करण जौहर के 54वें जन्मदिन पर दोस्त मनीष मलहोत्रा ने दी पार्टी, काजोल, रानी से लेकर रणबीर-आलिया हुए शामिल, फोटो वायरल

करण जौहर के जन्मदिन पार्टी में काजोल, रानी मुखर्जी, करीना और करिश्मा कपूर, जान्हवी कपूर, सारा अली खान, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और शनाया कपूर शामिल थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
करण जौहर के 54वें जन्मदिन पर दोस्त मनीष मलहोत्रा ने दी पार्टी
नई दिल्ली:

करण जौहर ने 25 मई को अपना 54वां जन्मदिन मनाया. मशहूर डिजाइनर और करीबी दोस्त मनीष मल्होत्रा ​​ने जन्मदिन पर उनके लिए एक शानदार पार्टी रखी. इसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इसमें देखा जा सकते है कि बॉलीवुड के किन स्टार्स ने इस पार्टी में शिरकत की. मेहमानों में काजोल, रानी मुखर्जी, करीना और करिश्मा कपूर, जान्हवी कपूर, सारा अली खान, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और शनाया कपूर शामिल थे. वहीं डायरेक्टर जोया अख्तर और स्टाइलिस्ट अनीता श्रॉफ अदजानिया, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट भी इस पार्टी में शामिल हुए.

कुछ कुछ होता है' की यादें  की ताजा

मनीष मल्होत्रा ​​ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं, और हर तस्वीर के साथ कैप्शन भी लिखे. कुछ कुछ होता है' की यादें ताजा करते हुए उन्होंने एक ग्रुप सेल्फी पोस्ट की, जिसमें वे खुद, करण, काजोल और रानी मुखर्जी नजर आ रहे हैं. मनीष ने कपूर बहनों को "हमेशा का दोस्त" कहा.एक प्यारी सी सेल्फी में जान्हवी कपूर नजर आ रही हैं, जिन्होंने धर्मा प्रोडक्शंस के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी. वहीं सारा अली खान येलो ड्रेस में प्यारी लग रही हैं.  जोया अख्तर और अनीता श्रॉफ अदजानिया भी पार्टी का पूरा लुत्फ उठाते दिख रहे हैं.

यह भी पढ़ें- घड़ी कैसे बनी देश की पहचान? 'मेड इन इंडिया' में जेआरडी टाटा के रोल में दिखेंगे नसीरुद्दीन शाह, इस दिन होगी रिलीज

ये सितारे हुए शामिल

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, विक्की कौशल और सैफ अली खान भी वहां मौजूद थे, और सभी ने कैजुअल और स्टाइलिश कपड़े पहने हुए थे. मनीष मल्होत्रा ​​ने करण को जन्मदिन की बधाई देने के लिए एक दिल को छू लेने वाला मैसेज शेयर किया.  करण के पहले मेट गाला में शामिल होने की तस्वीरें शेयर करते हुए मनीष ने लिखा, "यह वीडियो मेट गाला 2026 में करण के शानदार अंदाज में एंट्री की है.  यह हमारी दोस्ती और 30 सालों से साथ काम करने में हमारे आपसी तालमेल को भी दिखाता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- सनी देओल की पत्नी की 7 तस्वीरें, एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, 68 की उम्र में खूबसूरती देख फैंस बोले- यूं ही नहीं पाजी ने लंदन की लिंडा से की शादी

Advertisement

हमने साथ मिलकर कई सुपर-हिट फिल्में दी हैं, साथ में कई बार खाना खाया है और यात्राएं की हैं.  फिल्मों, जिंदगी और रेड-कार्पेट पर सबसे जरूरी मौकों के बारे में हमने ढेर सारी बातें की हैं. हम हमेशा एक-दूसरे के साथ सच्चे रहे हैं. जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई, मेरे प्यारे दोस्त @karanjohar. मैं हमारी दोस्ती को बहुत कीमती मानता हूं और हम हर दिन इसे सेलिब्रेट करते हैं. तुम्हें ढेर सारा प्यार और मेरी तरफ से तुम्हें शुभकामनाएं."



काम की बात करें तो, करण जौहर ने 2023 में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ निर्देशन में कमबैक किया. इसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में थे. फिल्म हिट साबित हुई थी.

Featured Video Of The Day
ईरान पर अमेरिका के ताबड़तोड़ हमले, बंदरा अब्बास और केशम द्वीप पर मिसाइल की बरसात
Topics mentioned in this article
Karan Johar 54th Birthday
Karan Johar News
Karan Johar News In Hindi
Karan Johar Bolllywood
Karan Johar Film