68 साल पुराना गाना मर्ले ट्रैविस के 'सिक्सटीन टोंस' पर था आधारित, किशोर कुमार की आवाज ने बनाया बरसात का सदाबहार गीत

किशोर कुमार का बरसात का सदाबहार गीत आज 68 साल भी रेडियो पर सुनने को मिलता है. लेकिन इस गाने को दिखाने वाली फिल्म की एक अलग कहानी है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
किशोर कुमार का बरसात का गाना 68 साल बाद भी है सदाबहार
नई दिल्ली:

बरसात का मौसम हो और बॉलीवुड का गाना ना हो ऐसा हो नहीं सकता. आपने प्यार हुआ इकरार हुआ, ये रात भीगी भीगी और रिमझिम गिरे सावन गाने के बारे में तो मानसून सीजन में सुना होगा. लेकिन क्या आपने किशोर कुमार के उस 68 साल पुराने गाने के बारे में सुना है, जो मर्ले ट्रैविस के "सिक्सटीन टोंस" पर आधारित था. खास बात यह थी कि इस फिल्म के हीरो खुद किशोर कुमार थे और प्रोड्यूस भी उन्हीं ने ही की थी. फिल्म में उनके अलावा अशोक कुमार, मधुबाला और अनूप कुमार अहम किरदार में नजर आए थे. फिल्म का निर्देशन सत्येन बोस ने किया था. 

किशोर कुमार का 68 साल पुराना बरसात का गीत

हम बात कर रहे हैं 68 साल पहले रिलीज हुई फिल्म चलती का नाम गाड़ी फिल्म की, जिसमें गानी एक लड़की भीगी भागी सी आज भी खूब पॉपुलर है. इस गाने का संगीत एसडी बर्मन ने बनाया था. जबकि बेटे आरडी बर्मन और जयदेव सपोर्टिंग संगीतकार थे. गाने के बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे. जबकि बरसात का यह गाना मर्ले ट्रैविस के सिक्सटीन टन्स पर आधारित था. 

ये भी पढे़ं- गोलमाल एक्ट्रेस पर हुआ 1 करोड़ का कर्ज, 'आत्मा' बेचकर करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में, कहा- हम सब दिवालिया हो गए

Advertisement

गाने के बोल कुछ इस तरह थे 

एक लड़की भीगी भागी सी
सोती रातों में जागी सी
मिली एक अजनबी से कोई आगे ना पीछे
तुम ही कहो ये कोई बात है
हम्म्म एक लड़की भीगी भागी सी
सोती रातो मे जागी सी
मिली इक अजनबी से कोई आगे ना पीछे
तुम ही कहो ये कोई बात है हम्म्म

खास बात यह है कि इस गाने को खूब पॉपुलैरिटी हासिल हुई और फिल्म कंपेनियन की टॉप 100 बॉलीवुड एल्बम की लिस्ट  में 51वें नंबर पर यह गाना शामिल है. वहीं रेडिफ के मुताबिक टॉप बॉलीवुड के 25 लिस्ट में एक लड़की भीगी भागी सी गाना शुमार है. 

Advertisement

किशोर कुमार चाहते थे फ्लॉप हो फिल्म

आईएमबीडी के अनुसार, कहा जाता है कि किशोर कुमार ने 'चलती का नाम गाड़ी' फिल्म इस उम्मीद में बनाई थी कि यह कमर्शियली फ्लॉप हो जाएगी. इसका कारण यह था कि वह अपनी इनकम में नुकसान दिखाना चाहते थे ताकि अधिकारियों को भारी इनकम टैक्स न देना पड़े. इसलिए उन्होंने दो फिल्में बनाईं 'लुकोचुरी' (बंगाली) और 'चलती का नाम गाड़ी' और फिल्म के फ्लॉप होने का इंतजार किया. लेकिन हैरानी की बात यह थी कि दोनों ही फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर सुपरहिट रहीं. इसके कारण किशोर कुमार इतने निराश हुए कि उन्होंने 'चलती का नाम गाड़ी' और उसके सभी अधिकार अपने सेक्रेटरी अनूप शर्मा को दे दिए और उन्होंने कॉपीराइट अपने पास रखा.  

ये भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित का 33 साल पुराना गाना, जो है दुल्हन की एंट्री पर बैकग्राउंड में है बजता, रामायण से मिला था फिल्म का आइडिया

Featured Video Of The Day
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा!
Topics mentioned in this article
Kishore Kumar
Bollywood
Monsoon Song
Ek Ladki Bheegi Bhaagi Si Song