क्या पाकिस्तान में कपड़े बेच रही हैं आलिया भट्ट? सूट का विज्ञापन करते हुए फोटो वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें चर्चा में आ गई हैं, जो पाकिस्तान से आई हैं. इन तस्वीरों को एक पाकिस्तानी कपड़ों के ब्रांड 'वजायेशा ऑफिशियल' ने पोस्ट किया है.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पाकिस्तान से वायरल हुईं आलिया भट्ट की तस्वीरें
नई दिल्ली:

'

भारत-पाकिस्तान अपने बनते बिगड़ते रिश्तों को लेकर आए दिन सुर्खियों में आ जाते हैं. खासकर दोनों देशों की फिल्म इंडस्ट्री में आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा होता है, जो दोनों देशों की जनता के बीच चर्चा में आ जाता है. हाल ही में यह धुरंधर की रिलीज के बाद देखा गया, फिल्म की कहानी दोनों देशों में बहस का मुद्दा बन गई. वहीं अब सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें वायरल चर्चा में आ गई हैं, जो पाकिस्तान से आई हैं. इन तस्वीरों को एक पाकिस्तानी कपड़ों के ब्रांड 'वजायेशा ऑफिशियल' ने पोस्ट किया है.  जहां फैंस ने तुरंत इस ब्रांड को आलिया की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ करने के लिए लताड़ा, वहीं ब्रांड ने भी बड़े ही मजेदार अंदाज में इसका जवाब दिया.

पाकिस्तानी ब्रांड 'वजायेशा ऑफिशियल' के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की गई फोटोज में आलिया भट्ट  ब्रांड के लेटेस्ट सिल्क सूट कलेक्शन में नजर आ रही हैं. पाकिस्तानी ब्रांड 'वजायेशा ऑफिशियल' ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर आलिया भट्ट की कई तस्वीरें शेयर कीं हैं. इन तस्वीरों में आलिया ब्रांड के लेटेस्ट सिल्क सूट कलेक्शन में नजर आ रही हैं.

पाकिस्तानी ब्रांड 'वजायेशा ऑफिशियल' ने इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह ब्रांड की मॉडल के तौर पर नजर आ रही हैं.  क्लासिक ब्लैक, गहरे बरगंडी और एमराल्ड टील से लेकर हल्के लैवेंडर तक आलिया इन सभी  रंगों के कपड़ों में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा था, "आलिया भट्ट को भी हमारा शुद्ध शीशा सिल्क कलेक्शन पसंद आया!! रंग अपनी पसंद का चुन सकते हैं, अभी अपना ऑर्डर बुक करें."

Advertisement

यह भी पढ़ें - Ramayana Bharat : रामायण के भरत की दर्दनाक मौत से हिल गया था पूरा देश, एक किसान जिन्हें रामानंद सागर ने बना दिया एक्टर, फिल्मों में भी मचाई थी धूम

आलिया भट्ट के फैंस ने दी प्रतिक्रिया 
दुनिया भर के छोटे ब्रांड्स द्वारा मशहूर हस्तियों की तस्वीरों का इस्तेमाल करना कोई नई बात नहीं है. हालांकि, आलिया भट्ट के फैंस उस समय अपना आपा खो बैठे, जब उन्होंने कपड़ों के ब्रांड की पोस्ट पर उनकी डिजिटली एडिट की हुई तस्वीरें देखीं. एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा, "वह तुम पर केस कर देगी!" ब्रांड ने जवाब दिया, "नहीं, वह ऐसा नहीं करेगी."

Advertisement

वहीं आलिया भट्ट के फैंस ने मजाक में पूछा कि क्या उन्हें इस बारे में पता भी है?  एक अन्य ने लिखा, "आलिया भट्ट को इस ब्रांड शूट के बारे में पता भी है?" ब्रांड ने कहा, इसे वायरल करें प्लीज, ताकि उन्हें भी पता चल जाए. एक ने कहा, "यह AI है. मैं इसे उन्हें भेजूंगा." इस पर ब्रांड ने कहा, "लेकिन हमारे पास असली प्रोडक्ट है."

यह भी पढ़ें - 'काशी हिले, पटना हिले', 'परदेसी परदेसी' देने वाले इस जोड़ी का 90 में चलता था सिक्का, गुलशन कुमार हत्याकांड के बाद हुए अलग, एक ने छोड़ा देश, एक की गई जान

जिन असली तस्वीरों को इन सुपरइम्पोज्ड तस्वीरों को बनाया गया था, वे उनके सोशल मीडिया हैंडल और अलग-अलग पब्लिक इवेंट्स से ली गई थीं. इस पर एक फैन ने कहा, "यह नकली AI सस्ती मार्केटिंग है." इसके जवाब में ब्रांड ने कहा, "हां, आप सही कह रहे हैं, लेकिन हमारे पास असली वाला है. जिस तस्वीर में आलिया भट्ट सिल्वर-ग्रे लुक में अपने हाथों से दिल बना रही हैं, वह 2024 में पेरिस में L'Oréal Paris के रनवे पर उनकी वॉक के दौरान ली गई थी.
 

Featured Video Of The Day
Delhi Crime News: वरिष्ठ IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, दिल्ली के Amar Colony के घर में मिला शव