Haiwaan Teaser Release: ना कोई डॉयलाग, ना किसी की आवाज, सिर्फ म्यूजिक और विजुअल से खौफ पैदा करता है 'हैवान' का टीजर

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म हैवान की टीजर रिलीज हो गया है. लगभग 45 सेकंड के इस टीजर में डर, सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिला है, जो मन में कई तरह के सवाल पैदा करता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अक्षय कुमार-सैफ अली खान की फिल्म हैवान का टीजर रिलीज
नई दिल्ली:

फिल्म 'हैवान' का टीजर रिलीज हो गया है. ये एक साइको थ्रिलर फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद एक साथ फिर से स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. बता दें कि साल की शुरूआत में अक्षय कुमार ने 16 साल बाद डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ भूत बंगला में नजर आए थे. जिसने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी. इस फिल्म मे अक्षय के साथ तब्बू और वामिका गब्बी ने अभिनय किया और इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने अपनी धाक जमाई. 

इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद अब अक्षय कुमार और प्रियदर्शन एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं, लेकिन इस बार कॉमेडी नहीं बल्कि एक क्राइम थ्रिलर फिल्म लेकर. फिल्म 'हैवान' में पहली बार अक्षय कुमार प्रियदर्शन की किसी फिल्म में विलेन के रोल में नजर आएंगे. वहीं सैफ अली खान इस फिल्म में एक अंधे व्यक्ति का रोल निभा रहे हैं.

सस्पेंस और रोमांच से भरा है 'हैवान' का टीजर

प्रियदर्शन की फिल्म 'हैवान' 2016 में आई मलयालम सुपरहिट फिल्म 'ओप्पम' की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. ओप्पम में मोहनलाल लीड रोल में नजर आए थे. हैवान के टीजर की बात करें तो ये सस्पेंस से भरा हुआ है. जिसमें सैफ अली खान और अक्षय कुमार नजर आए हैं. जिससे ये समझ आ रहा है कि इसकी कहानी नेत्रहीन शख्स के आसपास घूमती है. लगभग 45 सेकंड के टीजर में मिस्ट्री और डर का माहौल देखने को मिलता है. टीजर की खास बात ये है कि पूरे टीजर में किरदारों को परछाई के जरिए दिखाया गया है, जिससे सस्पेंस और बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें: हैवान के लिए अक्षय कुमार नहीं थे पहली पसंद, इन तीन एक्टर को विलेन बनाना चाहते थे प्रियदर्शन

Advertisement

टीजर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा,

"वो खतरे को सुन सकता है... और मैं ही खतरा हूं! अब जीत किसकी होगी? हीरो या हैवान?"

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा इस फिल्म में सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर और दिवंगत अभिनेता असरानी भी नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलयालम फिल्म ओप्पम के स्टार मोहनलाल भी इस फिल्म में एक खास कैमियो रोल करते दिखाई देंगे.

Advertisement

कब रिलीज होगी फिल्म?

अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर  फिल्म 'हैवान' 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म एक्शन, सस्पेंस और थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए खास मानी जा रही है.

Featured Video Of The Day
14वीं JPSC पीटी परीक्षा होगी रद्द, CM हेमंत सोरेन ने कर दिया ऐलान
Topics mentioned in this article
Bollywood
Entertainment
Haiwaan
Akshay Kumar
Saif Ali Khan