Entertainment Top 5 News: एंटरटेनमेंट की दुनिया में आए दिन कुछ नया होता रहता है. वहीं आज की बात करें तो 14 जनवरी का दिन प्यार करने वालों के लिए बेहद खास रहा क्योंकि उन्होंने वैलेंटाइन डे के खास मौके को अपने प्यार के साथ सेलिब्रेट किया. लेकिन इसके अलावा आज एंटरटेनमेंट की दुनिया में बहुत कुछ हुआ, जिसमें राजपाल यादव की गिरफ्तारी से जुड़े अपडेट, बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस, ओ रोमियो की दो दिनों में कमाई और वैलेंटाइन डे के मौके पर सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान का नया गाना मैं हूं रिलीज हो गया है. इसके अलावा पुलवामा अटैक, भारत-पाक मैच पर अशोक पंडित ने अपना पक्ष रखा.
सेलेब्स ने मनाया वैलेंटाइन डे | Celebs Valentine's Day 2026
14 फरवरी को वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया गया. वहीं सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों ने अपने वैलेंटाइन के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने जहां पति राज कुंद्रा के साथ एक प्यारी फोटो शेयर की तो वहीं अजय देवगन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए काजोल से पूछा- तुम मेरी वैलेंटाइन बनोगी क्या? पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें.
बैटल ऑफ गलवान का आया नया गाना | Battle Of Galwan New Song
सलमान खान ने वैलेंटाइन डे के खास मौके पर अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान का नया रोमांटिक गाना मैं हू शेयर किया, जिसे कुनिका सदानंद के बेटे ने गाया और कंपोज किया है. वहीं इस गाने को देखने के बाद फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें.
ओ रोमियो का कलेक्शन | O Romeo Box Office Collection
13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहिद कपूर की ओ रोमियो ने पहले दिन 8.25 करोड़ की ओपनिंग भारत में की है. जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 9.75 करोड़ हो गया है. वहीं दूसरे दिन यह आंकड़ा वैलेंटाइन डे के मौके पर बढ़ने की उम्मीद है. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | Border 2 Box Office Collection
सनी देओल की बॉर्डर 2 को दर्शकों का लगातार प्यार मिल रहा है. 23 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ने भारत में318.55 करोड़ की कमाई हासिल कर ली है. जबकि 22 दिनों में वर्ल्डवाइड आंकड़ा 436.15 करोड़ तक पहुंच गया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें.
तुषार कपूर सिंगल डैड और पापा जितेंद्र | Tusshar Kapoor On Being a Single Dad
एक्टर जितेंद्र के बेटे तुषार कपूर साल 2016 में बेटे लक्ष्य के पापा सरोगेसी के जरिए बने. वहीं हाल ही में एक्टर ने खुलासा किया कि उन्होंने पापा जितेंद्र को इस फैसले की जानकारी नहीं दी थी. तुषार कपूर ने हाल ही में मेरी सहेली को दिए इंटरव्यू में शादी के बिना पिता बनने के फैसले पर बात की और बताया कि उनकी फैमिली का इस फैसले पर कैसा रिएक्शन था. एक्टर ने कहा, मैं बहुत पुराने ख्यालात का हूं. अपने पापा की तरह. लेकिन दूसरी तरफ हम एक-दूसरे से काफी अलग हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें