राजेश खन्ना की जिद पर गाया था किशोर कुमार ने गाना, 50 साल बाद बना अमर, आशिकों के दिलों पर करता है राज

किशोर कुमार ने 50 साल पहले राजेश खन्ना और हेमा मालिनी की फिल्म महबूबा में एक ब्लॉकबस्टर गाना गाया था, जो आज एवरग्रीन कहलाता है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजेश खन्ना की जिद ने किशोर कुमार का ये गाना बनाया अमर
YouTube
नई दिल्ली:

किशोर कुमार की आवाज खराब हो सकती है. लेकिन 50 साल पहले उन्होंने राजेश खन्ना और हेमा मालिनी की फिल्म के एक गाने को इतना खराब गाया कि डायरेक्टर ने स्टूडियो ही छोड़ दिया. हम बात कर रहे हैं 1986 में राजेश खन्ना और हेमा मालिनी की फिल्म महबूबा की, जिसका गाना मेरे नैना सावन भादव उस दौर में तो पॉपुलर हुआ ही. लेकिन आज भी आशिकों के दिल की धड़कन बन गया. वहीं रोमांटिक गानों की प्लेलिस्ट में शुमार हो गया. हालांकि इस गाने के पीछे भी एक कहानी छिपी है, जो राजेश खन्ना की जिद और किशोर कुमार से जुड़ी है. 

राजेश खन्ना की थी किशोर कुमार से गाना गवाने की जिद

शक्ति सामंता द्वारा निर्देशित महबूबा के हीरो राजेश खन्ना थे. वहीं आईएमबीडी के मुताबिक, सुपरस्टार चाहते थे कि किशोर कुमार उनके कैरेक्टर की आवाज बने. जबकि डायरेक्टर का कहना था कि मोहम्मद रफी इस गाने को आवाज दे. इसके चलते उन्होंने राजेश खन्ना को समझाया. लेकिन वह तैयार नहीं हुए और कहा कि अगर किशोर कुमार नहीं गाएंगे तो वह फिल्म छोड़ देंगे. इसके बाद शक्ति सामंत तैयार हुए और किशोर कुमार ने गाना गाया, जिसे उन्होंने खराब गाया और डायरेक्टर ने स्टूडियो छोड़ दिया. वहीं फिर एक ही टेक में किशोर कुमार ने गाना दोबारा गाया और अमर बना दिया.  

ये भी पढे़ं- दूरदर्शन के इस कार्टून का बच्चों को रहता था इंतजार, जावेद जाफरी की आवाज से 90s में हुआ पॉपुलर, गाना सुनने टीवी के सामने होते थे बच्चे

किशोर कुमार नहीं थे गाने के लिए तैयार 

IMdb के मुताबिक, आर.डी. बर्मन ने 'मेरे नैना सावन भादो' का एक ड्राफ्ट वर्जन तैयार किया और किशोर कुमार को टेप भेजा. वहीं यह भी उन्हें बताया गया कि फिल्म में इसका एक फीमेल वर्जन भी है. किशोर कुमार को लगा कि वह इस गाने के साथ पूरा न्याय नहीं कर पाएंगे, जिसके चलते उन्होंने आर.डी. बर्मन से लता मंगेशकर वाले वर्जन का टेप भेजने को कहा. उन्होंने रिकॉर्डिंग से सात दिन पहले वह टेप सुना और बाद में उनका अपना वर्जन ज्यादा बड़ा हिट साबित हुआ. 

Advertisement

गाना सुनने के लिए क्लिक करें

गाने हिट लेकिन राजेश खन्ना की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल

राजेश खन्ना 1960 से 70 के दशक के सुपरस्टार कहलाते हैं, जिन्होंने कई हिट फिल्में दीं. लेकिन जब उनका डाउनफॉल आया तो कई फिल्में फ्लॉप होती चली गईं. इनमें महबूबा का नाम भी शामिल है. फिल्म में बेहतरीन गाने और टॉप स्टार्स थे. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फेल हो गई. कहा जाता है कि इसका कारण पुनर्जन्म की कहानी है, जिसमें इस बात पर ज्यादा जोर दिया गया कि पिछली जिंदगी में उनकी मौत कैसे हुई, न कि नई जिंदगी की कहानी पर.

ये भी पढे़ं- कौन था 'जमालो', जिसके नाम पर बना मशहूर 'तूतक तूतक तूतिया' गाना, चंकी पांडे की 37 साल पुरानी फिल्म में मचाई थी धूम

Advertisement
Featured Video Of The Day
England दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान: Shubhmann Gill कप्तान, Virat-Rohit दोनों टीम में
Topics mentioned in this article
Rajesh Khanna
Kishore Kumar
Mehbooba
Mere Naina Sawan Bhadon
Bollywood