्कुल फिट बैठती थी. उनकी आवाज का जादू कुछ ऐसा था कि ववो हर किरदारों पर फिट बैठता था और उसके साथ दर्शक भी खुद को कनेक्ट कर पाते थे. यही वजह है कि आज इस दौर में भी कुमार सानू के कुछ गाने लोगों की प्लेलिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं. रेडियों से लेकर के बसों और ऑटो में भी उनके गाने सुनने को मिलते हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी उनके गानें पर रील्स बनती हैं, तो चलिए जानते हैं कुमार सानू के 5 ऐसे ही यादगार गानों के बारे में-

1. नजर के सामने जिगर के पास- आशिकी (1990)

साल 1990 में आई फिल्म 'आशिकी' के गाने नजर के सामने जिगर के पास ने कुमार सानू को घर-घर में पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. इस गाने में उनके साथ अनुराधा पौडवाल ने भी अपनी आवाज दी थी. नदीम-श्रवण के संगीत और समीर के बोलों ने के साथ कुमार सानु और अनुराधा पोडवाल की आवाज ने इस गाने को सदाबहार बना दिया, यही वजह है कि आज भी ये गाना रोमांटिक गानों की लिस्ट में शामिल है. सबसे दिलचस्प बात ये है कि कुमार सानू ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस गाने की रिकॉर्डिंग के बाद नदीम-श्रवण ने उनकी खूब तारीफ की और उन्हें 'टाइगर' कहा था.

2. मेरा दिल भी कितना पागल है - साजन (1991)

साल 1991 में आई फिल्म साजन का गाना मेरा दिल भी कितना पागल है गाना आज भी प्यार के इजहार करने वालों की प्लेलिस्ट में शामिल रहता है. इस गाने के बोल समीर ने लिखे थे और संगीत नदीम-श्रावण ने तैयार किया था. अलका याग्निक और कुमार सानू की आवाज में ये गाना सुपरहिट हुआ था. इस गाने के लिए कुमार सानू को फिल्मफेयर को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड भी मिला था. इस फिल्म में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और सलमान खान ने लीड रोल प्ले किया था. 

3. तुझे देखा तो ये जाना सनम - दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995)

साल 1995 में आई सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का गाना तुझे देखा तो ये जाना सनम को भी कुमार सानू ने गाया था. इस गाने में उनके साथ लता मंगेशकर की आवाज शामिल थी. आनंद बख्शी के बोल और जतिन-ललित के संगीत ने इस गाने को और खास बना दिया. सरसों के खेत में शाहरुख और काजोल के रोमांस ने इस गाने को यादगार बनाया. फिल्म की कहानी के साथ ही इसके गानों को भी लोगों ने खूब पसंद किया था. ये गाना आज भी प्यार और पुराने बॉलीवुड रोमांस की पहचान बना हुआ है. 

Advertisement

4. एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा - 1942: ए लव स्टोरी (1994)

साल 1994 में आई फिल्म 1942: ए लव स्टोरी  के इस गाने में अपने दिल का हाल बयां करने के लिए एक अलग ही तरह से शब्दों को पिरोया गया था. आर.डी. बर्मन के संगीत, जावेद अख्तर के बोल और कुमार सानू की आवाज ने इस गाने को ऐसा बनाया कि हर लड़का अपनी प्रेमिका के लिए इस गाने को गाता था. कुमार सानू ने एक इंटरव्यू में बताया था कि आर.डी. बर्मन चाहते थे कि गाने में बार-बार आने वाले 'जैसे' शब्द को हर बार अलग अंदाज में गाया जाए. इस गाने को अनिल कपूर और मनीषा कोइराला पर फिल्माया गया था. इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला.

ये भी पढ़ें: 33 साल पुराना 'गुटुर-गुटुर' आज भी है फैंस की पसंद, मिथुन-आयशा जुल्का पर फिल्माए गाने को अलका याग्निक और कुमार सानू ने बनाया यादगार

Advertisement

5. ये काली काली आंखें - बाजीगर (1993)

साल 1993 में आई फिल्म बाजीगर का गाना ये काली काली आंखे भी कुमार सानू की आवाज में सदाबहार बना  हुआ है. इस गाने को सुनते ही शाहरुख खान की याद आ जाती है. इस गाने में कुमार सानू की आवाज का एक अलग ही अंदाज सुनने को मिलता है. इस गाने में रोमांस, मस्ती और फास्ट म्यूजिक ने इस गाने को एक अलग ही रुप दिया था. गाने का संगीत अनु मलिक ने तैयार किया था और इसके बोल देव कोहली ने लिखे थे. फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और शिल्पा शेट्टी नजर आए थे. ये गाना इतना लोकप्रिय हुआ था कि इसकी गिनती आज भी 90 के दशक के फेमस बॉलीवुड गानों में होती है. इस गाने के लिए कुमार सानू को  फिल्मफेयर बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला था.

Featured Video Of The Day
महाराष्ट्र में किसानों का मुंबई कूच, 12 हजार किसान 1000 गाड़ियों से अकोले नासिक से CM आवास रवाना
Topics mentioned in this article
Kumar Sanu Songs
Kumar Sanu Superhit Songs
Hindi News
Ndtv Hindi
Hindi Entertainment News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं