Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 12: 12वें दिन धुरंधर 2 ने रौंद डाला KGF2, RRR, Kalki 2898 का रिकॉर्ड, खाते में आ चुके हैं इतने करोड़

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 12: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी भरा ऑफिस जारी है. जानें रणवीर सिंह की फिल्म ने 12वें दिन कमाए कितने करोड़.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 12: धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12
Social Media
नई दिल्ली:

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 12: ‘धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बरकरार रखे हुए है. रणवीर सिंह के लीड रोल वाली आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन थ्रिलर ने रिलीज के 12वें दिन भी ताबड़तोड़ परफॉर्मेंस दी और कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए. 12वें दिन (दूसरे सोमवार) फिल्म ने भारत में लगभग 25.30 करोड़ रुपये की कमाई की. हालांकि वीकेंड के मुकाबले इसमें कुछ गिरावट देखी गई, लेकिन फिल्म की रफ्तार अभी भी मजबूत बनी हुई है. इसके साथ ही फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन 872.17 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. पहले हफ्ते में ही इसने 674.17 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. उसके बाद 9वें दिन 41.75 करोड़, 10वें दिन 62.85 करोड़ और 11वें दिन 68.10 करोड़ की शानदार कमाई रही.

KGF 2, RRR, Kalki 2898 AD टूटे सबके रिकॉर्ड

इस अचीवमेंट के साथ ‘धुरंधर 2' ने यश की सुपरहिट फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2' (859 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम भारत नेट कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इतना ही नहीं, फिल्म ने ‘आरआरआर' (782.20 करोड़) और ‘कल्कि 2898 एडी' (646 करोड़) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के कुल आंकड़ों को भी पार कर लिया है.

यह भी पढ़ें: "तुम्हें शर्म आनी चाहिए, कुछ पैसों के लिए तुमने..." धुरंधर एक्टर को एक डायलॉग की वजह से सुननी पड़ रही गालियां

हिंदी बेल्ट में तो इसका दबदबा और भी मजबूत है, जहां इसने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2' (812.14 करोड़) को भी मात दे दी है. रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म लगातार डबल डिजिट में बिजनेस कर रही है, जो अपने आप में एक कमाल की बात है.

Advertisement

ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक ‘धुरंधर 2' अब 900 करोड़ क्लब के काफी करीब पहुंच चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच रही है. दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं, जिसकी वजह से फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. फिल्म अभी भी कई बड़े आंकड़ों को पार करने की राह पर है और आने वाले दिनों में और जबरदस्त परफॉर्मेंस की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: Netflix Top 10 Movies: बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी लेकिन ओटीटी पर धुरंधर और बॉर्डर 2 को धूल चटा गई ये फिल्म

Advertisement
Featured Video Of The Day
मस्जिद हटेगी तभी थमेगी जंग, समझौते का सवाल ही नहीं: हरिशंकर जैन
Topics mentioned in this article
Dhurandhar 2 Box Office
Dhurandhar 2 Movie Box Office Collection
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 12
Ranveer Singh Aditya Dhar Film
Yash Kgf Chapter 2 Box Office Collection