24 मार्च की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों की तलाश में हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज यानी कि ट्यूसडे यानी कि मंगलवार को एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 की बादशाहत बरकरार रही. इसके अलावा कुछ तस्वीरों ने पब्लिक का ध्यान खींचा. ये तस्वीरें थीं सिंगर-रैपर बादशाह की शादी की. हालांकि बादशाह ने अभी कनफर्मेशन नहीं दी है लेकिन तस्वीरें देखकर लग रहा है कि उन्होंने वाकई शादी कर ली है. तस्वीरें उनकी पत्नी बन चुकीं ईशा रिखी की मां ने शेयर कीं. इसी तरह की 5 बड़ी खबरें पढ़िए यहां-
1000 करोड़ की राह धुरंधर 2! गदर 2 के बाद बाहुबली 2 का नंबर
फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के बाद अब वीकडे टेस्ट से गुजर रही है. शुरुआती 5 दिनों में रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली इस फिल्म ने छठे दिन पर गिरावट दर्ज की है. हालांकि गिरावट आने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का जलवा बरकरार है. पढ़ें बॉक्स ऑफिस से जुड़ी डे वाइज अपडेट.
बादशाह की दूसरी शादी की इनसाइड फोटोज वायरल!
रैपर बादशाह (आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया) ने हाल ही में गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली है. उनकी नई दुल्हन पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रिखी हैं. इस खबर को लेकर अभी तक बादशाह या ईशा की तरफ से कोई कनफर्मेशन नहीं आई है लेकिन बादशाह की सास और ईशा की मां की इंस्टाग्राम पोस्ट इशारा दे रही है कि बादशाह अब हैप्पिली मैरिड हैं. यहां देखिए इनसाइड तस्वीरें और जानें कौन है ईशा रिखी.
क्या Aamir Khan ने गर्लफ्रेंड से कर ली सगाई?
आमिर खान और गौरी स्प्रैट आए दिन सुर्खियों में रहते हैं, उनकी प्यारी केमेस्ट्री फैंस को भी खूब पसंद आती है. अभी तक उन्होंने अपने रिश्ते को अगले स्टेप पर ले जाने को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं की है लेकिन अचानक बीच में उनकी सगाई की अफवाह उड़ने लगी. पढ़ें क्या है ये मामला?
ऐश्वर्या राय बच्चन नहीं होंगी सरकार 4 का हिस्सा!
ऐश्वर्या राय बच्चन राम गोपाल वर्मा की मोस्ट अवेटेड फिल्म सरकार 4 का हिस्सा होंगी या नहीं. इसे लेकर डायरेक्टर ने एक बड़ी अपडेट दी है. IANS के साथ एक खास बातचीत के दौरान, डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर ने अपनी आने वाली फिल्म सरकार 4 के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि इस बार फिल्म में 'सरकार' की दुनिया कहीं ज्यादा बड़ी होगी. पढ़ें ऐश्वर्या को लेकर क्या जानकारी दे गए राम गोपाल वर्मा.
20 साल की सारा अर्जुन को किस करने की वजह से ट्रोल हुए थे राकेश बेदी ने बताया क्या था वायरल वीडियो का सच
राकेश बेदी फिलहाल धुरंधर 2 की सक्सेस इंजॉय कर रहे हैं. पहले पार्ट में तो तारीफ मिली ही लेकिन दूसरे पार्ट में तो राकेश फिल्म की जान बनकर उभरे हैं. जितनी तारीफ रणवीर सिंह को मिल रही है उतना ही पसंद राकेश बेदी को भी किया जा रहा है. भले ही इस वक्त खूब तारीफ मिल रही है लेकिन एक वक्त राकेश बेदी को सारा अर्जुन के साथ एक वीडियो की वजह से काफी ट्रोल किया गया था. हाल में एक्टर ने इस वीडियो के पीछे का पूरा सच बताया. पढ़ें क्या बोले राकेश बेदी.