प्रणीत मोरे के बाद इस कॉमेडियन के कमेंट पर बवाल, रेप पर किया जोक तो मांगी माफी

वीडियो में उन्हें रेप पर 'मजाक' करते देखा जा सकता है और हैरानी की बात ये है कि वहां बैठे लोग इस पर ठहाके लगा रहे हैं. विवाद बढ़ने के बाद मधुर ने अब इस पर माफी मांगी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रणीत मोरे के बाद इस कॉमेडियन के कमेंट पर बवाल
नई दिल्ली:

प्रणित मोरे के  '370 की बिरयानी' और महिला डॉक्टर के डेड बॉडीज के प्राइवेट पार्ट देखने वाले वायरल क्लिप और उसमें किए गए असंवेदनशील 'मजाक' के बीच, अब एक और कॉमेडियन के भद्दे मजाक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी जमकर आलोचना हो रही है. IIT ग्रेजुएट से कॉमेडियन बने मधुर विरली को 2024 में किए गए एक शो के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है. वीडियो में उन्हें रेप पर 'मजाक' करते देखा जा सकता है और हैरानी की बात ये है कि वहां बैठे लोग इस पर ठहाके लगा रहे हैं. विवाद बढ़ने के बाद मधुर ने अब इस पर माफी मांगी है.

मधुर विरली की माफी

विवाद बढ़ने के बाद मधुर ने माफी मांगी. उन्होंने यूट्यूब पोस्ट पर लिखा, "मैं अपने उस वीडियो के लिए माफी मांगना चाहता हूं जो अभी ऑनलाइन शेयर किया जा रहा है. जो क्लिप शेयर किया जा रहा है, वह लगभग दो साल पहले की मेरी परफॉर्मेंस का है. उस हिस्से को करने के तुरंत बाद ही मुझे समझ आ गया था कि यह कितना गलत था और मैंने उसे तभी हटा दिया था, यानी हाल ही में क्लिप के दोबारा शेयर होने से बहुत पहले ही."

यह भी पढ़ें- मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी की हुई सगाई, जानें कौन हैं एक्टर के दामाद माइल्स मैंटजारिस ?

मधुर विरली ने आगे लिखा, "मेरा मानना ​​है कि कॉमेडी विचारों पर सवाल उठा सकती है और मुश्किल विषयों पर बात कर सकती है. लेकिन कुछ विषयों के लिए संवेदनशीलता, संदर्भ और समझदारी की जरूरत होती है. जब कोई कोशिश सही नहीं उतरती, तो सबसे ईमानदार काम यही है कि उसे माना जाए, माफी मांगी जाए और बेहतर किया जाए. मेरे लिए यह वैसा ही एक पल है."

अपने Instagram अकाउंट के बारे में बात करते हुए उन्होंने लिखा कि उन्होंने इसे छह महीने पहले ही डीएक्टिवेट कर दिया था. उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए लिखा, "मुझे सच में अफसोस है."

Advertisement

यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 Song Chutney : धमाल 4 में भोजपुरी का तड़का, 57 साल पुराने लोकगीत का हुआ इस्तेमाल

मधुर विरली विवादित वीडियो

सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर हो रहा है, उसमें मधुर विरली रेप सर्वाइवर्स और पीड़ितों के बारे में असंवेदनशील बातें करते दिख रहे हैं. उन्होंने कहा कि रेप के 10 मामलों में से नौ में सिर्फ रेप होता है, जबकि एक मामले में रेप के बाद हत्या भी हो सकती है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
FIFA वर्ल्डकप: क्या इंग्लैंड चुकाएगा माराडोना और बेकहम के दौर का पुराना कर्ज?
Topics mentioned in this article
Comedian Madhur Virli
Viral Video
Madhur Virli Comedy
Madhur Virli Viral Video
Pranit More