विज्ञापन

धर्मेंद्र के 51 साल पुराने गाने पर प्रियंका चोपड़ा और रेखा ने की मस्ती, धरम पाजी की नकल करती दिखीं देसी गर्ल

लीजेंड्री स्टार रेखा और प्रियंका चोपड़ा ने धर्मेंद्र के इस पुराने गाने पर ऐसा डांस और मस्ती की कि वहां बैठे सभी सेलेब्स देखते रह गए.

धर्मेंद्र के 51 साल पुराने गाने पर प्रियंका चोपड़ा और रेखा ने की मस्ती, धरम पाजी की नकल करती दिखीं देसी गर्ल
प्रियंका चोपड़ा और रेखा की मस्ती
नई दिल्ली:

Dharmendra and Rekha 51 Year Old Song Recreated by Priyanka Chopra: लंबे अरसे तक रेखा फिल्मी पर्दे पर लाखों दिलों की धड़कन रही हैं और आज भी सबकी पसंदीदा हैं. वो जहां भी हों उनके आस पास सभी सितारे भी उनके फैन बने नजर आते हैं. इसलिए शायद रेखा को आज भी सदाबहार एक्ट्रेस कहा जाता है. रेखा की खूबसूरती के यूं तो कई कद्रदान हैं लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने कई बार उन्हें लेकर अपने प्यार का इजहार किया है. एक अवॉर्ड सेरेमनी में अपनी परफॉर्मेंस के दौरान जब प्रियंका ने रेखा को सामने देखा तो वो खुद पर काबू नहीं रख पाईं और उनके साथ डांस और मस्ती की ख्वाहिश लिए सीधे रेखा के सामने पहुंच गईं.

रफ्ता रफ्ता देखो आंख मेरी लड़ी है...

प्रियंका चोपड़ा का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें प्रियंका खुद शिमर वाला टॉप और जींस पहने दिख रही हैं. उनके सामने एक चेयर पर रेखा बैठी हैं. रेखा को देखते ही प्रियंका चोपड़ा का अंदाज ही बदल जाता है और धर्मेंद्र के हिट गाने रफ्ता रफ्ता देखो आंख मेरी लड़ी है पर डांस करने लगती हैं. प्रियंका धर्मेंद्र जैसा डांस तो करती हैं और रेखा के आसपास जाकर भी कुछ और मजेदार स्टेप्स करती हैं. उन्हें देखकर रेखा भी खड़ी हो जाती हैं और फिर गाने की ही लाइन पर कहती है अरे मैंने ऐसा तो नहीं कहा था.

किस मौके पर साथ नजर आए दोनों

प्रियंका चोपड़ा और रेखा की मस्ती का ये खास डांस आईफा अवॉर्ड का है. इसमें रेखा की फिल्म लाइफ को सेलिब्रेट की गया और उन्हें खास अवॉर्ड दिया गया. प्रियंका चोपड़ा उन्हें इस निराले अंदाज में मंच पर लेकर आती हैं. इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा आकर उन्हें ये अवॉर्ड देते है. इस मौके पर वहां मौजूद बाकी फिल्मी हस्तियां खड़े होकर ताली बजाती नजर आईं.


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com