Juhi Chawla 7 Evergreen Songs: जूही चावला के 7 पॉपुलर गाने, आज भी हैं लोगों के फेवरेट, याद दिलाएंगे आपको पहला प्यार

Juhi Chawla 7 Evergreen Songs: 90 के दशक में जूही चावला ने अपनी शानदार एक्टिंग से बॉलीवुड पर राज किया.  ऐसे में आज हम आपको उनके 7 सबसे बड़े सुपरहिट गानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आज भी सदाबाहर हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Juhi Chawla 7 Evergreen Songs: जूही चावला के वो 7 सुपरहिट गाने
नई दिल्ली:

Juhi Chawla 7 Evergreen Songs: जूही चावला बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना रहा है. अपनी प्यारी मुस्कान और शानदार एक्टिंग से उन्होंने लंबे समय तक बॉलीवुड पर राज किया. बता दें, 1980 और 1990 के दशक में उन्होंने बॉलीवुड में एक से एक हिट फिल्में दी थी, जिन्हें आज भी दर्शक बड़े मन से देखते हैं. जूही चावला की पहली फिल्म 'सल्तनत' थी, जो साल 1986 में बड़े पर्दे पर आई थी, लेकिन फिल्मी दुनिया में उन्हें असली पहचान साल 1988 में आई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' (QSQT) से मिली. जूही ने अपने करियर के दौरान जितनी भी फिल्में की, उनकी कहानियां काफी लाजवाब थी, यही नहीं उनके फिल्मों के गाने भी लोगों की जुबान पर आज भी हैं. ऐसे में आज हम आपको जूही चावला के 7 सुपरहिट गानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सदाबाहर हैं.

जूही चावला की फिल्मों के  7 सुपरहिट गाने

"ऐ मेरे हमसफर"


साल 1988 में आई जूही चावला की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कयामत से कयामत तक' दर्शकों के दिलों पर छा गई थी. इसी फिल्म का एक रोमांटिक गाना "ऐ मेरे हमसफर" काफी सुपरहिट रहा था. इतने सालों बाद आज भी इस गाने का स्टारडम खत्म नहीं हुआ है. इंस्टाग्राम पर यूजर्स इस गाने पर काफी रील्स बनाते हैं.

यह भी पढ़ें- सबकी बेइज्जती करने वाले राज कुमार इस एक्टर को नहीं बोल पाए एक भी शब्द, एक्स-वाइफ ने बताई वजह

"जादू तेरी नजर"

यह गाना जूही चावला की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'डर' का है, जो साल 1993 में रिलीज हुई थी. यह एक बेहद ही रोमांटिक गाना, जिसे उदित नारायण ने गाया था. यह गाना फिल्म में शाहरुख खान, जूही के लिए गाते हैं.

"गजब का है दिन" -

जूही चावला की सुपरहिट फिल्म "कयामत से कयामत तक" का एक गाना  "गजब का है दिन" भी लोगों को आज भी काफी भाता है. बता दें, इस गाने को उदित नारायण और अलका याग्निक ने गाया था.

"घूंघट की आड़ से"

साल 1993 में आई जूही चावला की कॉमेडी फिल्म "हम हैं राही प्यार के" काफी हिट रही थी. इसी फिल्म का एक गाना "घूंघट की आड़ से दिलबर का, दीदार अधूरा रहता है" लोगों को काफी पसंद आया था. इस खूबसूरत गाने को कुमार सानू तथा अलका याग्निक ने गाया था.

"मेरे महबूब मेरे सनम"

साल 1998 में जूही चावला की फिल्म 'डुप्लीकेट' में एक मजेदार और जोश से भरा गाना था, जिसे दर्शक आज भी गुनगुनाते हैं. इस गाने का नाम है, "मेरे महबूब मेरे सनम, शुक्रिया मेहरबानी करम" इस गाने का म्यूजिक अनु मलिक ने दिया था और यह खूबसूरत गाना उदित नारायण और अलका याग्निक ने गाया था.

यह भी पढ़ें- 'किसने छूने का हक दिया?', फैंस से मिलने के लिए रुकीं जैकलीन फर्नांडिस तो बॉडीगार्ड ने की ऐसी हरकत, देख कर भड़के लोग

"एक दिन आप"

जूही चावला की फिल्म 'यस बॉस' साल 1997 रिलीज हुई थी, जिसने एक से एक हिट गाने दिए हैं, लेकिन इस फिल्म का एक रोमांटिक गाना दिल को छू लेने वाला है. जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं, "एक दिन आप यूं हमको मिल जाएंगे" गाने की. जिससे सुनने के बाद यकीनन आपको भी अपने पार्टनर की याद आ जाएगी. 

"मैं कोई ऐसा गीत गाऊं"

साल 1997 में आई हिट फिल्म 'यस बॉस' में जूही चावला और शाहरुख खान पर फिल्माया गया
"मैं कोई ऐसा गीत गाऊं" गाना, आज भी जूही के टॉप गानों की लिस्ट में आता है. बता दें, यह एक सुरीला और दिल को छू लेने वाला गाना है. जिसने दुनिया भर में दर्शकों का दिल जीता था. आज भी दर्शक इसे बड़े शौक से सुनते हैं.

Featured Video Of The Day
मस्जिद हटेगी तभी थमेगी जंग, समझौते का सवाल ही नहीं: हरिशंकर जैन
Topics mentioned in this article
Juhi Chawla Superhit Songs
Juhi Chawla
Juhi Chawla Songs
Juhi Chawla And Shahrukh Khan
Juhi Chawla Films