फिर उलझेगी विजय सालगांवकर की रहस्यमयी कहानी, इस दिन रिलीज होगा 'दृश्यम 3' का ट्रेलर

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर 9 सितंबर को रिलीज होगा. अजय देवगन और श्रिया सरन की फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अजय देवगन की फिल्म में फिर घिरेगा सलगांवकर परिवार, ट्रेलर रिलीज डेट आई सामने
नई दिल्ली:

अजय देवगन के फैंस के लिए बड़ी खबर है. उनकी चर्चित फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है. फिल्म के मेकर्स ने ऐलान किया है कि इसका ट्रेलर 9 सितंबर 2026 को जारी किया जाएगा. वहीं, फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ट्रेलर की घोषणा के साथ जारी किए गए नए पोस्टर ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है. इसमें अजय देवगन, श्रिया सरन और फिल्म के अन्य कलाकार नजर आ रहे हैं. पोस्टर के साथ लिखा गया, "इस बार खतरा और भी बड़ा है. सलगांवकर परिवार…वापस घेरे में है." इस संदेश से साफ संकेत मिलते हैं कि विजय सलगांवकर और उसका परिवार एक बार फिर किसी बड़ी मुश्किल में फंसने वाला है.

नए खतरे में फंसेगा सलगांवकर परिवार

'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की कहानी विजय सलगांवकर और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. पिछले भागों में परिवार एक अपराध और उसकी जांच के बीच खुद को बचाने की कोशिश करता नजर आया था. अब नई फिल्म में कहानी किस मोड़ पर पहुंचेगी, यह फिलहाल सामने नहीं आया है. मेकर्स ने कहानी से जुड़ी कई अहम बातें गुप्त रखी हैं. हालांकि, नए पोस्टर और घोषणा से इतना जरूर पता चलता है कि सलगांवकर परिवार के सामने एक बार फिर बड़ी चुनौती आने वाली है. 9 सितंबर को रिलीज होने वाला ट्रेलर फिल्म की कहानी की पहली बड़ी झलक दिखाएगा.

अजय देवगन और श्रिया सरन की वापसी

फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर की भूमिका निभाएंगे. वहीं, श्रिया सरन भी नंदिनी सलगांवकर के किरदार में वापसी कर रही हैं. दोनों की वापसी ने फ्रेंचाइजी के प्रशंसकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं. फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है. उन्होंने आमिल कीयान खान और परवेज शेख के साथ मिलकर इसकी कहानी और पटकथा लिखी है. फिल्म को स्टार स्टूडियो18 प्रस्तुत कर रहा है, जबकि इसका निर्माण पैनोरमा स्टूडियोज ने किया है.

ये भी पढ़ें: 2 अक्टूबर 2026 को क्या करेगा विजय सालगांवकर और उसका परिवार, यहां से शुरू होगी दृश्यम 3 की कहानी

Advertisement

2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का निर्माण अलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने किया है. फिल्म की कहानी और बाकी कलाकारों से जुड़ी जानकारी अभी धीरे-धीरे सामने आ रही है. मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज की तारीख के साथ दर्शकों को एक नए रहस्य और खतरे की ओर इशारा किया है. अब देखना होगा कि विजय सलगांवकर इस बार अपने परिवार को किस तरह बचाता है. 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये Video भी देखें: द ट्रेटर्स 2 के विनर्स के खास बातचीत

Featured Video Of The Day
मुंबई-थाने में दही हांडी की धूम! लड़कियों ने भी दिखाया दम
Topics mentioned in this article
Bollywood
Entertainment
Drishyam
Hindi News
Ajay Devgn