संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने जारी किया समन, करिश्मा कपूर के ससुराल वालों और प्रिया सचदेव को दिया मध्यस्थता का सुझाव

 दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की संपत्ति और वसीयत को लेकर चल रहे विवाद में एक नया मोड़ सामने आया है. संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने अपनी ननद मंधीरा कपूर के खिलाफ सिविल मानहानि का मुकदमा दिल्ली हाई कोर्ट में दायर किया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने जारी किया समन
नई दिल्ली:

 दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की संपत्ति और वसीयत को लेकर चल रहे विवाद में एक नया मोड़ सामने आया है. संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने अपनी ननद मंधीरा कपूर के खिलाफ सिविल मानहानि का मुकदमा दिल्ली हाई कोर्ट में दायर किया था. इस मामले में सुनवाई करते हुए अदालत ने समन जारी किया है और सभी पक्षों के बीच मध्यस्थता का सुझाव दिया है. कोर्ट ने दोनों पक्षों को निर्देश दिया है कि वे एक-दूसरे के बारे में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मीडिया में कोई भी बयान देने से परहेज करें.

प्रिया कपूर के वकील ने कोर्ट को बताया कि उनके खिलाफ और उनके नाबालिग बेटे के खिलाफ मानहानिकारक बयान सार्वजनिक रूप से दिए गए हैं. इसके तहत उनके वंश को निशाना बनाया गया. ये बयान उनके सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित कर रहे हैं. कोर्ट ने इस मामले में दोनों पक्षों को संयम बरतने और मीडिया में बयान देने से बचने के निर्देश दिए. वहीं मंधीरा कपूर ने इस मानहानि याचिका का विरोध किया. उनके वकील ने अदालत को बताया कि मुकदमे में महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाया गया है और उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह मनगढ़ंत और झूठे हैं.

इस मामले की अगली सुनवाई 14 मई को होगी. अदालत ने स्पष्ट किया है कि दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए प्रयास करना जरूरी है. इसके लिए कोर्ट ने मध्यस्थता का सुझाव दिया ताकि विवाद को सुलझाया जा सके. यह विवाद लंबे समय से चल रहा है. संजय कपूर की मौत के बाद उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर परिवार में कई कानूनी लड़ाइयां चल रही हैं. उनकी पत्नी प्रिया कपूर ने पहले अपनी ननद मंधीरा कपूर और पॉडकास्टर पूजा चौधरी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला भी दर्ज कराया था. उनका आरोप था कि सोशल मीडिया, पॉडकास्ट और मीडिया इंटरव्यू के जरिए उनके खिलाफ झूठे और अपमानजनक बयान दिए गए.

इससे पहले भी प्रिया कपूर ने मंधीरा कपूर के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट में आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया है. उस केस में भी आरोप यही है कि सोशल मीडिया, पॉडकास्ट और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए उनके खिलाफ झूठे और अपमानजनक आरोप लगाए गए, जिनका उद्देश्य उन्हें बदनाम करना और सामाजिक रूप से अलग-थलग करना था.

यह भी पढें:

Valentine Day पर स्मृति ईरानी ने 'सेल्फ लव' को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात, बोलीं- एक शांत प्रेम को चुनिए और 

धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन, तमन्ना भाटिया और श्रीनिधि शेट्टी ने ईशा फाउंडेशन में मनाई महा शिवरात्रि, सितारों ने जमकर किया डांस, वीडियो वायरल 

हम प्यार में थे, शादी न करने की ये थी असली वजह, क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिश्ते पर बोलीं नीना गुप्ता

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sahi Delhi Road Horror: Scorpio ने Swift को मारी थी टक्कर, ड्राइवर ने बता दिया उस रात क्या हुआ था?