कंगना रनौत ने चिराग पासवान से रिश्ते पर साफ कहा, 'अगर रोमांस होता तो अब तक बच्चे हो चुके होते'

कंगना रनौत ने चिराग पासवान के साथ रिश्ते की अफवाहों पर साफ कहा- अगर रोमांस होता तो अब तक बच्चे हो चुके होते. पुरानी फिल्म 'मिले ना मिले हम' के सह-कलाकार और संसद में साथी चिराग को बस अच्छा दोस्त बताया. पूरी डिटेल पढ़ें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चिराग पासवान संग रिश्तों पर कंगना रनौत का बड़ा बयान!

बॉलीवुड की ‘क्वीन' और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी बेबाक अंदाज और तीखे बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं. फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाली कंगना का विवादों से भी गहरा नाता रहा है, यही वजह है कि उन्हें अक्सर ‘कंट्रोवर्सी क्वीन' भी कहा जाता है. चाहे राजनीति हो या बॉलीवुड के अंदरूनी मुद्दे, कंगना हर विषय पर खुलकर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटतीं. हाल ही में स्मिता प्रकाश के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कंगना का एक बार फिर अपने और बेबाक अंदाज देखने को मिला. इस इंटरव्यू में उन्होंने चिराग पासवान (Chirag Paswan) के साथ अपने रिश्तों पर भी ऐसी बात कह दी जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

ये भी पढ़ें: टैक्सी बेचकर बनाई प्रेम चोपड़ा की पहली फिल्म, 9 अवॉर्ड जीते… फिर भी निर्माता टिकट तक नहीं खरीद पाए

चिराग पासवान पर क्या बोलीं कंगना?

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर कंगना रनौत और चिराग पासवान की बॉन्डिंग को लेकर काफी चर्चाएं थीं. इस पर सफाई देते हुए कंगना ने मजाकिया लहजे में कहा, 'मैं चिराग को 10 सालों से जानती हूं. अगर हमारे बीच कोई रोमांस होता, तो अब तक हमारे बच्चे हो चुके होते.' उनके इस बेबाक बयान ने गॉसिप करने वालों की बोलती बंद कर दी है.

Advertisement

राहुल गांधी और पीएम मोदी पर राय

राजनीति पर बात करते हुए कंगना ने राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा. उन्होंने कहा, 'मैं बिना वजह राहुल गांधी के सिर पर ताज नहीं रख सकती, जिसके वो हकदार नहीं हैं.' वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सबको बराबर मानते हैं और महिलाओं को आगे बढ़ाने पर खास ध्यान देते हैं.

सलमान खान और करण जौहर का जिक्र

बॉलीवुड विवादों पर बात करते हुए कंगना ने अपने पुराने दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि स्ट्रगल के दिनों में सलमान खान ने उनसे कहा था कि वो संजय लीला भंसाली की हीरोइन हैं.' इतना ही नहीं, सालों तक 'नेपोटिज्म' की जंग लड़ने वाली कंगना ने करण जौहर को लेकर भी एक नरम बयान दिया. उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि करण जौहर कोई बुरे इंसान हैं. कुल मिलाकर हमेशा की तरह इस बार भी उनके बयान सोशल मीडिया से लेकर एंटरटेनमेंट गलियारों तक सुर्खियां बटोर रहे हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
जम्मू-कश्मीर में जलप्रलय पहलगाम में सैलाब में बही कार, Anantnag में घरों में घुसा मलबा
Topics mentioned in this article
Kangana Ranaut Chirag Paswan
Kangana Ranaut Relationship Chirag
Kangana Chirag Romance