- हिना खान का वीडियो हुआ वायरल
- ईद के मौके पर वायरल हुआ वीडियो
- मस्ती में झूमती हुई आईं नजर
एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, उन्होंने टीवी की दुनिया से बॉलीवुड में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है. हिना खान (Hina Khan Video) अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती हैं. हाल ही में ईद (Eid-Ul-Adha) के मौके पर हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में हिना खान ट्रेडिशनल लुक में श्रीदेवी के सुपरहिट सॉन्ग 'हवा हवाई (Hawa Hawai)' पर झूमती नजर आ रही हैं. वीडियो में हिना ने हल्के ब्लू और हल्के ग्रीन कलर का सूट और गरारा पहना हुआ है. एक्ट्रेस इस आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
हिना खान के इस वीडियो को 1 लाख 13 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. एक्ट्रेस का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. इस वीडियो के अलावा हिना खान का हाल ही में एक और वीडियो वायरल हुआ था, इस वीडियो में एक्ट्रेस कार में बैठी हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में हिना खान अपना स्वैग दिखाती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस Ed Sheeran के सॉन्ग 'परफेक्ट (Perfect)' पर अपना जलवा बिखेर रही हैं.
बता दें कि हिना खान (Hina Khan) ने टीवी की दुनिया में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से दमदार पहचान बनाई. इसके बाद वह 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13)' जैसे रिएलिटी शो में भी हाथ आजमाती दिखाई दीं. टीवी की दुनिया में संस्कारी बहू का किरदार निभाने के बाद एक्ट्रेस ने 'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका का रोल भी बखूबी निभाया था. अब जल्द ही एक्ट्रेस 'नागिन 5 (Naagin 5)' में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं