पाकिस्तानी ड्रामा में दिखी धुरंधर जैसी कहानी, शाहरुख के ऑनस्क्रीम पापा पर लगा भारत के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप, लोग बोले- सस्ती कॉपी

जावेद शेख बॉलीवुड में शाहरुख खान के साथ ओम शांति ओम में उनके रोल के लिए पहचाने जाते हैं. लेकिन इसके अलावा वो शिखर (2005), जान-ए-मन (2006), नमस्ते लंदन और जन्नत (2008) ,तमाशा (2015) और हैप्पी भाग जाएगी (2016) में भी नजर आए थे. तमाशा में वह रणबीर कपूर के पिता बने थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शाहरुख खान के ऑनस्क्रीम पापा जमकर हो रहे ट्रोल
नई दिल्ली:

पाकिस्तानी एक्टर जावेद शेख को हाल ही में पाकिस्तानी टीवी सीरियल 'जहन्नुम बरास्ता जन्नत' में अपनी परफॉर्मेंस के लिए ट्रोल किया गया. जावेद ने 'ओम शांति ओम' में शाहरुख खान के पिता का रोल निभाया था. वायरल हो रहे वीडियो में, जावेद शेख 'प्रीतम जयपाल' का किरदार निभा रहे हैं. यह किरदार कुछ हद तक आदित्य धर की 'धुरंधर' फ्रैंचाइज़ी में आर. माधवन के निभाए 'अजय सान्याल' के किरदार से प्रेरित लगता है. इस टीवी सीरियल में RAW और 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र किया गया है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ.

धुरंधर की सस्ती कॉपी!

सीरियल में जावेद के किरदार को ल्यारी में मौजूद एजेंट्स का इस्तेमाल करके पाकिस्तान को कमजोर करने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है. दर्शकों ने इसकी तुलना 'धुरंधर' से की, जिसमें भी इसी तरह सीमा-पार के झगड़ों और खुफिया ऑपरेशन्स को दिखाया गया था.

यह भी पढ़ें - 'जवान' डायरेक्टर Atlee के घर फिर गूंजी किलकारी, पत्नी प्रिया दूसरी बार बनीं मां, सेलेब्स ने यूं दी बधाई

Advertisement

सोशल मीडिया पर हो रही छी-छी

सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जावेद शेख को उनकी परफॉर्मेंस के लिए ट्रोल किया. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "और इतने सालों तक वह बॉलीवुड से पैसे कमाते रहे और ऐसे इंटरव्यू देते रहे, जैसे वह खुद बॉलीवुड नहीं जाते, बल्कि बॉलीवुड उन्हें खास तौर पर बुलाकर उनसे एक्टिंग करवाता है."

दूसरे यूजर ने लिखा, "दशकों तक बॉलीवुड में काम करने के बाद, पाकिस्तानी एक्टर जावेद शेख अब भारत के खिलाफ नफरत फैलाने के लिए B-ग्रेड की पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा फिल्में बना रहे हैं."

Advertisement

इस बीच, एक यूजर ने सीरियल की प्रोडक्शन क्वालिटी की जमकर आलोचना करते हुए लिखा, "सच कहूं तो, यह किसी सस्ते और घटिया 'वर्टिकल शो' जैसा लग रहा है, जिनके विज्ञापन YouTube पर भी आते हैंय यह पूरी तरह से घटिया और बकवास है. हाहा."

यह भी पढ़ें - मॉडल LizLaz की फोटो लाइक करने के बाद पत्नी अनुष्का संग स्पॉट हुए विराट कोहली, प्रेमानंद जी के दर्शन के लिए वृंदावन हुए रवाना

बॉलीवुड की ये फिल्में कर चुके जावेद शेख

जावेद शेख बॉलीवुड में शाहरुख खान के साथ ओम शांति ओम में उनके रोल के लिए पहचाने जाते हैं. लेकिन इसके अलावा वो शिखर (2005), जान-ए-मन (2006), नमस्ते लंदन और जन्नत (2008) ,तमाशा (2015) और हैप्पी भाग जाएगी (2016) में भी नजर आए थे. तमाशा में वह रणबीर कपूर के पिता बने थे.

Featured Video Of The Day
Jashpur Plane Crash Breaking News: जशपुर में प्लेन क्रैश, जमीन से 30 फीट ऊपर उड़ रहा था