विज्ञापन

Kartavya Review: 'कर्तव्य' में सैफ अली खान के गरम तेवर, फिर कहां चूकी नेटफ्लिक्स फिल्म- पढ़ें मूवी रिव्यू

Kartavya Review in Hindi: नेटफ्लिक्स पर सैफ अली खान की फिल्म कर्तव्य रिलीज हो गई है. फिल्म को पुलकित ने डायरेक्ट किया है और शाहरुख खान का प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज इसके प्रोड्यूसर हैं. पढ़ें मूवी रिव्यू.

Kartavya Review: 'कर्तव्य' में सैफ अली खान के गरम तेवर, फिर कहां चूकी नेटफ्लिक्स फिल्म- पढ़ें मूवी रिव्यू
Kartavya Review in Hindi: कर्तव्य मूवी रिव्यू, जानें कैसी है सलमान खान की फिल्म

Kartavya Review: नेटफ्लिक्स पर सैफ अली खान की फिल्म कर्तव्य रिलीज हो गई है. फिल्म को पुलकित ने डायरेक्ट किया है और शाहरुख खान का प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज इसके प्रोड्यूसर हैं. फिल्म में सैफ अली खान के अलावा मनीष चौधरी, रसिका दुग्गल, सौरभ द्विवेदी, जाकिर हुसैन, दुर्गेश कुमार और संजय मिश्रा प्रमुख किरदारों में हैं. फिल्म के जरिये जाति और धर्म के नाम लोगों के इस्तेमाल और कत्ल के मुद्दे को सामने लाया गया है. इसके साथ ही फिल्म में एक पुलिस अफसर के संघर्ष को भी पेश करने की कोशिश की गई है. आइए जानते हैं कैसी है फिल्म...

कर्तव्य मूवी रिव्यू

कर्तव्य की कहानी सैफ अली खान की है. जो पुलिस अफसर है. आनंद श्री एक बाबा है जो प्रवचन देता है और ये रोल सौरभ ने निभाया है. एक ओर आनंदश्री से जुड़ा केस है तो दूसरी तरफ सैफ अली खान को अपने परिवार के मोर्चे पर भी जंग लड़नी है. इस तरह एक पुलिस अफसर की पर्सनल लड़ाई से लेकर प्रोफेशनल लड़ाई तक सामने आती है. डायरेक्टर ने पूरी कोशिश की, वह इस फिल्म को किसी मुकाम तक लेकर जाए. लेकिन चीजें हड़बड़ाहट में है, और विजन फिल्म को लेकर एकदम भी साफ नहीं है. फिल्म देखकर कई बार ऐसा लगता है कि डायरेक्टर ने सोचा कुछ और था, और बना दिया कुछ और.

यह भी पढ़ें: Pati Patni Aur Woh Do Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई पति पत्नी और वो दो, जानें कैसी है आयुष्मान खुराना की फिल्म

'कर्तव्य' की सबसे बड़ी कमी इसका मेन विलेन है. आनंदश्री की टक्कर सैफ अली खान से है. या कहें बातें कही ना कहीं उससे जुड़़ी हुई है क्योंकि सैफ पुलिस अफसर जो ठहरे. फिर भी ना जाने क्या होता है कि एक दो सीन के बाद आनंदश्री के किरदार को फिल्म में एकदम से निबटा दिया जाता है. इसे बॉलीवुड की आदत ही कहेंगे कि अकसर बड़ी-बड़ी फिल्मों में छोटी-छोटी एडिटिंग हो ही जाती है. जहां फिल्म के मेन कैरेक्टर को 2-3 सीन के बाद आखिर मे एक फोटो में ही समेट दिया जाता है. इस तरह आनंदश्री वाला प्रकरण फिल्म में अप्रासंगिक हो जाता है.

कर्तव्य वर्डिक्ट

डायरेक्शन से लेकर कहानी तक के मोर्चे पर फिल्म कमजोर है. सैफ अली खान ने अच्छी एक्टिंग की है. लेकिन फिल्म कहीं जाती नहीं है. एक बार को देखकर तो ऐसा लगता है कि इसे बनाने की जरूरत ही क्या थी, वैसे भी ओटीटी पर इस तरह के खौफनाक हादसे देखने को मिलते हैं, कर्तव्य ऐसी ही फिल्म है.

रेटिंग: 1.5/5 स्टार
डायरेक्टर: पुलकित
एक्टर: सैफ अली खान, मनीष चौधरी, रसिका दुग्गल, सौरभ द्विवेदी, जाकिर हुसैन, दुर्गेश कुमार और संजय मिश्रा 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com