धुरंधर 2 से एक दिन बाद रिलीज हुई ये फिल्म, तीन दिन में कमा डाले 1300 करोड़, बनी 8वीं सबसे ज्यादा देखी गई मूवी

Hail Mary Collection: बॉक्स ऑफिस पर कमाई की जैसे ही बात हो रही है फिलहाल सबकी जुबान पर धुरंधर 2 का ही नाम है लेकिन इस बीच एक फिल्म ने आकर कमाई के नए रिकॉर्ड ही बना डाले.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Hail Mary Box Office: इस फिल्म के आगे फीकी दिख रही धुरंधर 2
Social Media
नई दिल्ली:

रयान गोसलिंग की फिल्म प्रोजेक्ट हेल मेरी ने पहले तीन दिनों के वीकेंड (Hail Mary Collection) में दुनियाभर में लगभग 1300 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इस शानदार, धुंआधार परफॉर्मेंस के साथ यह फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर नंबर एक पर काबिज हो गई. रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर धुरंधर 2: द रिवेंज ने भी जबरदस्त शुरुआत की है. यह फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन में दूसरे नंबर पर रही और बॉलीवुड के लिए एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए पहले पांच दिनों में ही 700-800 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 की सक्सेस के बीच ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म का ऐलान, पढ़ें डिटेल्स

धुरंधर 2 ने भारत में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े. दोनों फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला. प्रोजेक्ट हेल मेरी ने उत्तर अमेरिका में 80 मिलियन डॉलर से ज्यादा की ओपनिंग की, जबकि धुरंधर 2 ने डोमेस्टिक मर्केट में दमदार परफॉर्मेंस दिखाई और विदेशी बाजारों में भी अच्छी कमाई की.

यह मुकाबला हॉलीवुड और बॉलीवुड के बीच इंटरनेशनल लेवल पर बढ़ते कॉम्पिटीशन को दिखाता है. धुरंधर 2 ने भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक ओपनिंग दर्ज की, जिसने कई पुरानी रिकॉर्ड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 7: सबसे तेज 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी धुरंधर 2, सातवें दिन कमाए इतने करोड़

Advertisement

बता दें कि रायन गोसलिंग की यह फिल्म साल 2026 में दुनिया भर में 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. बॉक्स ऑफिस मोजो पर दिए गए डेटा के मुताबिक इस फिल्म ने सेंड हेल्प और एक और फिल्म को पीछे छोड़कर इस साल की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का मुकाम हासिल कर लिया है. टिकट खिड़की पर कमाई की जबरदस्त रफ्तार की वजह से यह जल्द ही टॉप 5 में भी शामिल हो जाएगी. टॉप 5 में जगह बनाने के लिए, इसे 'गॉट' की $174.4 मिलियन की कुल कमाई को पीछे छोड़ना होगा.

2026 की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

पेगासस 3 – 599.3 मिलियन डॉलर
2. हॉपर्स – 242.4 मिलियन डॉलर
3. वुथरिंग हाइट्स – 234.4 मिलियन डॉलर
4. स्क्रीम 7 – 193.8 मिलियन डॉलर
5. गोट – 174.4 मिलियन डॉलर
6. ब्लेड्स ऑफ द गार्डियंस – 168.5 मिलियन डॉलर
7. स्केयर आउट – 160.0 मिलियन डॉलर
8. प्रोजेक्ट हेल मैरी – 140.9 मिलियन डॉलर
9. बूनी बियर्स: द हिडन प्रोटेक्टर – 139.3 मिलियन डॉलर
10. सेंड हेल्प – 93.8 मिलियन डॉलर

Advertisement
Featured Video Of The Day
होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला! किसने की साजिश?
Topics mentioned in this article
Dhurandhar 2
Project Hail Mary
Ryan Gosling
Project Hail Mary Vs Dhurandhar 2 Overseas Box Office Collection
Project Hail Mary Vs Dhurandhar 2