Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai collection day 4: मंडे टेस्ट में फेल हुई डेविड धवन की फिल्म, जानें चौथे दिन कितनी हुई कमाई

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai box office collection day 4: धीमी शुरुआत के बाद यह कॉमेडी एंटरटेनर बॉक्स ऑफिस पर अब तक रफ्तार नहीं पकड़ पाई है. पहले चार दिनों में इसकी कमाई में बहुत मामूली बढ़ोतरी देखी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मंडे टेस्ट में फेल हुई डेविड धवन की फिल्म
नई दिल्ली:

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai box office collection day 4: डेविड धवन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. हालांकि, फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों पर यह फिल्म कोई खास असर नहीं डाल पाई. धीमी शुरुआत के बाद यह कॉमेडी एंटरटेनर बॉक्स ऑफिस पर अब तक रफ्तार नहीं पकड़ पाई है. पहले चार दिनों में इसकी कमाई में बहुत मामूली बढ़ोतरी देखी गई है. फिल्म में वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं. 

यह भी पढ़ें- रामचरण की बहन श्रीजा ने घर से भाग कर की थी शादी, हुआ तलाक, बोलीं- मेरी पहचान मेरे दर्द भरे अतीत से बनी थी


 'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस अपडेट

Sacnilk की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 'है जवानी तो इश्क होना है' की कमाई में सोमवार को गिरावट आई और इसने सिर्फ 2.59 करोड़ कमाए हैं. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.50 करोड़ और शनिवार को 7.25 करोड़ कमाए थे. रविवार को फिल्म ने सबसे ज्यादा 9 करोड़ कमाए. इसके साथ ही, भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 31.86 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 26.59 करोड़ हो गया है. 'है जवानी तो इश्क होना है'  पूरे भारत में 2500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी. यह एक नॉन-मास-एक्शन हिंदी फिल्म के लिए एक बड़ी रिलीज थी. फिर भी, पूरे दिन इसकी ऑक्यूपेंसी कम रही.

यह भी पढ़ें- मां बनने के बाद नए आशियाने में शिफ्ट होंगी दीपिका पादुकोण, पति रणवीर सिंह के साथ लेने पहुंची जायजा, प्लॉंट किया बेबी बंप

Advertisement

फिल्म के बारे में

कहानी जस (वरुण धवन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी पत्नी बानी (मृणाल ठाकुर) उसे तलाक देने के लिए मजबूर करती है, क्योंकि वह उसकी सेक्सुअल इच्छाओं के साथ तालमेल नहीं बिठा पाती. हालांकि वह पिता बनने के लिए बेताब है. इसी बीच उसकी लाइफ में प्रीत (पूजा हेगड़े) आती है. दिक्कत तब शुरू होती है जब दोनों महिलाएं प्रेग्नेंट हो जाती हैं - और वह दोनों के बच्चों का पिता होता है. 
 

Featured Video Of The Day
पेपर लीक पर पीएम मोदी का तीसरा वीडियो, क्या बोले?
Topics mentioned in this article
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Cast
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection