विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2020

रानू मंडल का गाना सुनकर छलक उठे हिमेश रेशमिया के आंसू, नहीं थम रहा Video देखने का सिलसिला...

रानू मंडल (Ranu Mondal) का सॉन्ग सुनकर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) फूट-फूटकर लगे रोने, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video.

Also Read in
रानू मंडल का गाना सुनकर छलक उठे हिमेश रेशमिया के आंसू, नहीं थम रहा Video देखने का सिलसिला...
रानू मंडल (Ranu Mondal) का सॉन्ग सुनकर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) फूट-फूटकर लगे रोने
  • हिमेश रेशमिया का वीडियो हुआ वायरल
  • रानू मंडल का गाना सुनकर हिमेश रेशमिया हुए इमोशनल
  • इंडियन आइडल 11 के सेट का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल (Indian Idol 11)' के 11वां सीजन को आज उसका विनर मिल जाएगा. फिनाले एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं. 'इंडियन आइडल' के इस वीडियो को सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में शो के तीनों जज नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar), विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) और हिमेश रेशमिया उस समय बहुत इमोशनल हो जाते हैं, जब शो के फाइनलिस्ट सदस्य अपने-अपने पसंदीदा जज के लिए परफॉर्म करते हैं.  

कैटरीना कैफ के इस गाउन की कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, जानें ड्रेस की कीमत...


वहीं, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि 'इंडियन आइडल (Indian Idol)' के जज हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) तब फूट-फूटकर रोने लगते हैं, जब कंटेस्टेंट अंकोना मुखर्जी रानू मंडल (Ranu Mondal) का सुपरहिट गाना 'तेरी मेरी कहानी (Teri Meri Kahani)' गाती है. बता दें, 'तेरी मेरी कहानी (Teri Meri Kahani)' सॉन्ग हिमेश रेशमिया की फिल्म 'हैप्पी, हार्डी एंड हीर (Happy Hardy And Heer)' का है. इस गाने से ही सोशल मीडिया सेंसेशन रानू मंडल ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था. 

अन्नया पांडे पार्टी में LED पैंट्स पहन कर पहुंचीं, फिर 'अंखियों से गोली मारे' पर यूं किया डांस- देखें Video


हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) की फिल्म के इस गाने से रानू मंडल काफी फेमस हो गईं थीं. बता दें, पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर बैठकर लता मंगेशकर की आवाज में गाना गाने वाली रानू मंडल (Ranu Mondal) उस समय काफी सुर्खियों में आ गईं थीं, जब हिमेश रेशमिया ने रानू को अपनी फिल्म में उनको गाना ऑफर किया था. इसके बाद रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया के साथ कई गाने रिकॉर्ड किए. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himesh Reshammiya, Ranu Mondal, Himesh Reshammiya Cry After Listen Ranu Mondal Song, Teri Meri Kahani Song, Ranu Mondal Latest Video, Himesh Reshammiya Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com