बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में ऐसा कुछ दिखा जिसने फैंस का ध्यान फिल्म से हटाकर जैकलीन के बॉडीगार्ड की तरफ खींच लिया. कई लोगों को बॉडीगार्ड का व्यवहार पसंद नहीं आया, जबकि कुछ यूजर्स ने उसका बचाव भी किया. यही वजह है कि ये छोटा सा वीडियो अब इंटरनेट पर बहस की वजह बन गया है.
क्या है पूरा मामला
हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस मुंबई में एक इवेंट में पहुंची थीं. इवेंट से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि उनका बॉडीगार्ड उनकी कलाई पकड़कर उन्हें स्टेज की तरफ ले जा रहा है. उस समय आसपास मौजूद फैंस उनसे बात करना और तस्वीरें लेना चाहते थे. वीडियो में ऐसा भी नजर आया कि जैकलीन फैंस की तरफ रुकने का इशारा कर रही थीं और उनसे मिलने में दिलचस्पी दिखा रही थीं.
वीडियो देखकर लोगों ने जताई नाराजगी
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कई यूजर्स का कहना था कि बॉडीगार्ड को इस तरह जैकलीन की कलाई पकड़ने की जरूरत नहीं थी. कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि सुरक्षा देना एक बात है, लेकिन किसी को इस तरह छूना सही नहीं लगता. वहीं कई यूजर्स ने लिखा कि वीडियो में जैकलीन थोड़ी असहज नजर आ रही थीं.
कुछ लोगों ने किया बॉडीगार्ड का समर्थन
हालांकि सभी लोग बॉडीगार्ड के खिलाफ नहीं दिखे. कुछ यूजर्स का कहना था कि भीड़ में कलाकारों की सुरक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है. ऐसे में बॉडीगार्ड ने जो किया, वो सुरक्षा के लिहाज से जरूरी हो सकता है. कई लोगों ने ये भी कहा कि छोटे वीडियो क्लिप देखकर किसी नतीजे पर पहुंचना ठीक नहीं है.
फैंस की तारीफ भी बटोर रहीं जैकलीन
बहस के बीच जैकलीन को फैंस से मिलने और उनके लिए समय निकालने को लेकर भी काफी सराहना मिल रही है. कई लोगों ने उनकी सादगी और फैंस के प्रति अपनापन दिखाने वाले रवैये की तारीफ की है.
इस दिन रिलीज होगी वेलकम टू द जंगल
जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, संजय दत्त, अरशद वारसी, राजपाल यादव अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें: भटकंडी में पकड़ौआ विवाह, डायन और पॉलिटिक्स, जानें कैसी है ग्राम चिकित्सालय 2, पढ़ें रिव्यू