Exclusive: सत्येंद्र सोनी के आरोपों पर फिल्म डायरेक्टर ने दिया रिएक्शन, बोले- सत्येंद्र झूठ बोल रहा, बार-बार धमकी देता

डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि निवेदन करने पर भी सत्येंद्र सोनी मुझसे पैसा मांगता रहा. जब उन्होंने मेरी बात नहीं मानी तब मैंने उनसे होटल छोड़ने के लिए कहा. उनके द्वारा लगाए गए सारे आरोप गलत हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Satendra Soni

इन दिनों सत्येंद्र सोनी सोशल मीडिया पर अपने वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं. एक्टर ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह ने उनके साथ गंदा व्यवहार किया है. जब उन्होंने डायरेक्टर से पैसे मांगे तो उनको सेट से भगा दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई. अब इस पूरे मामले में पुष्पेंद्र सिंह ने अपनी रिएक्शन दिया है. उन्होंने एनडीटीवी से खास बातचीत की और सत्येंद्र सोनी के आरोपों पर अपनी जवाब दिया है. 

बार-बार धमकी देता

डायरेक्ट पुष्पेंद्र सिंह ने कहा, 'मुझ पर सत्येंद्र ने जो आरोप लगाएं है, वो बिल्कुल गलत हैं. क्योंकि इनका कॉन्ट्रैक्ट मेरे पास है. कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से हमने इनको 15% पेमेंट देना था, वह हमने दिया. इसके बाद 16 जून से शूट शुरू हुई, 5 दिन शूट शुरू होने के बाद एक्टर ने कहा कि पेमेंट की बात कोई नहीं कर रहा है तो मैंने कहा जब पेमेंट का समय आएगा तब बात करेंगे. सत्येंद्र के आगे कहा कि जब आप पेमेंट देंगे तो हम सेट पर आएंगे. मैंने उनको कहा कि मैं स्ट्रगलिंग डायरेक्ट हूं, कर्ज लेकर फिल्म बना रहा हूं ताकि हम जीवन में कुछ कर सकें. उसके बाद चार-पांच दिन शूट हुआ, फिर सत्येंद्र दोबारा पैसे का कहने लगा और धमकी देने लगा कि हम आगे का शूट नहीं करेंगे. लेकिन मैं लगातार सत्येंद्र से निवेदन करता रहा. सत्येंद्र ने मेरा फोन उठाना बंद कर दिया.'

पुष्पेंद्र सिंह ने आगे कहा, 'फिल्म में एक एक्टर थे, जिनका नाम श्रीधर दुबे हैं, मैंने उनको भी कहा कि जब पेमेंट होगा तब सबको ही पैसा दिया जाएगा. मैं शॉर्ट रेडी करके बैठा था, उस वक्त ना सत्येंद्र फोन उठा रहा था ना श्रीधर ने फोन उठाया. मैं कर्जा लेकर फिल्म बना रहा हूं अगर रोज ऐसा होगा तो मेरा बजट कहां तक पहुंचेगा. मैं कहां से पैसा लेकर आऊंगा? इसके बाद मैंने सत्येंद्र को फोन किया. मैं उनसे निवेदन करता रहा लेकिन सत्येंद्र ने शूट करने से मना कर दिया.'

होटल छोड़कर चले गए एक्टर्स

'मैंने उनसे जाने के लिए कह दिया और होटल छोड़ने को कहा. होटल में श्रीधर फोन नहीं उठा रहे थे. मैंने अपना एक साथी भेजा था. लेकिन श्रीधर ने बात करने से मना कर दिया. फिर मुझे होटल से फोन आया कि आपके तीन एक्टर्स होटल छोड़कर चले गए. फिर मैं सभी को जहां होटल था वहां की गलियों में ढूंढने लगा. ये सभी पैदल-पैदल जा रहे थे, तब मैंने उन लोगों से बात की और उनको पूरी बात समझाने लगा.' 

'मुझसे श्रीधर ने कहा कि आपने सत्येंद्र को पैकअप करने को क्यों कहा? मैंने उनसे कहा कि सत्येंद्र को अभी पैसा चाहिए तो मैं अभी कहां से लाकर दूं? मुझसे श्रीधर ने कहा कि हमारी यूनिटी है. अगर एक एक्टर जाएगा तो हम सभी छोड़कर जाएंगे. उसके बाद मैं सभी एक्टर्स से मना करने लगा कि आप मत जाइए. मुझे फांसी पर लटकाना पड़ेगा. मैं इतना पैसा कैसे लेकर आऊंगा. लेकिन किसी ने भी मेरी बात नहीं मानी. सत्येंद्र ने जो भी सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट की है, उसमें वह झूठ बोल रहा है.' इसके अलावा पुष्पेंद्र सिंह ने और भी ढेर सारी बातें की.
 

ये भी पढ़ें- अलका याग्निक का 31 साल पुराना हिट गाना जिसको पाकिस्तान ने किया था कॉपी, धुन से लेकर बोल तक, सबका किया सत्यानाश

Advertisement
Featured Video Of The Day
कोर्ट ने सिया और चेतन की पुलिस कस्टडी 5 दिन और बढ़ाई
Topics mentioned in this article
Bollywood News
Entertainment
Satendra Soni