लोलो की 5 सुपरहिट फिल्में, हर फिल्म में किरदार अलग पर नाम सेम, तीसरी वाली के 10 गाने दसों सुपरहिट

karisma kapoor 5 superhit films: करिश्मा कपूर ने अपने करियर में एक ही नाम के साथ पांच बिल्कुल अलग अंदाज के रोल प्ले किए हैं. सबसे दिलचस्प बात ये है कि उनकी इन सुपरहिट फिल्मों के गाने भी खूब पसंद किए. जिसमें से तीसरी फिल्म के गाने उस साल के सबसे ज्यादा बिकने वाला साउंडट्रैक बने.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
लोलो की 5 सुपरहिट फिल्में, हर बार बदला किरदार लेकिन नाम रहा एक
नई दिल्ली:

हर किसी की लाइफ में कुछ ऐसे कोइंसिडेंस होते हैं, जिनका पता सालों बाद चलता है. बॉलीवुड में भी कुछ ऐसे इंसिडेंस हुए हैं, जो करिश्मा कपूर के साथ जुड़े हैं. 90 और 2000 के दौर में करिश्मा कपूर अपने करियर के पीक पर थीं. एक के बाद एक हिट फिल्में, अलग-अलग किरदार, कहानियां और हीरों लेकिन उनकी पांच फिल्में ऐसी थीं जिनका आपस में कुछ अलग ही कनेक्शन था. आइए जानते हैं करिश्मा का इन 5 फिल्मों से अलग कनेक्शन क्या है.

5 फिल्में पर एक ही नाम 

अपने करियर में लगभग 60-70 फिल्में करने वाली लोलो का 5 फिल्मों मे एक अलग ही कनेक्शन था. ये कनेक्शन कुछ और नहीं बल्कि उनका नाम था.  लोलो का पांच फिल्मों में एक ही नाम इस्तेमाल किया. इन 5 अलग कहानी, अलग हीरो और अलग किरदार वाली फिल्मों में उनका नाम सपना रखा गया था. कभी वह प्रेम कहानी की मासूम लड़की बनीं, कभी परिवार के बीच फंसी लड़की, तो कभी एक्शन और रोमांस से जुड़ी कहानी का हिस्सा. ये पांच फिल्में हैं- 'दीदार', 'हम साथ-साथ हैं', 'चल मेरे भाई', 'जानवर' और 'दुल्हन हम ले जाएंगे. 

दीदार

साल 1992 में आई फिल्म दीदार में करिश्मा कपूर ने सपना ए. सक्सेना का रोल प्ले किया था. इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, अनुपम खेर और तनुजा ने काम किया था.  फिल्म के साउंडट्रैक की बात करें तो इसका संगीत आनंद-मिलिंद ने दिया था और समीर ने गाने लिखे थे. फिल्म में कुल 7 गाने थे और ये सातों ही लोगों को पसंद आए थे. 

हम साथ-साथ हैं

इसके बाद साल 1999 में आई फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' में भी करिश्मा कपूर के किरदार का नाम सपना रखा गया था. सूरज बड़जात्या की इस फैमिली ड्रामा फिल्म में सलमान खान, सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, करिश्मा कपूर और मोहनीश बहल ने अभिनय किया था. फिल्म के साउंडट्रैक की बात करें तो इस फिल्म में कुल 7 गाने थे. जिसमें  कुमार सानु, कविता कृष्णमूर्ति, अलका याज्ञिक, उदित नारायण, अनुराधा पौडवाल, हरिहरन और सोनू निगम ने अपनी आवाज दी थी.

Advertisement

चल मेरे भाई

साल 2000 में आई  फिल्म 'चाल मेरे भाई' में भी करिश्मा कपूर के किरदार का नाम सपना था. इस फिल्म में सलमान खान, करिश्मा कपूर और संजय दत्त ने अभिनय किया था. फिल्म का संगीत आनंद-मिलिंद ने तैयार किया था. इस फिल्म के साउंडट्रैक की बात करें तो इसमें कुल 10 गाने थे और इसका संगीत 2000 के सबसे ज्यादा बिकने वाले एल्बम्स में शामिल रहा था. 

जानवर 

साल 1999 में आई फिल्म 'जानवर' में करिश्मा ने एक बार फिर से सपना का किरदार निभाया. इस बार कहानी एक अपराधी की जिंदगी बदलने और एक बच्चे से उसके जुड़ाव के इर्द-गिर्द थी. फिल्म में अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, मोहनिश बहल, आशुतोष राणा और करिश्मा कपूर ने अभिनय किया था. फिल्म के साउंडट्रैक की बात करें तो इसमें  9 गाने थे. इसका संगीत आनंद-मिलिंद ने दिया और 'तुझको ना देखूं', 'मेरा यार दिलदार', 'मेरे सपनों के राजकुमार' और 'अंगूरी अंगूरी' गाने बहुत पसंद किए गए थे.

Advertisement

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड गीत पहेली: जानते हैं करिश्मा कपूर-सुनील शेट्टी के 'हाय हुक्कू हाय हुक्कू' गाने में कितनी बार आए थे 'हाय' और 'हुक्कू' शब्द?

दुल्हन हम ले जाएंगे

साल 2000 में आई फिल्म 'दुल्हन हम ले जाएंगे' जिसमें करिश्मा कपूर के साथ सलमान खान लीड रोल में थे. इसके अलावा फिल्म में ओम पुरी, परेश रावल और अनुपम खेर भी थे. फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया था. फिल्म में कुल 9 गाने थे, जो सारे के सारे लोकप्रिय हुए. 

यानी करिश्मा कपूर की इन पांच फिल्मों में 'सपना' नाम तो एक ही रहा, लेकिन हर फिल्म में उनकी कहानी और अंदाज बिल्कुल अलग नजर आया.

Featured Video Of The Day
बिहार समस्तीपुर में खौफनाक वारदात बेटे ने की पिता की हत्या दृश्यम फिल्म देखकर रची साजिश!
Topics mentioned in this article
Karisma Kapoor
Karisma Kapoor Movies
Entertainment
Ndtv Hindi
Hindi Songs